E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi: Canada : कनाडा के बारे में रोचक और मजेदार तथ्य। 25 Surprising Facts about Canada in Hindi

SEARCH THIS BLOG:

Canada : कनाडा के बारे में रोचक और मजेदार तथ्य। 25 Surprising Facts about Canada in Hindi

कनाडा देश से जुड़े तथ्य और कनाडा की जानकारी।  Facts About Canada Country in Hindi 
Facts about Canada in Hindi

कनाडा एक ऐसा देश है जो सिर्फ अमेरिका से अपनी बॉर्डर साझा करता है। कनाडा एक उत्तर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश है। जीवन की गुणवत्ता (Quality  of  Life) की अगर बात की जाए तो कनाडा को उच्चतम श्रेणी में दर्जा दिया गया है।  

कनाडा एक शानदार देश है जो अपने प्राकृतिक दृश्यों, अत्यधिक विनम्र नागरिकों और बर्फीली सर्दियों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी कनाडा के बारे में जानने के लिए बहोत कुछ है। 

इस आर्टिकल में आपको कनाडा के बारे में जानकारी और कनाडा के बारे में रोचक तथ्य (Canada Facts)  के बारे में जानने को मिलेगा। 


कनाडा के बारे में जानकारी: Information about Canada   

कनाडा की राजधानी :  ओटावा (Ottawa - Capital of Canada)
कनाडा की राजभाषा : इंग्लिश और फ्रेंच   
कनाडा की मुद्रा : कैनेडियन डॉलर (Canadian Dollar)  
कनाडा का क्षेत्रफल :  9,984,670 Sq. Km 
कनाडा की जनसंख्या : लगभग 3.90 करोड़ (2023 में) 
कनाडा का राष्ट्रीय दिन : 1 जुलाई   


कनाडा के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Canada Amazing Facts in Hindi 

1. क्षेत्रफल के हिसाब से रूस के बाद कनाडा दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

2. कनाडा उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश होने के बावजूद यह देश सबसे कम आबादी वाले देशों में से एक है। 

3. कनाडा की 80% से ज्यादा जनसंख्या शहरों में रहती है। टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। 

4. कनाडा के 5% से भी ज्यादा जनसंख्या भारतीय मूल के लोगों की है। कनाडा में ज्यादातर भारतीय पंजाबी और हिंदू या सिख धर्म के है। 

5. कनाडा की कुल आबादी के 20% लोग ऐसे हैं जिनका जन्म कनाडा में नहीं हुआ है। 

6. हिंदू धर्म कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है और कनाडा की कुल आबादी के लगभग 2.3% (8.5 लाख) लोग हिंदू धर्म के मानने वाले हैं। 

7. कनाडा के लोगों का औसतन जीवन 82 वर्ष तक का होता है। कनाडा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली अपने नागरिकों को बहुत अच्छी सुविधा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। 

8. कनाडा में $1 की कॉइन को लूनी (Loonie) बोलते हैं और $2 के कॉइन को टुनी (Toonie) बोलते हैं। 

9. कनाडा 1 जुलाई 1867 को देश के रूप में स्थापित हुआ। लेकिन फिर भी लगभग 100 साल के बाद साल 1965 में इसके राष्ट्रीय ध्वज को बनाया गया। 

10. कनाडा में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है लेकिन अंग्रेजी और फ्रेंच कनाडा कीआधिकारिक भाषाएं हैं।

11. कनाडा की तटरेखा दुनिया भर में सबसे लम्बी तटरेखा (Coastline) है। इस तटरेखा की लंबाई 202,080 किमी है। 

12. कनाडा देश तीन महासागरों से घिरा हुआ है। इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर है। 

13. अमेरिका कनाडा का एकमात्र पडोसी देश है। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा लगभग 8900 किमी है, जो दुनिया में सबसे लंबी इंटरनेशनल लैंड बॉर्डर है।

14. कनाडा में छह अलग अलग टाइम जोन है। कनाडा में पश्चिम से लेकर पूर्व तक पसिफ़िक टाइम, माउंटेन टाइम, ईस्टर्न टाइम, सेंट्रल टाइम, अटलांटिक टाइम और न्यू फाउंडलैंड टाइम इस प्रकार से मुख्य टाइम जोन है।  

15. कनाडा में दुनिया के लगभग 18% से ज्यादा ताज़े पानी की झीलें है। लेक सुपरियर कनाडा की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। 

16. 1600 के दशक में फर का व्यापार के दौरान बीवर ने कनाडा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिस वजह से बीवर लुप्त होने कगार पर थे। कनाडा ने इनका संरक्षण कर इसे राष्ट्रीय प्राणी का दर्जा दिया है। 

17. Lacrosse एक सबसे पुराना खेल है, जो कनाडा में कई दशकों से खेला जाता है। इस खेल में लैक्रोसे स्टिक और बॉल से खेला जाता है और लैक्रोसे कनाडा का राष्ट्रिय खेल माना जाता है। 

18. कनाडा के राष्ट्रिय ध्वज में मेपल का पत्ता बनाया गया जो कनाडा का एक राष्ट्रिय प्रतिक है। 

19. कनाडा के जंगलो में ज्यादातर मेपल के पेड़ पाए जाते है, जिस वजह से दुनिया में मेपल सिरप बनाने के मामले में कनाडा सबसे आगे है। 

20. कनाडा में जून, जुलाई और अगस्त बेहद क्रिटिकल महीने होते है। इन महीनों में मूस (एक प्रकार का हिरन) ज्यादा एक्टिव होते है और रात में विजिबिलिटी कम होने के कारण इस दौरान मूस के कारण ज्यादा एक्सीडेंट्स होते है।    

21. कनाडा में कुछ ऐसे राष्ट्रिय उद्यान है जिनका क्षेत्रफल अन्य कुछ देशों, जैसे की स्विट्ज़रलैंड, डेनमार्क से भी बड़ा है। 

22. दुनिया में 50 प्रतिशत से भी अधिक वनक्षेत्र सिर्फ पांच देशों में जिसमें कनाडा करीब 10 % वनों का एरिया कवर करता है। 

23. कनाडा का आधिकारिक फ़ोन नंबर 1-800-o-canada है। 

24. कनाडा में सर्दियों में विंटर गेम्स खेले जाते है और आइस हॉकी को कनाडा का राष्ट्रिय खेल माना जाता है। 

25. कनाडा में स्नैग नाम के गांव में 1947 में -63 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। 


 हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment