SEARCH THIS BLOG:

Giraffe: जिराफ़ के बारे में 20 रोचक तथ्य। Amazing Facts about Giraffe in Hindi

अफ्रीका का मूल निवासी जिराफ़, दुनिया में सबसे लंबा स्तनपायी जीवित जानवर 
giraffe Facts in Hindi 

जिराफ़ एक ऐसा अनोखा जानवर है, जिस पर सिर्फ अफ्रीका ही दावा कर सकता है। चूँकि जिराफ़ अफ्रीका के मूल निवासी है और अफ्रीका एक बहुत गर्म और शुष्क स्थान है, जिराफ़ निश्चित रूप से गर्मी को झेल सकते है। ये सौम्य विशालकाय जानवर कई सदियों से मनुष्यों के साथ सह अस्तित्व में है। 

ये दिलचस्प और जिज्ञासु जानवर हमारे पृथ्वी के अन्य जानवरों से बेहद अलग है और वे हमेशा हमारा ध्यान आकर्षित करते है। तो आइये इस आर्टिकल में आप को जिराफ़ के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी (Interesting Giraffe Facts in Hindi) प्राप्त होगी। 

जिराफ़ से जुड़े दिलचस्प तथ्य। Facts on Giraffe in Hindi  

1. जिराफ़ एक सामाजिक प्राणी है और वे झुण्ड में रहते है। इनके झुण्ड में 15 से 20 सदस्य होते है और इनके झुण्ड को 'टावर' कहा जाता है। 

2. इंसान के हाथों की उंगलियों के निशानों के तरह, किसी भी जिराफ़ के कोट का पैटर्न एक जैसा नहीं होता है। 

3. जिराफ़ की जीभ नीली बैंगनी रंग की होती है। जिराफ़ की जीभ किसी अन्य जानवर की तुलना में ताकतवर मानी जाती है और इसकी लंबाई 18 से 20 इंच तक होती है।

4. जिराफ़ दुनिया का सबसे लंबा स्तनपाई है। जिराफ़ के नवजात शिशु भी अधिकांश मनुष्यों से लंबे होते हैं। 

5. नर जिराफ़ की लंबाई 16 से 18 फिट होती है और मादा जिराफ़ की लंबाई 14 से 16 फिट होती है। इनका वजन लगभग 800 से 1200 किलो के बीच होता है। 

6. हाथी, गैंडे और हिप्पो के बाद जिराफ़ इस दुनिया में चौथा सबसे वजनदार जमीन पर रहनेवला जानवर है। 

7. जिराफ़ का जंगल में अपने प्राकृतिक आवास में जीवनकाल लगभग 25 वर्ष तक का होता है और वे इंसानों की निगरानी में लगभग 20 से 27 साल तक जीवित रह सकते है। 

8. जिराफ़ अपना अधिकतम समय खाना खाने में बिताते है। जिराफ़ अपनी लम्बी गर्दन और ऊँचे पैरों के बदौलत पेड़ों से ताजा पत्ते, टहनिया और फल खाते है, ये दिन में लगभग 45 Kg तक खाना खा लेते है। 

9. जिराफ़ सिर्फ अफ्रीका महाद्वीप के अलग अलग क्षेत्र में रहते है। जिराफ़ एक लुप्तप्राय जानवर है और दुनिया में जंगल में 1,00,000 से भी कम जिराफ बचे है। 

10. जिराफ़ की चार मुख्य प्रजातियां पाई जाती है। 

  1. द मसाई (The Masai Giraffe)
  2. दक्षिणी (Southern Giraffe)
  3. उत्तरी (Northern Giraffe)
  4. जालीदार जिराफ़ (Reticulated Giraffe)
Reticulated giraffe

जिराफ़ के बारे में जानकारी । Information about Giraffe in Hindi  

11. जिराफ़ अपनी लम्बी गर्दन जमीन तक नहीं ला पाते है। पानी तक पहुँचने के लिए इन्हे अपने पैरों को अजीब तरह से मोड़कर घुटनों के बल बैठना पड़ता है। जिराफ़ ज्यादा पानी नहीं पीते है, अधिकांश पानी इन्हे पत्तेदार भोजन से मिलता है। 

12. जिराफ़ की गर्दन बेहद लम्बी होती है और ये 7 फ़ीट तक लम्बी हो सकती है, जो जिराफ़ की कुल ऊंचाई का लगभग आधा हिस्सा है। 

13. जिराफ़ की पूंछ किसी भी स्तनधारी जानवर के मुकाबले सबसे लम्बी होती है। इनकी पूंछ की लंबाई लगभग 8 फ़ीट होती है। 

14. जिराफ़ ऊँचे होने के साथ अत्याधिक तेज़ भी होते है। वे कम दुरी पर 60 किमी/घंटा की रफ़्तार तय कर सकते है। जिराफ़ के बड़े खुर होते है और उनकी लातें भी बेहद शक्तिशाली होती है। 

15. जिराफ़ शिकारियों के लिए एक आसान लक्ष्य होते है, खासकर जब इनके पैर शरीर के निचे मुड़े होते है। इसलिए जिराफ़ बेहद कम समय के लिए ही सो पाते है। जिराफ खड़े रहकर या लेटकर औसतन 4 से 5 घंटे की ही नींद लेते है। 

16. जमीन पर रहनेवाले स्तनधारियों जिराफ़ का दिल सबसे बड़ा और मजबूत होता है, यहाँ तक की ये हाथी के दिल से भी बड़ा होता है। जिराफ़ के दिल का वजन करीब 11 किलो तक होता है और 2 फ़ीट तक फैला होता है।'

17. मादा जिराफ़ खड़े होकर बच्चे को जन्म देती है। उनके बच्चे लगभग 2 मी जमीन पर गिरते हैं और लगभग एक घंटे के भीतर खड़े हो सकते हैं।

18. मादा जिराफ़ का गर्भकाल 18 महीनों का होता है और वे अधिकांश एक ही शिशु जिराफ़ को जन्म देती है, कभी कभी जुड़वाँ बच्चे भी हो सकते है।  

Okapi

19. मध्य अफ्रीका के कांगो के वर्षावनों में पाया जानेवाला ओकापी, जिराफ़ का एकमात्र करीबी रिश्तेदार है, जो जिराफीडे परिवार का एकमात्र अन्य सदस्य है। ओकापी को वन जिराफ या ज़ेबरा जिराफ़ भी कहा जाता है।

20. अफ्रीका के सात देशों में जैसे की बुर्किना फासो, सेनेगल, माली, नाइजिरिया, गिनी , इरीट्रिया और मॉरिटानिया में जिराफ़ को विलुप्त जानवर की श्रेणी में रखा गया है।


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment