SEARCH THIS BLOG:

Japan: जापान के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी। 25 Amazing Facts about Japan in Hindi

 Japan: उगते सूरज के देश जापान से जुड़े रोचक तथ्य।
Japan Facts in Hindi

जापान एक विनम्र देश है और दुनिया का 12 वा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। जापान एक आश्चर्यजनक देश है, जहां एक ओर टोक्यो जैसे हलचल भरा और भविष्यवादी शहर है तो दूसरी ओर पहाड़ों और जंगलों के सुंदर प्राकृतिक दृश्य है। इस पूर्वी एशियाई देश के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है जैसे कि यहां की जापानी संस्कृति और जापान की टेक्नोलॉजी। 

इस आर्टिकल में आपको जापान के बारे में रोचक तथ्य और जापान से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। 

जापान के बारे में जानकारी: Information about Japan   

जापान की राजधानी :  टोक्यो (Tokyo - Capital of Japan)
जापान की राजभाषा : जापानी  
जापान की मुद्रा : जापानी येन (Japanese Yen)  
जापान का क्षेत्रफल :  377,973 Sq. Km 
जापान की जनसंख्या : लगभग 12.60 करोड़ (2023 में) 
जापान का राष्ट्रीय दिन : 11 फरवरी   


जापान के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य। Japan Facts in Hindi 

1. जापान का टाइम जोन GMT+9 है और जापान का समय भारत से 3:30 घंटे आगे है।  

2. जापान का जापानी भाषा में नाम 'Nihon' या 'Nippon' जिसका अर्थ "उगते सूरज का देश" (Land of the Rising Sun) होता है। 

3. जापान को उगते सूरज का देश इसलिए कहा जाता है, क्योंकि जापान चीन के पूर्व में है और चीनी दृष्टिकोण से जापान वह जगह है जहाँ से सूर्य उगता हुआ दिखाई देता है।

4. जापान पूर्वी एशिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप राष्ट्र है। जापान में छोटे बड़े द्वीप मिलाकर कुल 14 000 द्वीप है, जिसमें चार मुख्य द्वीप शामिल है।

5. होन्शू, होक्काइडो, क्यूशू और शिकोकू के चार मुख्य द्वीप जापान के 97% भूमि क्षेत्र को कवर करते हैं। 

6. जापान की राजधानी टोक्यो सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है और इसके बाद योकोहामा जनसंख्या के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा शहर है। 

7. जापान के आधिकारिक भाषा जापानी है। जापान के ज्यादातर लोग जापानी भाषा में वार्तालाप करते हैं और यहां अंग्रेजी भाषा बेहद कम ही लोगों को समझ में आती है। इसके अलावा जापान के कुछ हिस्सों में ऐनु भाषा और रयूक्योयन भाषा भी बोली जाती है।  

8. जापान दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां लोग अधिक समय तक जीवन (Life Expectancy) जीते है। यहाँ महिलाएँ औसतन 88 वर्ष और पुरुष 82 वर्ष तक जीवित रहते है। जबकि भारत के लोगों की औसत आयु केवल 72 साल है।

9. दुनिया का सबसे छोटा एस्कलेटर जापान के कावासाकी में ओकादाया मोरे शॉपिंग मॉल में स्थित है, जिसकी ऊंचाई सिर्फ 2 फ़ीट 8 इंच है। 

10. जापान की साढ़े बारा करोड़ आबादी में 10 में से 1 से अधिक व्यक्ति की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है। जापान में लगभग 28% बुजुर्ग (65 वर्ष से अधिक आयु) है। आज जापान में बच्चों की तुलना में अधिक बुजुर्ग है। 

11. जापान में यात्री ट्रेन से सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं, इसलिए जापान के ट्रेन स्टेशनों में लोगों को ट्रेन में ठुसने के लिए कर्मचारी होते हैं। इन वर्दी धारी कर्मचारियों को ओशिया  या पुशर कहा जाता है। 

12. जापान में ट्रेन अपनी निर्धारित समय पर ही चलती है। अगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक या दो मिनट भी देरी से चलती है या पहुंचती है, तो आमतौर पर लाउडस्पीकर प्रणाली पर सार्वजनिक माफी मांगी जाती है। 

13. जापान की सुपरफास्ट शिनकानसेन ट्रेन में मोबाइल फ़ोन पर बात करनेपर पाबन्दी है। ट्रेनों में ऊँची आवाज़ में बातें करना बुरा व्यवहार माना जाता है। 

14. जापान में साक्षरता दर 99 फ़ीसदी है और बेरोजगारी दर सिर्फ 2.5 % है। 

15. जापान के किसान चौकोन तरबूज उगाते हैं, जो जापान में आमतौर पर बेचे जाते हैं। ये चौकोर तरबूज दुनिया में सबसे महंगे तरबूज हैं और इनकी औसतन कीमत $100 से लेकर $500 (लगभग 41,500 रुपए) होती है। जापान में महंगे फलों को उपहार में देने की परंपरा है।

16. जापान में टोक्यो का टोयोसु मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा मछली बाजार है। इस होलसेल मार्केट में फेमस टूना  अन्य सीफ़ूड बेचे जाते है। जापान में घोड़े का कच्चा मांस भी बड़े चाव से खाया जाता है। 

17. सूमो रेसलिंग जापान का राष्ट्रिय खेल है। लेकिन जापान में ज्यादातर लोगों का बेसबॉल पसंदीदा खेल है। 

18. 73% जापान का हिस्सा पर्वतीय है और अधिकांश पर्वत ज्वालामुखी के रूप में निर्मित हुए है। जापान में लगभग 200 ज्वालामुखी स्थित है और इनमें से 60 ज्वालामुखी सक्रीय है।  

19. जापान में एक तशिरोजिमा आइलैंड है, जहां कुत्तो को ले जाने की अनुमति नहीं है। इस द्वीप में इंसानों से ज्यादा बिल्लियाँ पाई जाती है, इसलिए इसे कैट आइलैंड भी कहा जाता है। 

20. जापान का ओकुनोशीमा द्वीप में जंगली खरगोश पाए जाते है और ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

21. जापान में बच्चों की तुलना में पालतू जानवर ज्यादा है। जापान में कुत्ता या बिल्ली सबसे पसंदीदा पालतू जानवर है। 

22. जापान का राष्ट्र ध्वज आयताकार है, इस राष्ट्र ध्वज में पृष्टभूमि का रंग सफ़ेद और इसके मध्य में लाल चक्र है। लाल चक्र को सूर्य का प्रतिक माना जाता है।

23. जापान के लोग फूगू मछली से बना व्यंजन बड़े चाव से खाते है। फूगू एक जहरीली मछली है और इसे खाकर लोगों की मौत भी हो जाती है। इस मछली से बने व्यंजन को बनाने के लिए जापान के आलिशान रेस्टोरेंट के शेफ के पास स्पेशल ट्रेनिंग और लाइसेंस होना जरुरी है। 

24. जापान के लोगों को मछलिया और समुद्री व्यंजन बेहद पसंद है। चारों तरफ से समद्र से घिरे होने के बावजूद जापान अपने कुल समुद्री भोजन के खपत का 40% मुख्य रूप से चीन, अमेरिका, विएतनाम, रूस और थाईलैंड जैसे देशों से आयात करता है। 

25. जापान के स्कूलों में 10 वर्ष की आयु तक किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी पड़ती। बच्चे के ज्ञान या सिखने का मूल्यांकन करने पर जोर न देकर बच्चों को अच्छे संस्कार स्थापित कर उनके चरित्र का विकास करना जरुरी माना जाता है। 

26. जापान के उत्तरी क्षेत्र Aomori में रहनेवाले लोग भालू का मांस बड़े चाव से खाते है। भालू का पंजा और भालू की जांघ को पकाकर खाना इस क्षेत्र के लोग पसंद करते है।  


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment