SEARCH THIS BLOG:

गोदावरी नदी के बारे में जानकारी और दिलचस्प तथ्य | Godavari River Facts and Information in Hindi

 गोदावरी नदी के बारे में तथ्य जो आपको अवश्य जानने चाहिए। 

Godavari River Facts and Important Information in Hindi

गोदावरी नदी के बारे में तथ्य | Godavari River Facts and Information in Hindi

भारत की हर एक नदियों का अपना एक विशेष महत्व है। हर एक नदियों का अपना एक ऐतिहासिक महत्त्व और अपनी एक विशेष पहचान होती है।  ऐसी ही एक गोदावरी नदी की खासियत के बारे में हम यहाँ पर जानेंगे। 

गोदावरी नदी भारत की सबसे बड़ी नदियों में से एक है और इसका इतिहास काफी पुराना है इसलिए गोदावरी नदी को भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता है। यह भारत की एक सबसे प्रमुख नदी है जिसका उगम महाराष्ट्र राज्य के नाशिक जिले के त्र्यंबकेश्वर से होता है और यह दक्षिण भारत से बहकर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। 


त्रंबकेश्वर, नाशिक 

इस आर्टिकल में आपको गोदावरी नदी के बारे में कुछ अनोखे तथ्यों के बारे में (Godavari River Essay in Hindi) जानने को मिलेगा जिससे आपको और अधिक जानकारी प्राप्त होगी।  

Interesting Facts about Godavari River:

गोदावरी नदी से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य  

Godavari River Facts  Hindi

गोदावरी नदी के बारे में जानकारी 

  1. गोदावरी नदी भारत की सबसे लम्बी और पवित्र नदियों में से एक है। 
  2. गोदावरी नदी के अनेक नाम है जिनमे से इसे 'दक्षिणी गंगा' और 'गौतमी' के नाम से भी जाना जाता है।
  3. गोदावरी का नाम तेलुगु के भाषा के शब्द 'गोद' से लिया गया है जिसका मतलब मर्यादा  होता है। 
  4. गोदावरी नदी की लम्बाई लगभग 1450 किलोमीटर की है। 
  5. गोदावरी नदी उगमस्थान महाराष्ट्र के नाशिक जिले में त्र्यंबकेश्वर में है और यह आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले से होकर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।  
  6. गोदावरी के तट पर बसा हुआ नाशिक शहर एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है। 
  7. गोदावरी नदी महाराष्ट्र से होते हुए तेलंगाना,छत्तीसगढ़, आँध्रप्रदेश और ओडिशा में बहती है। 
  8. गोदावरी नदी कृष्णा नदी के साथ मिलकर आंध्रप्रदेश में कृष्णा-गोदावरी डेल्टा का निर्माण करती है जोकि भारत का दूसरा सबसे बड़ा डेल्टा है। 
  9. कृष्णा-गोदावरी बेसिन कच्चे तेल और गैस के खजाने से भरपूर है। 
  10. कृष्णा-गोदावरी बेसिन कछुए की लुप्तप्राय प्रजाति ओलिव रिडले के रहने के स्थानों में से एक है।   



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।   

1 comment:

  1. आपने गोदावरी नदी की महिमा बहुत ही अच्छे से बताई है जिससे की कोई भी A To Z इसकी जानकारी ले सके , प्रश्नों का समावेश बहुत ही अच्छा लगा .

    ReplyDelete