SEARCH THIS BLOG:

Elephant: हाथी के बारे में 25 महत्वपूर्ण तथ्य। Interesting Facts about Elephant in Hindi

क्या आप जानते है एक छोटी सी चींटी भी विशालकाय हाथी की मौत का कारन बन सकती है ?, जानिये हाथियों से जुड़े मजेदार तथ्य 
Facts about Elephants in Hindi

हाथियों के बारे में जानकारी। Things about Elephants

हाथी इस दुनिया का सबसे संवेदनशील और बुद्धिमान स्तनधारी प्राणी है। हाथी हमेशा झुण्ड में रहना पसंद करते है, झुण्ड में 8 से 100 तक हाथी सदस्य होते है। भारतीय इतिहास में हाथियों का महत्वपूर्ण योगदान है, राजा महाराजाओं के समय में इन्हे सवारी और युद्ध के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

 हाथियों को एशियाई सभ्यताओं में बुद्धिमत्ता का प्रतिक माना जाता है और अपनी स्मरण शक्ति तथा बुद्धिमानी के लिए प्रसिद्ध है। अवैध शिकार, आवासों का नुकसान और भारी मात्रा में जंगल कटाई के कारण हाथी की आबादी में कमी आई है ,जिस वजह से यह जानवर विलुप्त होने की कगार पर है। 

इस आर्टिकल में हाथी से जुड़े दिलचस्प तथ्य और जानकारी (Elephant Facts in Hindi) दी गयी है, इसे पढ़कर आप (Fact Elephant) हाथियों के बारे में और अधिक जान पाएंगे। 

हाथी से जुड़े 25 दिलचस्प तथ्य। Amazing Facts on Elephants in Hindi

1. हाथी 'एलिफैंटिडे' परिवार से आता है और इसकी दो प्रजातियां जीवित है। जिसमे एक अफ्रीकन हाथी और दूसरी एशियाई हाथी की प्रजाति है।  

2. हाथी पूरी तरह से शाकाहारी जानवर हैं और वे अपने निवास स्थान और मौसम के आधार पर पत्तियां, घास, झाड़ियाँ और फल खाते हैं।  

3. हाथियों का 80% दिन खाना खाने में बीतता है, वे दिन के 16 से 18 घंटे सिर्फ खाना खाते है। हाथी एक दिन में लगभग 100-250 किलो खाना खा सकता है। 

4. हाथी की सूंड में कोई भी हड्डी नहीं होती है। हाथी की सूंड को डेढ़ लाख से अधिक मांसपेशियां और तंत्रिकाएं लचीलापन प्रदान करती है। 

5. हाथी झुंड में एक परिवार की तरह रहते हैं। जब उनके परिवार का कोई सदस्य मर जाता है, हाथी रोते हैं और शोक भी मनाते हैं। वे मृत हाथी के शव को पत्तों और टहनियों से ढकते है और कई दिनों तक इनके पास रहकर श्रद्धांजलि भी देते है। 

Elephant Inforamation

6. अफ्रीकन हाथी और एशियाई हाथी के कानों का आकार बहुत ही अलग होता है। अफ्रीकी हाथी के कान आशियाई हाथी के कानों से तीन गुना ज्यादा बड़े होते हैं। 

7. हाथी अपने कानों का इस्तेमाल फैन के रूप में करते हैं। जिससे उनके कानों तक रक्त संचार होता है और पूरे शरीर के तापमान को ठंडा कर देता है। कभी-कभी वे अपने कानों पर पानी भी छिड़कते हैं। 

8. हाथियों के सूंघने की क्षमता असाधारण होती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि वे कई मिल दूर तक पानी की गंध  को सूंघ सकते है। 

9. दुनिया के किसी जीवित प्राणी की तुलना में हाथी के दांत सबसे बड़े होते है। इनके दो बड़े दांत (Elephant Tusk) बाहर की ओर होते है और बाकी छोटे दांत मुँह के अंदर होते है। वे  अपने बड़े दांतो का उपयोग खुदाई करने, सामान उठाने, पेड़ों से छाल उतारने और बचाव के लिए करते है।    

10. एक वयस्क नर हाथी के प्रत्येक दांत का वजन 25 से 45 किलो तक होता है और इनके दांतो की लम्बाई 5 से 8 फ़ीट की होती है।   

Characteristics of an Elephant

11. हाथी पानी पीने के लिए और पानी चूसने के लिए अपनी सूंड का उपयोग करते हैं। वे अपनी सूंड में 6 से 8 लीटर तक का पानी समा सकते हैं। 

12. हाथी दूसरे सस्तन प्राणियों की तरह पानी में तैर भी सकते हैं। दरअसल वे अच्छे तैराक हैं और पानी में रहना उन्हें पसंद है। हाथी अपने चारों पैरों को हिला कर तैरते हैं और उनकी सूंड स्नोर्कल की तरह काम करती है। 

13. हाथी एक विशालकाय प्राणी होने के बावजूद भी इनकी पल्स रेट 30 से 35 बीट प्रति मिनट ही है। जबकि इंसान का दिल 1 मिनट में औसतन 70 बार धड़कता है। 

14. एक हाथी का औसत जीवन काल 65 से 70 साल का होता है। पूरा वयस्क हाथी बनने के लिए इनको 30 से 35 साल का समय लग जाता है। 

15. भले ही हाथी अपना ज्यादातर समय खाना खाने में बिताते हैं लेकिन वे बेहद कम सोते हैं। जंगल में हाथी रात को 4 से 6 घंटे के लिए नींद लेते हैं और वे खड़े होकर भी सो सकते हैं।

Facts about Animal Elephant 

16. एक हाथी का वजन 4000 से 6000 किलो तक होता है। इनके शरीर की त्वचा 2.5 cm तक मोटी होती है।

17. हाथी अपने भारी वजन के कारण इस दुनिया का एक ऐसा स्तनधारी जानवर है जो कूद नहीं पाता है।

18. हथिनी का गर्भकाल 18 से 22 महीनों का होता है और जन्म के समय ही हाथी के बच्चे की ऊंचाई 3 फ़ीट और वज़न 120 किलो तक होता है।  

19. ऐसा खोजा गया है की हाथी की उत्पत्ति लगभग 5 करोड़ साल पहले अफ्रीका में हुई थी। आज के समय में अफ़्रीकी हाथी ज़मीन पर रहनेवाला सबसे बड़ा जीवित प्राणी है। 

20. दुनियाभर में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) के रूप में मनाया जाता है। हाथियों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

Fact File on Elephant  

21. दुनिया में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी अफ्रीका के दक्षिणी देश बोत्सवाना में पायी जाती है। भारत में कर्णाटक राज्य में सबसे ज्यादा हाथी पाए जाते है, जिनकी जनसँख्या लगभग 6400 है।  

22. भारत के मध्यप्रदेश में पन्ना राष्ट्रिय उद्यान में वत्सला नाम की हथिनी है, जो दुनिया में 100 साल से भी अधिक जीवित रहनेवाली सबसे उम्रदराज एकमात्र हथिनी है। 

23. दुनिया में सबसे विशालकाय हाथी के रूप में दर्ज अफ्रीकन हाथी, जिसे  'जायंट ऑफ़ अंगोला' नाम दिया गया था। उसकी ऊंचाई 13 फ़ीट और वजन 10,400 किलोग्राम था। इस हाथी का 1956 में अंगोला में शिकार किया गया था और इसकी त्वचा वाशिंगटन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी गयी है। 

24. इंडोनेशिया में सबसे छोटे हाथी पाए जाते है जिनकी औसतन 5 फ़ीट होती है और वे एशियाई हाथी की उपप्रजाति है, जिन्हें पिग्मी एलीफैंट कहा जाता है।   

25. आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक छोटी सी चींटी हाथी की मौत का कारण बन सकती है। अगर चींटी हाथी की सूंड में घुस जाती है तो उसका नाक बंद हो जाने के कारन वह सांस नहीं ले पाता है। इस  वजह से हाथी फूंक फूंक कर कदम रखता है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।         

No comments:

Post a Comment