भारतीय रेलवे के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी।
Interesting Facts about Indian Railways in Hindi
भारत की रेलवे परिवहन प्रणाली सबसे दिलचस्प में से एक है और भारत की आर्थिक जीवन रेखा भी है। भारतीय रेलवे को भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। कई यात्री दैनिक आधार पर आवागमन के लिए भारतीय रेलवे का इस्तेमाल करते है और भारत सरकार को इससे महत्वपूर्ण मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है।
रेलवे हर एक को बिना किसी भेदभाव के अपने देश और संस्कृति को अच्छे से जांनने का अवसर प्रदान करती है। भारतीय रेल एक बड़ा इतिहास (History of Indian Railway) है और साथ ही ये आश्चर्यजनक तथ्यों से भी भरा पड़ा है। इस आर्टिकल में हम भारतीय रेलवे कुछ रोचक तथ्यों के बारे में (Facts about Indian Railways in Hindi) जानेंगे।
भारतीय रेलवे की जानकारी और तथ्य।
Information about Indian Railways
1. सबसे पहली भारतीय रेलवे की शुरुआत 18 अप्रैल, 1853 हुई थी। यह पहली यात्री ट्रैन थी जो मुंबई के बोरी बन्दर से ठाणे के बीच 34 किलोमीटर की दुरी तय करके चली थी।
2. भारतीय रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना जाता है। अमेरिका, चीन और रूस पहले तीन स्थान पर है।
3. भारतीय रेल का पूरा ट्रैक लगभग 68000 किमी की लम्बाई को कवर करता है। एक ही प्रबंधन के द्वारा संचालित यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
4. भारतीय रेलवे में लगभग 12 लाख कर्मचारी काम करते है, जो भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता है और दुनिया का 10 वा सबसे बड़ा नियोक्ता है।
5. दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज भारत के जम्मू और कश्मीर में चेनाब नदी पर बनाया गया है। इसका नाम चेनाब ब्रिज है, जो लगभग 1180 फ़ीट ऊंचाई पर बना हुआ है।
![]() |
Chenab Bridge |
6. भारतीय रेलवे (Trains of India) प्रतिदिन लगभग 2.5 करोड़ से अधिक यात्रियों का परिवहन करती हैं और 3 मिलियन मेट्रिक टन से अधिक माल को एक जगह से दूसरे जगह लेकर जाती है।
7. पश्चिम बंगाल का बैण्डेल रेलवे स्टेशन (Bandel Junction) हाल ही में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के तहत लाया गया है। स्टेशन के दोनों ओर कुल 1002 इंटरलॉकिंग मार्ग है, जो दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम है।
![]() |
Bandel Station Interlocking Systems |
8. नई दिल्ली और राजस्थान के अलवर के बीच चलने वाली फेअरी क्वीन ट्रेन
दुनिया की सबसे पुरानी और चालू भाप इंजन ट्रेन
(Working Steam Locomotive Train) है। इस ट्रेन को 1988
में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया
था।
9. त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस भारत की लंबी दूरी की
नॉनस्टॉप ट्रेन है, जो बिना एक भी स्टॉप लिए 528 किलोमीटर की दूरी तय करती
है।
10. कर्नाटक के हुबली स्टेशन का 1507 मी का लंबा प्लेटफॉर्म दुनिया का सबसे
लंबा प्लेटफॉर्म है।
Indian Railways Information
11. तमिलनाडु के नीलगिर जिला से चलने वाली नीलगिर माउंटेन
ट्रेन भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन है। जिसकी रफ्तार 9
किलोमीटर प्रति घंटे की है और यह भारत की सबसे तेज ट्रेन से लगभग 16 गुना
धीमी है।
12. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का घूम रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है। जो लगभग 7400 फीट ऊंचाई पर स्थित है।
![]() |
Ghum Railway Station |
13. भारतीय रेलवे के संचालन के 50 वर्ष होने के बावजूद ट्रेन में कोई भी
शौचालय नहीं था। दो जुलाई 1909 में एक यात्री ओखिल चंद्र सेन ने
पश्चिम बंगाल के साहिबगंज मंडल कार्यालय को एक पत्र लिखकर ट्रेन में
शौचालय स्थापित करने का अनुरोध किया। इसके बाद से भारतीय ट्रेनों में
शौचालय की सुविधा शुरू की गई।
14. जम्मू कश्मीर के बनिहाल काजीगुंड रेलवे लाइन पर पीर पंजाल रेलवे सुरंग भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है। जो दुर्गम पीर पंजाल रेलवे श्रृंखला के पार 11 किलोमीटर लंबी सुरंग है।
![]() |
Peer Panjal Tunnel |
15. असम राज्य के धेमाजी जिला और डिब्रूगढ़ जिला के बीच बोगिबील ब्रिज है जो ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर है। यह बोगिबील ब्रिज 4940 मीटर भारत का सबसे लंबा रेल रोड ब्रिज है।
![]() |
Bogibeel Bridge |
१६. आंध्रप्रदेश का विशाखापटनम रेलवे स्टेशन, इस साल (2023) के भारत के सबसे साफ सुथरे रेलवे स्टेशन की सूचि में प्रथम स्थान पर है। दूसरे और तीसरे स्थान पर सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन और जम्मू तवी स्टेशन है।
17. असम के डिब्रूगढ़ और तमिलनाडु के कन्याकुमारी के बीच चलनेवाली विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दुरी की यात्रा तय करती है। यह भारत का सबसे लंबा रेल मार्ग है, जिसकी 4218 किमी की दुरी तय करने में 72 घंटे 35 मिनट लगते है।
१८. भारत में 8 रेल म्यूजियम है जो चेन्नई, दिल्ली, पुणे, कानपुर, घूम, कोलकाता, मैसूर और तिरुचिरापल्ली में स्थित है। इनमें से दिल्ली का रेल म्यूजियम एशिया का सबसे बड़ा रेल म्यूजियम है।
![]() |
Rail Museum Delhi |
