SEARCH THIS BLOG:

Eagle : उकाब पक्षी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी | Eagle Bird Facts in Hindi

 उकाब पक्षी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Facts about Eagle Bird in Hindi

उकाब पक्षी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Eagle Bird Facts in Hindi


Information About Eagle in Hindi:

उकाब पक्षी जिसे अंग्रजी भाषा में 'Eagle' कहा जाता है। उकाब पक्षी को दुनियाभर में शक्ति, श्रेष्ठता और स्वतंत्रता के जीवित प्रतिक के रूप में सराहा जाता है। उकाब सबसे शक्तिशाली पक्षी है (Most Powerful Bird) जिसकी बड़ी और भारी चोंच के साथ बड़े पैर होते है।

 यह एक शिकारी पक्षी है जिसका भोजन जानवरो का मांस है। शिकारी पक्षियों की यह प्रजाति बाज़, चील, गिद्ध के परिवार से संबधित है। इसे गरुड़ नाम से भी जाना जाता है । उकाब पक्षी बाज़ से आकर में बड़े होते है जिसके कारण इनके पास अधिक ताकत होती है। 

इस आर्टिकल ऐसे ही कुछ हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य (Facts about Eagle bird in Hindi) और जानकारी इस उकाब पक्षी (Ukab Bird) के बारे में दी गयी है। 


Eagle Bird Facts in Hindi:

उकाब पक्षी के बारे में रोचक तथ्य:

Bald Eagle 

Ukab Pakshi Ke Baare Me Jaankari / Eagle Information in Hindi

1. दुनियाभर में उकाब (Eagle) पक्षी की 60 से ज्यादा प्रजातियां है, ज्यादातर अफ्रीका और एशिया में पायी जाती है। 

2. Bald Eagle (उकाब) की प्रजाति सिर्फ अमेरिका पायी जाती है। Bald Eagle संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का राष्ट्रीय प्रतिक है।

3.  सभी उकाब (Eagle Pakshi) की प्रजातियां  'Accipitridae' फॅमिली से संबधित है। इस फॅमिली में बाज़,चील, गिद्ध जैसे शिकारी पक्षी (Eagle Family Birds) शामिल है। 

4. उकाब पक्षी के पंजो की पकड़ मनुष्यो की तुलना में १० गुना ज्यादा मजबूत होती है। 

5. उकाब पक्षी अपना घोंसला ज्यादातर पहाड़ोंपर और ऊंची चट्टानों पर बनाते है। 

6. उकाब पक्षी की ऊंचाई लगभग 2.5 से ३ फ़ीट तक होती है और इसके पंखो का फैलाव 6.5 फ़ीट तक होता है। 

7. उकाब की तेज़ नज़र होती है, उसकी आँखे मनुष्यो की आँखों से बड़ी होती है और वह दूर तक देख सकता है। यह करीब 5 किलोमीटर दूर से ही अपने शिकार को देख सकता है। 

8. उकाब पक्षी (Eagle Bird in Hindi) अपनी तेज़ गति, फुर्ती और ऊँची उड़ान के लिए जाना जाता है। 


Golden Eagle 
Ukab Pakshi Ke Baare Me Rochak Thathya

9. Golden Eagle नाम की उकाब की प्रजाति 320 Km/hr रफ़्तार से उड़ सकती है। 

10. जब आकाश में मंडराते समय उकाब की नज़र अपने शिकार पर पड़ती है, तब वह अपने पंखो को एक कोण में मोड़ता है और तिरछा झपट्टा मारता है। 

11. उकाब के जीवन का एक सबसे ख़तरनाक समय होता है जब वह उड़ना सीखता है। अनेक उकाबों की इस कोशिश में मृत्यु हो जाती है।

12. उकाब पक्षी 70 साल तक जीवित रह सकता है, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के लिए उसे बहुत साड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

13. उकाब की उम्र जब 40 साल होती है, तब उसका शरीर ढीला पड़ जाता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उकाब हार नहीं मानता और नए बल के साथ और ऊँची उड़ान भरता है। 

  • लेकिन इसके लिए उकाब पक्षी को कड़ी मेहनत से गुजरता है। सबसे पहले वह पहाड़ो पर जाकर चट्टान पर अपनी चोंच को मार मार कर तोड़ देता है।
  • इसके बाद जब नई चोंच निकलती है, तो वह अपनी उसी नई चोंच से अपने पंजो के नाखुनो को एक एक करके तोड़ देता है। 
  • साथ ही वह अपनी नई चोंच से अपने पंखो को भी उखड कर फेंक देता है। ऐसा करने में उसके पांच महीने गुजर जाते है।
  • पांच महीनो बाद फिरसे जब उकाब अपनी नई चोंच, नये नाख़ून, नये पंखो के साथ जब उड़ता है तब उसे नया जन्म लिए जैसा महसूस होता है और इसके बाद वह अपनी उम्र के और 30 सालो तक जीवित रह पाता है। 




हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।   

No comments:

Post a Comment