विएतनाम ऐतिहासिक विरासत और जैव विविधता से भरपूर एक ख़ूबसूरत देश।
जब भी वियतनाम का नाम लिया जाता है तो वियतनाम में कई सालों तक चले युद्ध के बारे में जरूर बातें होती है। ज्यादातर लोगों का ऐसा मानना है कि वियतनाम एक ऐसी जगह है जो युद्ध के कारण नुकसान ग्रस्त, गरीब और असुरक्षित देश है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में काफी कुछ बदल चुका है, यहां के शहर बेहद खूबसूरत और आधुनिक बन चुके हैं।
आइये आज इस आर्टिकल में आपको विएतनाम के बारे में जानकारी और कुछ दिलचस्प तथ्य (Vietnam Facts in Hindi) जानने को मिलेंगे।
वियतनाम के बारे में जानकारी: Information about Vietnam
वियतनाम की राजभाषा : वियतनामी
वियतनाम की मुद्रा : वियतनामी डाँग (Vietnamese Dong)
वियतनाम का क्षेत्रफल : 331,690 Sq. Km
वियतनाम की जनसंख्या : लगभग 9.90 करोड़ (2023 में)
वियतनाम का राष्ट्रीय दिन : 2 सितम्बर, 1945
विएतनाम के बारे में 30 रोचक तथ्य और जानकारी।
Amazing Facts about Vietnam in Hindi
1. दुनिया भर में वियतनाम को S आकार के देश के रूप में जाना जाता
है। इस देश की लोकेशन और देश की सीमा इस तरह से दिखाई देती है, जैसे
कि यह अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर S की तरह है।
2. वियतनाम का हो ची मिन्ह सिटी सबसे बड़ा शहर है और इसकी आबादी लगभग 90 लाख है। दुसरा सबसे बड़ा शहर हनोई है और दोनों शहर बेहद ख़ूबसूरत और रात को भी यहाँ चहल पहल दिखती है।
3. विएतनाम का ध्वज लाल रंग का है और इसके मध्य में चमकीला पीला पांच सितारा है। लाल रंग क्रांति और स्वतंत्रता के आंदोलन में बलिदान देनेवाले देशभक्तों के खून का प्रतिनिधित्व करता है और पीला सितारा वियतनामी समाज के पांच मुख्य वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।
4. वियतनाम में सोन डूंग (Son Doong) नाम की गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मानी जाती है। इस वियतनाम की सबसे बड़ी गुफा को सन 1990 में खोजा गया था जो की एक विश्व धरोहर स्थल है। यह गुफा Phong Nha-Kẻ Bàng नेशनल पार्क में स्थित है।
6. चीन के हजार से अधिक वर्षों तक उपनिवेशीकरण के कारण वियतनाम में
साहित्य और भाषा चीन से काफी प्रभावित है। 13वीं शताब्दी तक वियतनामी
लिखित भाषा में मूल रूप से चीनी अक्षरों का उपयोग किया जाता था।
7. वियतनाम ने बाद में चु नोम नामक अपनी लिपि बनाई, जो कि चीनी
लेखन प्रणाली पर आधारित थी। 17वीं शताब्दी में वियतनाम ने लेखन के
लिए विशेषक के साथ लैटिन वर्णमाला को अपनाया।
8. बोली जाने वाली वियतनामी भाषा टोनल है, हालांकि वियतनाम में
भाषा का व्याकरण अपेक्षाकृत सरल है। अगर वियतनामी भाषा सीखनी है, तो 6 स्वर
(tones) काफी अच्छे से सीखने पड़ते है। क्योंकि एक ही शब्द के छह
अर्थ हो सकते हैं और जरा सा स्वर में परिवर्तन पूरे शब्द का अर्थ बदल देता
है।
9. विएतनाम में साक्षरता दर 95.75% है और बेरोजगारी दर सबसे कम लगभग 2 % ही है।
10. अधिकाँश वियतनामी किसी विशेष धर्म का पालन नहीं करते है, इसके बजाय वे प्रथाओं को ज्यादा मानते है। विएतनाम में आधी से ज्यादा आबादी महायान बौद्ध धर्म के अनुयायी है।
11. हो ची मिन्ह वियतनाम के पहले राष्ट्रपति थे जिनको अंकल हो कहा जाता था और उनकी मृत्यु 1969 में हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को हनोई में एक समाधि के रूप में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। कई वियतनामी लोगों के लिए, यह जगह एक धार्मिक तीर्थयात्रा का गंतव्य है।
![]() |
Ho chi Minh |