19. अगर प्लेटफॉर्म की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन प्लेटफार्म की संख्या के मामले में सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। इसमें 23 रेलवे प्लेटफार्म है और प्रतिदिन 280 से अधिक ट्रेनिंग चलती है।
Indian Info Railway
20. हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस में कुल 115 स्टॉप है। यह किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन के मुकाबले सबसे ज्यादा स्टॉप पर रूकती है।
21. पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच चलने वाली दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को टॉय ट्रेन भी कहा जाता है। इसको यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी दर्जा हासिल है।
![]() |
Darjeeling Himalayan railway |
22. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित हावड़ा जंक्शन भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है।हावड़ा जंक्शन में रोजाना औसतन 6 लाख से भी ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है।
23. भारतीय रेलवे तरह-तरह की लग्जरी ट्रेन भी चलाता है जैसे कि महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ओं व्हील्स। यह ऐसी ट्रेन है जो पर्यटकों को समृद्ध यात्रा का अनुभव प्रदान करती है।
![]() |
Palace on Wheels |
24. भारतीय रेलवे में चार प्रमुख साइट्स है जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा हासिल है। यह दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, कालका शिमला रेलवे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई है।
25. लाइफलाइन एक्सप्रेस या जीवन रेखा एक्सप्रेस भारत की हॉस्पिटल ट्रेन के रूप में जानी जाती है।इसकी शुरुआत 16 जुलाई 1991 में की गई थी। यहां अनोखी ट्रेन भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं और सर्जरी प्रदान करती है।
![]() |
Jeevan Rekha Express |
26. भारतीय रेलवे के पास देश भर में माल ढुलाई की दक्षता बढ़ाने के लिए एक समर्पित माल परिवहन प्रणाली है, जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कहा जाता है।
27. भारतीय रेलवे के पास एक समर्पित पार्सल सेवा है जिसका नाम रेलवे पार्सल एक्सप्रेस है। यह सेवा व्यक्तियों और व्यवसाययों का माल परिवहन कर गंतव्य तक पहुंचने में मदद करती है।
28. भारतीय रेलवे की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन का नाम है वंदे भारत एक्सप्रेस। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। यह भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन है जिसमें वाई-फाई, जीपीएस, एसी कोचेस और मॉड्यूलर टॉयलेट्स जैसी सेवाएं हैं।
![]() |
Vande Bharat Express |
29. भारतीय रेलवे साइंस एक्सप्रेस नाम से एक ट्रेन चलाती है, जो प्रदर्शनियों के माध्यम से देश में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करती है।
30. भारतीय रेलवे 'हॉग टेक्नोलॉजी' का उपयोग करती है, जिसका अर्थ ' हेड ऑन जनरेशन ' है। इस तकनीक में ट्रैन चलते समय स्वयं लाइट, एसी और अन्य ऑन बोर्ड सेवाओं के लिए बिजली उत्पन्न करती है।
Facts on Indian Railways
31. भारतीय रेल जापान के शिंकानसेन टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर भारत का पहला हाई स्पीड बुलेट ट्रेन रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसका काम अहमदाबाद और मुंबई के बीच चल रहा है।
32. भारतीय रेलवे प्रणाली में कुल 19 जोन है और अपने परिचालन के लिए इसे आगे 70 डिवीजन में उप विभाजित किया गया है। हर एक डिवीजन का एक प्रभागीय मुख्यालय होता है।
33. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित 'वेंकटनरसिम्हाराजूवारिपेटा' भारत के किसी भी स्टेशन के तुलना में सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन है।
34. उड़ीसा का ईब रेलवे स्टेशन और गुजरात का ओड रेलवे स्टेशन भारत का सबसे छोटा नाम वाले रेलवे स्टेशन है।
35. भारत में नवापुर रेलवे स्टेशन एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जो महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों में विभाजित है। यह नवापुर रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में आता है और यहां ट्रेन भी जब रूकती है तो आधी ट्रेन गुजरात में आधी ट्रेन महाराष्ट्र में होती है।
36. भारतीय ट्रेनों (Bhartiya Railway) को चलाने वाले लोको पायलट की अगर बात की जाए तो इनकी सैलरी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की औसतन सैलरी से भी ज्यादा होती है।
37. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक डबल डायमंड क्रॉसिंग है, जहां से ट्रेनें उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण की ओर जा सकती है। यह अपनी तरह की एक अनोखी क्रॉसिंग है।
![]() |
Double Diamond Crossing Nagpur |
38. मथुरा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है और इस स्टेशन पर 10 प्लेटफार्म है। इस स्टेशन से लगभग सात मार्ग निकलते हैं और भारत के सभी प्रमुख शहरों के साथ इसकी कनेक्टिविटी है।
39. दिल्ली मेट्रो भारत की पहली आधुनिक मेट्रो सेवा है और कोलकाता मेट्रो भारत की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो रेल सिस्टम है।
40. अगर भारतीय रेल की पटरियां बिछा दी जाए, तो वे पृथ्वी का लगभग डेढ़ बार चक्कर लगाएगी।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment