E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi: यमुना नदी के बारे में दिलचस्प तथ्य एवं जानकारी । Facts about Yamuna River in Hindi

SEARCH THIS BLOG:

यमुना नदी के बारे में दिलचस्प तथ्य एवं जानकारी । Facts about Yamuna River in Hindi

Yamuna:  यमुना नदी, भारत की पवित्र नदियों में से एक। जानिए यमुना के बारे में दिलचस्प तथ्य।   
Yamuna River Facts

अगर किसी से पूछा जाए की भारत में कोनसी प्रमुख नदिया है ?  तो इसमें यमुना नदी का उल्लेख जरूर किया जाएगा। यमुना नदी भारत की उन नदियों में से एक जिन्हें पवित्र माना जाता है।  यमुना को जमुना के नाम से भी जाना जाता है। यमुना जिन राज्यों से होकर बहती है , उन राज्यों में इस नदी को एक देवी के रूप में पूजा जाता है और डुबकी भी लगाई जाती है। 

आइये इस आर्टिकल में आपको यमुना नदी से जुड़े रोचक तथ्य और यमुना की जानकारी प्राप्त होगी। 

यमुना के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्य।  Yamuna River Facts in Hindi 

1. यमुना नदी का उगम भारत के उत्तराखंड में हिमालय से होती है, जो यमुनोत्री नाम ग्लेशियर से निकलती है। यमुनोत्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में 6,387 मीटर (20,955 फ़ीट) ऊंचाई पर स्थित है।   

2. यमुना नदी भारत की सबसे लम्बी नदियों में से एक है, जिसकी लम्बाई 1376 किमी है। 

3. यमुना नदी प्रवाह के आधार पर गंगा की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है। 

4. यमुना रिवर उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों से होकर गुजरती है। अंत में यह नदी त्रिवेणी संगम, प्रयागराज में गंगा में विलीन हो जाती है। 

5. यमुना नदी के किनारे पर बाघपत, दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हमीरपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहर बसे हुए है।

6. गंगा नदी की तरह, यमुना नदी का भी हिन्दू धर्म में एक पूजनीय स्थान है। हिन्दू धर्म के अनुसार, यमुना को एक देवी के रूप में पूजा जाता है, जिसे सूर्य देवता की पुत्री और मृत्यु की देवता यम की बहन माना जाता है।

7. यमुनोत्री में यमुना नदी का गर्म पानी का कुंड है, जो सूर्य कुंड के नाम से जाना जाता है। इस कुंड का तापमान लगभग 88 डिग्री रहता है और इस जगह को दूर दूर से लोग देखने के लिए आते है। 

8. दुनिया के विश्व धरोहर स्थलों में से एक ताज महल, आगरा में यमुना नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है।  

9. यमुना नदी का हरयाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में खेती और कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका है। यमुना नदी उपजाऊ मैदानों से होकर बहती है, इस कारण नदी के किनारों का उपयोग बड़े पैमाने पर गेहूं, चावल और गन्ने की खेती के लिए किया जाता है। 

10. दिल्ली और आजुबाजु के शहरों के औद्योगिकीकरण के कारण यमुना नदी में भारी पैमाने पर औद्योगिक कचरा फेकना यमुना नदी के प्रदुषण का मुख्य कारण रहा है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment