SEARCH THIS BLOG:

Honeybee: मधुमक्खी से जुड़े 20 दिलचस्प तथ्य और जानकारी । Interesting Facts about Honey Bees in Hindi

मधुमक्खी और उसकी कॉलोनी के बारे में 20 दिलचस्प बातें जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
Honey bee facts in Hindi

दुनिया में मक्खी की सबसे व्यापक रूप से पालतू प्रजाति, मधु मक्खियाँ सबसे अधिक पहचाने जाने वाले कीड़ों में से हैं। उनका पेट भूरे रंग का होता है जिस पर हल्के पीले और भूरे रंग की पट्टी होती है, हालांकि उनका रंग कुछ भिन्न होता है। वक्ष, पेट और सिर पर भारी बाल होते हैं। इसके पैरों और आंखों के आसपास भी बाल होते हैं।

वे कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें यकीन है कि इस आर्टिकल में दिए गए मधुमक्खी के बारे में मजेदार तथ्य आपको दिलचस्प लगेंगे।

मधुमक्खी के बारे में 20 रोचक जानकारी और तथ्य। Honeybee Facts in Hindi  

1. दुनियाभर में मक्खियों के लगभग 20000 से ज्यादा प्रजातियां है, जो केवल सात परिवारों में विभाजित है। इनमें से एक परिवार में शहद बनानेवाली मधुमक्खियाँ है। 

2. मधुमक्खियाँ Apidae परिवार से सम्बंधित है और इस परिवार में मक्खियों की कम से कम 5700 प्रजातियां शामिल है। जिनमें केवल मधुमक्खियों की 8 प्रजातियां मान्यता प्राप्त है। 

3. मधुमक्खियों की कुल 8 प्रजातियां इस प्रकार है। 

  1. Giant Honey Bee
  2. Western Honey Bee
  3. Black Dwarf Honey Bee
  4. Red Dwarf Honey Bee
  5. Philippine Honey Bee
  6. Asian Honey Bee
  7. Koschevnikov's  Honey Bee
  8. Himalayan Giant Honey Bee

4. मधुमक्खी एकमात्र ऐसा किट है जो न सिर्फ फूलों से रस इकठ्ठा करता है, बल्कि शहद जैसा स्वादिष्ट पदार्थ बनाने में भी सक्षम है जिसे मनुष्य खा सकते है। 

5. एक मधुमक्खी के छत्ते में लगभग 20000 से 60000 मधुमक्खियां रहती है। इनके छत्ते में एक रानी मधुमक्खी होती है, कुछ नर मधुमखियाँ और 99% मादा मधुमक्खियां होती है। 

6. मधुमक्खी अपना छत्ता पेड़ोंपर या चट्टान पर बनाते है। इस छत्ते में वे खाना स्टोर करते है और कॉलोनी बनाकर रहते है। ये अपना छत्ता मोम से बनाते है, जो इनके पेट के निचे की ग्रंथियों से निकलता है और इसका उपयोग शहद का छल्ला बनाने में किया जाता है। 

7. नर मधुमक्खी को ड्रोन्स कहा जाता है। यह न तो काम करती है, न ही शहद बनाती है और न ही डंक मारती है। इनका एकमात्र उद्देश्य रानी मधुमक्खी के साथ संबध बनाकर उसे संतान पैदा करने में मदद करना है।

8. ऐसा कहा जाता है की दो रानी मधुमक्खियां एक छत्ते में नहीं रह पाती। अगर इन दोनों का एक दूसरे से सामना होता है, ये एक दूसरे के साथ तब तक लड़ेंगी जब तक किसी एक की मौत ना हो जाए या तो श्रमिक मधुमक्खियां पुरानी रानी को मार डालेंगी।

9. मधुमक्खी के डंक से इंसान की मौत हो सकती है। लेकिन ये इंसान के शरीर और उम्र पर निर्भर करता है। एक आदमी के नाम पर मधुमक्खी के 2000 से ज्यादा डंक मारने पर भी जिन्दा रहने का रिकॉर्ड है। 

10. मधुमक्खियां गंध संकेतों (फ़ेरोमोन्स) के माध्यम से एक दूसरे से संचार करती है। वे एक दूसरे को पहचानने के लिए एक दूसरे के एंटेना को स्पर्श करती है। 

11. शहद बनाने की प्रक्रिया के लिए मधुमक्खी फूलों के रस को इकठ्ठा करके पेट में संग्रहित करती है। फिर ये छत्ते में लौटकर ये रस अन्य मक्खियों को देती है, जो इस फूलों के रस को चबाकर मीठे शहद में बदल देती है। 

12. काम करनेवाली मधुमक्खियों का जीवनकाल ज्यादातर 1 से 2 महीनों का होता है। लेकिन रानी मधुमक्खी जो आकार में बड़ी होती है इनका जीवनकाल औसतन 1 से 3 साल तक का होता है। 

13. मधुमक्खियां सुगन्धित फूलों की तलाश में अपने छत्ते से 8 से 10 किमी दूर तक उड़ती है और वे एक ही बार में 50-100 फूलों से रस को इकठ्ठा करती है। 

14. मधुमक्खी के चार पंख होते है और इनके सहारे ये 25 से 30 किमी/घंटा की रफ़्तार से उड़ती है। मधुमक्खी एक मिनट में अपने पंखों को 11400 बार फड़फड़ाती है। 

15. एक श्रमिक मधुमक्खी अपने जीवनकाल में एक छोटेसे चम्मच से भी कम मधु बनाती है। एक किलो शहद बनाने के लिए लगभग 1100 मधुमक्खियां लगती है, जिन्हे लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसकर लाना पड़ेगा।

16. मधुमक्खी की कुल मिलकर पांच आँखे होती है। दो बड़ी आँखे विभिन्न कोनों से वस्तुओं को देखने के लिए होती है और अन्य तीन आँखे जो मधुमक्खी की सर के मध्य में होती है, रोशनी को देखने के लिए इस्तेमाल करती है। ये अल्ट्रा वॉइलेट रोशनी को भी देख पाती है। 

17. शहद जो मधुमक्खियों द्वारा बनाया जाता है, सालों साल ख़राब नहीं होता है। इसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। 

18. मधुमक्खी के पास दो पेट होते है। एक पेट खाना खाने के लिए और दूसरा विशेष पेट फूलों का रस संग्रहित करकने के लिए , ताकि जिसे वे अपने छत्ते में वापस ले जा सके। 

19. रानी मधुमक्खी पैदा नहीं होती बल्कि इसे श्रमिक मधुमक्खियों द्वारा चुना जाता है। यह मधुमक्खियां 10 से 20 नए मादा लार्वा में से एक का चयन करती है। इसे रॉयल जेली का विशिष्ठ आहार दिया जाता है, जो परिपक़्व होने और अंडा देने में मदद करता है। 

20. मधुमक्खियों की सूंघने की क्षमता अन्य कीड़ो की तुलना में अधिक है। बल्कि ये मनुष्यो की तुलना में लगभग 100 गुना अधिक है। कुछ वैज्ञानिकों ने इन मधुमक्खियों को कुत्तो को तरह सूंघकर बम का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित भी किया है।    


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment