E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi: Parrot: तोते के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी । Facts about Parrot in Hindi

SEARCH THIS BLOG:

Parrot: तोते के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी । Facts about Parrot in Hindi

 तोते के बारे में रोचक तथ्य

Parrot facts hindi

इस दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसको तोते के बारे में पता नहीं है। तोता सबसे लोकप्रिय पक्षियों में से एक है। उनके विचित्र और प्यारे व्यक्तित्व के कारण लोग इनको पालते हैं। तोता निर्विवाद रूप से बुद्धिमान तो है ही साथ ही ये अपनी मजेदार हरकतों से लोगों को प्रभावित भी करते हैं। तोतों के पास प्रभावशाली भाषा कौशल, अच्छी याददाश्त और संज्ञानात्मक क्षमताएं होती है। 

इस आर्टिकल में आपको तोते के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 

Interesting Facts about Parrot in Hindi 

1. दुनिया में लगभग तोतों की 410 प्रजातियां पाई जाती है। यह प्रजातियां चार परिवार में विभाजित है। 

2. तोतों का बाकी पक्षियों के मुकाबले अगर देखा जाए तो बहुत लंबा जीवनकाल होता है। तोतों की कुछ प्रजातियां औसतन 30 साल तक जीवित रहती है। 

3. हर साल 31 मई को विश्व तोता दिवस (World Parrot Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य  तोतों के प्रति जागरूकता फैलाना, उनके संरक्षण और कल्याण को बढ़ावा देना है। 

4. तोतों के पास एक ऐसी प्रतिभाशाली क्षमता है, जिससे वे ध्वनियों और इंसानी आवाज़ो की हूबहू नक़ल कर  पाते है।

5. काकापो (Kakapo) नाम की तोते की दुनिया की एकमात्र प्रजाति ऐसी है जो उड़ नहीं पाती। ये एक दुर्लभ प्रजाति (Flightless Parrot) है जो सिर्फ न्यू ज़ीलैण्ड में पायी जाती है।

6. पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया में पाए जानेवाले पिग्मी पैरेट (Pygmy Parrot) नाम की तोते की प्रजाति दुनिया का सबसे छोटा तोता है। इस तोते की लम्बाई सिर्फ 3.1 इंच ही है।  

7. तोते खाना खाने के लिए और खाने को पकड़ने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करते है। ये अपनी चोंच से खाना खाते है।

8. तोते सर्वाहारी पक्षी है, वे ज्यादातर हरी सब्ज़ी, बीज़, फल वगैरह खाते है। तोते  सर्वाहारी होने के कारन मांस का भी सेवन करते है। 

9. तोते एक ही बार में दो से आठ अंडे देते है और इनकी प्रजातियों के आधार पर अंडे से बच्चे निकलने के लिए 2.5 से 4 हफ्ते का समय लगता है। 

10. तोते में 350 स्वाद कलिकाएं होती है, जो उनके गले के पीछे और जीभ पर पाई जाती है। जबकि इंसान के पास 9000 स्वाद कलिकाएँ होती है। 

11. तोते की चोंच इतनी मजबूत होती है की इनकी कुछ बड़ी प्रजातियां, जैसे की (Hyacinth Macaw) नारियल को भी तोड़ने की क्षमता रखते है। 

12. साप, बन्दर, मनुष्य आदि तोते के मुख्य शिकारी है। 

 

हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment