E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi: दुनिया की भाषाओं के बारे में 30 रोचक तथ्य और जानकारी। 30 Amazing Facts About Languages In Hindi

SEARCH THIS BLOG:

दुनिया की भाषाओं के बारे में 30 रोचक तथ्य और जानकारी। 30 Amazing Facts About Languages In Hindi

दुनिया की भाषाओं के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Amazing Facts About Languages In Hindi
Amazing Facts About Languages In Hindi 

भाषा के बारे में जानकारी 

भाषा संचार की एक प्रणाली है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर और पढ़कर अपने मन के भाव का और विचारों का आदान प्रदान करता है। भाषा एक अभिव्यक्ति का साधन है जिसके तीन रूप होते हैं मौखिक भाषा, लिखित भाषा और सांकेतिक भाषा। 

दुनिया में 7000 से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती है। भाषा वह है जो हमें दूसरों के साथ सहजता से बातचीत करने में मदद करती है। हालांकि भाषा का विकास अपने आप में एक मनोरंजक विषय है, लेकिन भाषा के बारे में कई दिलचस्प तथ्य है जो आपको जानकर आश्चर्य होगा। 

इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही दुनिया की भाषाओं के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी हासिल होगी। 


भाषा के बारे में रोचक तथ्य। Languages Facts in Hindi 


1. कैमरून के दक्षिण बंटोइड में बुस्सू भाषा केवल आठ लोगों द्वारा बोली जाती है। साल 2005 के बाद यहाँ केवल 3 ही लोग यह भाषा बोलते है, जिससे यह लुप्तप्राय भाषा बन गई है। 

2. चीनी मैंडरिन भाषा सिखने के लिए सबसे कठिन भाषा है। इस भाषा में शब्दों के बीच अंतर करने के लिए उच्चारण के लिए चार अलग-अलग स्वर भी हैं क्योंकि कई वर्णों की ध्वनि एक जैसी होती है।

3. इंग्लिश दुनिया में ऐसी भाषा है जिसमे सबसे ज्यादा शब्द पाए जाते है। इस भाषा में लगभग 7,50,000 शब्द है और हर समय नए शब्द इसमें जोड़े जाते रहते है। 

4. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एक बड़ा देश है और यहाँ आमतौर पर अंग्रेज़ी भाषा बोली जाती है फिर भी इस देश की कोई भी आधिकारिक भाषा नहीं है। इस देश में 300 से भी ज्यादा अलग अलग भाषाए बोली जाती है। 

5. ऐसा माना जाता है की एक से ज्यादा भाषा बोलने से दिमाग तेज़ हो जाता है और दूसरी भाषा सिखने से मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी धीमी हो सकती है। 

6. यूरोप में सबसे ज्यादा और आमतौर पर बोली जानेवाली भाषा में रशियन भाषा प्रथम स्थान पर है। यूरोप में रशियन भाषा बोलनेवालों की संख्या 120 मिलियन है। यूरोप में बोली जानेवाली जर्मन भाषा दूसरे स्थान पर है। 

7. दुनियाभर में अंग्रेजी भाषा सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है। हर देश के लोगों का इंग्लिश बोलने का तरीका और लहज़ा अलग है। दुनियाभर में 160 से भी अधिक अलग अलग लहज़ों में अंग्रेज़ी भाषा बोली जाती है। 

8. 'Pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis' यह एक 45 अक्षरों का इंग्लिश शब्द है जो दुनिया में बोली जानेवाली भाषाओं में सबसे बड़ा शब्द है। यह शब्द एक विशिष्ट फेफड़े की बीमारी को संदर्भित करता है जो मुख्य रूप से ज्वालामुखी से निकलने वाली बहुत महीन सिलिका धूल को अंदर लेने से आती है।

9. अगर भाषा का कोई बोलनेवाला नहीं है, तो वह भाषा मर जाती है। दुनिया में लगभग 240 भाषाए ऐसी है जो आज विलुप्त हो चुकी है। 

10. दुनियाभर में 7000 से भी ज्यादा भाषाए और बोलिया बोली जाती है। लेकिन दुनिया की आधी जनसँख्या सिर्फ 23 भाषाए ही बोलती है। 

11. दुनिया की आधे से ज्यादा जनसँख्या एक से ज्यादा भाषाए बोलती है। 

12. पापुआ न्यू गिनी विश्व में सर्वाधिक भाषा बोलनेवाला देश है। इस देश में 841 भाषाए बोली जाती है, जिनमे 40 भाषाए ऐसी है जो विलुप्त होने की कागार पर है। 

13. बाइबिल दुनिया की सबसे ज्यादा अनुवादित पुस्तक है। बाइबिल का 683 भाषाओं में अनुवाद किया गया है और 3000 से भी अधिक भाषाओं में इसके कुछ हिस्सों का अनुवाद किया गया है। 

14. सुमेरियन भाषा अस्तित्व में सबसे पुरानी लिखित भाषा है। इस भाषा को पहली बार 3100 इसा पूर्व में दक्षिण मेसोपोटामिया में प्रमाणित किया गया था और तबसे यह भाषा बोली जाती थी लेकिन अब यह भाषा पूरी तरह से लुप्त हो चुकी है। 

15. फ्रेंच भाषा को दुनियाभर में प्रेम की भाषा (Love Language) रूप में जाना जाता है। इस भाषा के बोलने का लहज़ा बेहद खूबसूरत है और साथ ही फ्रांस को दुनिया में लव डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।

16. पापुआ न्यू गिनी में बोली जानवाली रोटोकस भाषा (Rotokas) में केवल १२ अक्षर की वर्णमाला है, जो दुनिया की किसी भी भाषा में सबसे छोटी वर्णमाला है।

17. विश्व की सभी भाषाएँ किसी अन्य भाषा से प्रभावित रहती है। लेकिन स्पेन और फ़्रान्स के पहाड़ी इलाके में बोली जानेवाली बास्क (Bask) दुनिया की एकमात्र भाषा है जिसका किसी अन्य भाषा से कोई संबध नहीं है। 

18. ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे देशों की कोई भी आधिकारिक भाषा नहीं है। दूसरी ओर बोलीविया देश में आधिकारिक तौर पर 37 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है, जो दुनिया के किसी भी देश से सबसे अधिक है। 

19. भारत में 22 आधिकारिक भाषाएँ है जो भारतीय संविधान की 8 वीं अनुसूची के अंतर्गत आती है। जिसमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, संस्कृत, संथाली, सिंधी और उर्दू है। 

20. अंग्रेजी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषा है। दुनिया में 5 सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषाएँ इंग्लिश, मैंडेरिन चाइनीज, हिंदी, स्पेनिश और फ्रेंच है। 

21. कम्बोडियन भाषा (Khmer) के वर्णमाला में सबसे ज्यादा 74 अक्षर पाए जाते है और ये सिखने के लिए सबसे कठिन भाषाओं में से एक है। दूसरे स्थान पर नेपाली भाषा है ,जिसके वर्णमाला में 64 अक्षर है। 

22. अंग्रेजी भाषा का शब्द 'Alphabet' ग्रीक भाषा से लिया गया है। ग्रीक वर्णमाला के पहले दो शब्द अल्फा और बीटा (Alpha & Beta) से यह अंग्रेजी शब्द बना हुआ है। 

23. अंग्रेज़ी दुनिया की सबसे ज्यादा प्रभावी और प्रमुख भाषा है। विश्व के 80% से डिजिटल दस्तावेज़ और जानकारी इंग्लिश भाषा में संग्रहित है। 

24. भारत में हिंदी भाषा बोलनेवालों का लहज़ा हर जगह का एक जैसा नहीं है। भारत में आधिकारिक तौर पर 48 बोलियाँ मान्यताप्राप्त है। 

25. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में कोरियन भाषा बोली जाती है। फिर भी यह भाषा एक दूसरे से अलग है व्याकरण नियम और शब्दावली है। 

26. सबसे पहली बार पृथ्वी के बाहरी दुनिया में अंतरिक्ष में रशियन भाषा बोली गई थी। 

27. जब आप इंग्लिश बोलने और समझते हैं, तो आप असल में अपने मस्तिष्क के केवल बाई ओर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब चीनी भाषा बोली जाती है, दोनों तरफ का उपयोग करते हैं। 

28. विश्व भर में संचार के लिए 300 से भी ज्यादा सांकेतिक भाषाओं का उपयोग किया जाता है। इनमें से प्रत्येक भाषा की अपनी क्षेत्रीय भिन्नताएं और विविधताएं हैं। 

29. एशिया महाद्वीप में 2300 से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती है। जबकि अफ्रीका लगभग 2100 भाषाओं का अनुकरण करता है। 

30. स्पेन के ला गोमेरा द्वीप में रहने वाले लोग 'सिल्बो गोमेरो' नाम की एक अनोखी भाषा बोलते हैं। यह एक अनोखी सिटी वाली भाषा है जो यहां रहने वाले बड़े समुदाय के द्वारा बोली और अभ्यास की जाती है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।      

No comments:

Post a Comment