13. विएतनाम में कमल को राष्ट्रिय फूल का दर्जा मिला है। कमल वियतनामी लोगों की भावना का और शुद्ध सौंदर्य का प्रतिक है, जो कीचड़ से ख़राब नहीं होता है।
14. अगर आप कॉफ़ी के दीवाने है, तो आपको जानकए ख़ुशी होगी की कॉफ़ी एक्सपोर्ट करने के मामले में विएतनाम, ब्राज़ील के बाद दूसरा सबसे बड़ा कॉफ़ी निर्यातक देश है।
15. वियतनाम में पारंपरिक तरीके से शादियां की जाती है और इसको शुभ अवसर माना जाता है। पश्चिमी शादियों में जहां सफेद रंग प्रमुख है वही वियतनाम की शादी में लाल रंग अधिक सांस्कृतिक महत्व रखता है।
16. मध्य वियतनाम के हुए शहर में हुए फेस्टिवल नाम का त्यौहार
मनाया जाता है। यह न्गुयेन राजवंश की विरासत का उत्सव है और विभिन्न
परंपराओं से भरा हुआ है।
17. फो (Pho) नाम की एक नूडल सूप डिश है जिसे वियतनाम का राष्ट्रीय फूड
कहा जाता है। यह राइस नूडल्स डिश है जो वियतनामी परंपरा का हजारों सालों से
हिस्सा रहा है।
18. वियतनाम ड्रैगन फ्रूट का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। यहां
ड्रैगन फ्रूट की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने
वाले विटामिन और पोषक तत्व के कारण इसकी मांग दुनिया भर में है। पूरे
एशिया और यूरोप के मार्केट में वियतनाम से आए हुए ड्रैगन फ्रूट
की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
19. वियतनाम काली मिर्च और काजू का भी सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
20. वियतनाम का राष्ट्रीय खेल दा काऊ (Da Cau) है। यह अनोखा और
पारंपरिक खेल है, जो फुटबॉल और बैडमिंटन के कुछ तत्वों का कॉन्बिनेशन
है। वियतनाम के लोगों का फुटबॉल सबसे पसंदीदा खेल है।
21. दूसरी सदी से लेकर 17वीं शताब्दी तक वियतनाम में चंपा राजवंश का प्राचीन हिंदू राज्य था। जिस वजह से यहां पर भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार हुआ। वियतनाम में कई प्राचीन हिंदू मंदिर स्थित है।
23. वियतनाम में एक बेहद असामान्य पेय मिलता है, जिसे स्नेक
वाइन कहा जाता है। इस पर में सांप और बिच्छू को बोतल में बंद कर उसके ऊपर
चावल रखा जाता है और सांप और बिच्छू के जहर के असर को खत्म करने के लिए इथेनॉल
की मात्रा डाली जाती है। इस शराब को वियतनाम के लोग बड़े चाव से पीते हैं
और वियतनाम में कुछ हद तक यह प्रसिद्ध शराब है।
24. वियतनाम के लोग अंडा मिक्स करके बनाई हुई कॉफी बड़े चाव से पीते
हैं। इसमें अंडे को मीठे गाढ़े दूध कस्टर्ड के साथ 10 मिनट तक फेटा
जाता है और कॉफी के ऊपर डाला जाता है।
25. वियतनाम में सिगरेट स्मोकिंग करना आम बात है और यहां
वियतनाम के लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्या बना हुआ
है। वियतनाम के स्त्री और पुरुष दोनों सिगरेट पीने में माहिर
है। वियतनाम सबसे ज्यादा सिगरेट पीने वाले 15 देशों में से एक
है।
26. वियतनाम की राष्ट्रीय पोशाक Áo Dài है। यह दोनों तरफ स्लिट वाला एक लंबा गाउन है, जिसे एक बार स्त्री और पुरुष दोनों द्वारा पहना जाता था।
28. जहां पश्चिमी देशों में टीचिंग के करियर पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है, लेकिन वियतनाम में शिक्षकों का बहुत सम्मान किया जाता है। वियतनाम में हर साल 20 नवंबर के दिन को शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
29. वियतनाम के हनोई शहर में एक संकरी गली है जहां दुकानें और घर है। इन घरों के बीचोबीच ट्रैन का ट्रैक है और दिन में दो बार यहाँ से ट्रैन गुजरती है। इसको ट्रैन स्ट्रीट के नाम से जाना जाता है।
30. विएतनाम 16000 से भी ज्यादा तरह के पौधों का और 10000 के करीब अलग अलग जानवरों की प्रजाति का घर है।
हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment