SEARCH THIS BLOG:

ये है भारत के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क। Beautiful National Parks In India in Hindi

 Beautiful National Parks In India: ये है भारत के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क , छुट्टियों में करे सैर 

    अगर आप जंगल सफारी या वाइल्ड लाइफ देखने के शौक़ीन है तो एक बार जरूर इन राष्ट्रिय उद्यान को भेंट देनी चाहिए।  आप अगर घूमने की प्लानिंग कर रहे है और आपको वाइल्डलाइफ देखने में दिलचस्पी है तो आप अपनी छुट्टिया मनाने के लिए नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद ले सकते है। भारत देश में लगभग हर राज्य में राष्ट्रीय उद्यान है और हर एक नेशनल पार्क की अपनी विशेषता है। 
    यह आर्टिकल भारत के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क (Beautiful National Parks In India in Hindi) के बारे है जहां पर आप वाइल्ड लाइफ और एडवेंचर का मजा ले सकते है। 


जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क 

jim corbett national park

    1936 में बना जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है।  यह नेशनल पार्क उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित है। खूबसूरत जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, बड़ी संख्या में बाघों का घर होने के लिए प्रसिद्ध है, जो किसी भी भारतीय राष्ट्रीय उद्यान में सबसे ज्यादा है। 1318.54 वर्ग किमी में फैला है, जिसमें से 520 वर्ग किमी मुख्य क्षेत्र है, और शेष बफर है; पार्क पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल के सुरम्य परिदृश्य में फैला हुआ है। जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए घने जंगल में जीप सफारी का आप आनंद उठा सकते है। 


पेरियार नेशनल पार्क

periyar national park

    पेरियार नेशनल पार्क केरल राज्य के इडुक्की जिले में थेक्कडी में एक कृत्रिम झील के चारों ओर फैला हुआ है। केरल के पश्चिमी घाट के पहाड़ियों से घिरा हुआ पेरियार राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।  यह अभयारण्य एशियाई हाथियों के झुंडों के लिए विख्यात है, कभी-कभी इन हाथियों के झुंड में 50 से भी ज्यादा सदस्य होते हैं। एशियाई हाथियों के, पेरियार नेशनल पार्क में जंगली सूअर, सांभर, गौर, माउस हिरण, डोले या बार्किंग हिरण, भारतीय जंगली कुत्ता और बाघ जैसे अन्य जानवर भी पाए जाते है। पेरियार राष्ट्रीय उद्यान में अब अनुमानित रूप से 40 बाघ हैं।


काज़ीरंगा नेशनल पार्क 

kaziranga national park

    काज़ीरंगा नेशनल पार्क आसाम राज्य के गोलाघाट और नागांव जिलों में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।काजीरंगा को दुनिया के बेहतरीन वन्य जीवन आश्रय स्थलों में से एक माना जाता है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारतीय महान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है इसलिए इसे हमारे देश में गैंडे का घर माना जाता है।दुनिया के दो-तिहाई महान एक सींग वाले गैंडों का घर, आसाम का यह राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। गैंडो के अलावा यहां पर बाघ और हाथियों की भी अधिक संख्या है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को पक्षी जीवन की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक प्रमुख पक्षी जीवन क्षेत्र के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।


 गिर नेशनल पार्क 

gir national park

    भारत के गुजरात राज्य में स्थित गिर राष्ट्रीय उद्यान जिसे सासन गिर भी कहा जाता है, एशियाई शेर (सिंह) के लिए प्रसिद्ध है। 
    गिर राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे महत्वपूर्ण संरक्षित प्राकृतिक क्षेत्रों में से एक है। गुजरात राज्य में 1,412 वर्ग किलोमीटर (545 वर्ग मील) में यह राष्ट्रीय उद्यान फैला हुआ है। सबसे बड़े शिकारी शेर के साथ, गिर में अन्य प्रमुख जानवर तेंदुए, लकड़बग्घा, चीतल, सांभर, नीलगाय, चौसिंघा, चिंकारा, जंगली सूअर, लंगूर, सियार, भारतीय नेवला आदि हैं।


कान्हा नेशनल पार्क

kanha national park

    कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इस पार्क में बंगाल टाइगर, भारतीय तेंदुआ, सुस्त भालू, बारासिंघा और ढोल आदि को देखा जा सकता है । 1955 में बनाये गए इस नेशनल पार्क को 1973 में बाघ अभयारण्य के रूप में नामित किया गया। कान्हा टाइगर रिज़र्व में १००० से ज्यादा फूलों के पौधों की प्रजातियां है। मंडला और बालाघाट दोनों जिलों में 940 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र  में यह राष्ट्रीय उद्यान फैला हुआ है। 


रणथम्बोर नेशनल पार्क 

ranthambhore national park

   राजस्थान राज्य  के सवाई माधोपुर में रणथम्बोर नेशनल पार्क स्थित है।  यह भारत का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। 1334 वर्ग किलोमीटर में फैला यह नेशनल पार्क उत्तर में बनास नदी और दक्षिण में चम्बल नदी से घिरा हुआ है। सर्दियों के मौसम में अक्टूबर से मार्च के बीच रणथम्बोर नेशनल पार्क की सैर करना सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस पार्क में बड़े बड़े बरगद के पेड़ो के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे, पेड़ और पक्षी भी है। रणथम्बोर नेशनल पार्क में बाघ, हाथी, बारहसिंघा, तेंदुआ, नीलगाय, हिरण, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सुनहरी सियार, भालू, सांभर और चीतल आदि को देखा जा सकता है। 


नागरहोल नेशनल पार्क 

nagarhole national park

    नागरहोल नेशनल पार्क कर्णाटक के कोडागु और मैसूर जिले में स्थित है। नागरहोल टाइगर रिजर्व जिसे पहले राजीव गांधी नागरहोल टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाता था, भारत के प्रतिष्ठित और ख़ूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। १९५५ में बना यह राष्ट्रिय उद्यान 258 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। लगभग 1000 से ज्यादा एशियाई हाथियों का घर होने के साथ यहाँ पर बंगाल टाइगर, तेंदुआ, सुस्त भालू, और ३०० से ज्यादा विभिन्न पक्षियों की प्रजातियां पायी जाती है। 


सुंदरबन नेशनल पार्क 

sunderbans national park

    भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित सुंदरबन राष्ट्रिय उद्यान टाइगर रिज़र्व भी है।  भारत और बांग्लादेश के बीच साझा यह सूंदर जंगल UNESCO विश्व धरोहर स्थल भी है। मैन्ग्रोव पेड़ो का घना जंगल होने के साथ यह रॉयल बंगाल टाइगर का घर भी है। मैन्ग्रोव पेड़ो की 64 से भी अधिक किस्मे इस राष्ट्रीय उद्यान में है। सुंदरबन में मगरमच्छ, जंगली सूअर, हिरण और विशालकाय छिपकलियां होने के साथ यहाँ पर विलुप्तप्राय प्रजातियां बटागुर बस्का, किंग केकड़े और ओलिव रिडले कछुए भी पाए जाते है। 


दुधवा नेशनल पार्क 

Dudhwa national park

    दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी के पास स्थित है।  490 वर्ग किलोमीटर में फैला यह नेशनल पार्क भारत और नेपाल की सीमा से लगकर है।  बाघ और हिरन (Swamp Deer) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य आकर्षण है। किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य दुधवा टाइगर रिज़र्व का एक और हिस्सा है। किशनपुर अभ्यारण्य दुर्लभ बारासिंघा का घर है। घना जंगल और बड़े घास के मैदान होने के साथ यहाँ पर ३५० से भी अधिक पक्षियों की प्रजातियां है।     




हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment