Yak: -40℃ तापमान को आसानी से झेलनेवाले जानवर याक से जुड़े दिलचस्प तथ्य।
याक भैंस या बायसन का करीबी रिश्तेदार है। याक की दो प्रजातियां पाई जाती है, जिसमे एक है जंगली और दूसरी पालतू। दोनों प्रजातियों के आकार में भिन्नता हो सकती है। 90% याक दुनिया में हिमालय के तिब्बती पठार में पाए जाते है।
आइये आज इस आर्टिकल में आपको याक के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी (Facts about Yak Animal in Hindi) प्राप्त होगी।
याक के बारे में रोचक तथ्य। Yak Facts in Hindi
1. याक दक्षिण एशिया के हिमालय भाग, तिब्बत, ताजीकिस्तान, मंगोलिया और साइबेरिया में पाए जाते है।
2. याक -40 डिग्री सेल्सियस के तापमान को भी आसानी से झेल लेते हैं। इस तापमान पर, उन्हें झीलों और नदियों में नहाते हुए भी देखा जा सकता है।
3. याक के शरीर पर लम्बे बालों की मोटी परतवाला गर्म कोट होता है, जिसकी वजह से इनका सर्दी से बचाव होता है।
4. याक बर्फीले जगहों पर आसानी से 25 से 30 किलोमीटर दूर तक चल सकता है। इन्हें अक्सर माल ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
5. याक झुंड में रहते है और लगभग 100 याक एक झुंड में पाए जाते है। ज्यादातर याक पालतू होते है, लेकिन जंगली एक की एक छोटी आबादी भी दिखाई देती है।
6. याक के गोबर को खाना पकाने के रूप में इस्तेमाल किये जानेवाले ईंधन के रूप किया जाता है। इनको धुप में सुखाकर सर्दियों के महीनों में उपयोग के लिए स्टोर किया जाता है।
7. याक के दूध में गाय, बकरी या भैंस के दूध से भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। एक के दूध का सेवन पारंपारिक रूप से भारत के ऊंचाई वाले क्षत्रों, हिमालय क्षेत्र और तिब्बत में किया जाता रहा है।
8. याक का वजन 220 से 580 किलो तक होता है और याक का जीवनकाल 20 से 25 साल का होता है।
9. याक के मांस को भारत के लेह, लद्दाख में और चीन के तिब्बत क्षेत्र में बड़े चाव से खाया जाता है।
10. याक 5-10 डिग्री सेल्सियस के तापमान को आसानी से सह लेता है लेकिन पारा अगर 15 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाए तो ये याक के लिए घातक हो सकता है।
11. तिब्बत और काराकोरम के कुछ हिस्सों में याक रेसिंग कराना उनकी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
12. कई सारे याक भोजन के लिए शिकारियों द्वारा मारे जाते है, जिस कारण ये एक संवेदनशील प्रजाति है।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment