SEARCH THIS BLOG:

Tiger: बाघ के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Amazing Facts about Tiger in Hindi

भारत का राष्ट्रिय पशु बाघ, जो है जंगल का सबसे शक्तिशाली जानवर 
tiger facts in Hindi

बाघ एक ऐसा जानवर है जिसका नाम सुनते ही या दहाड़ सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है। यह एक ऐसा शक्तिशाली जानवर जिसे देखकर हर कोई डर जाता है। बाघ एक शक्तिशाली, फुर्तीला और तेज़ होने के साथ सबसे खतरनाक शिकारी है। बाघ हमारे पर्यावरण चक्र के संरक्षण में सबसे अभिन्न भूमिका निभाते है। 

बाघ पुरे एशिया में विभिन्न प्रकार के आवासों में रहते है, अधिकांश बाघ भारत में पाए जाते है। इसके अलावा चीन, रूस, थाईलैंड और मलेशिया में भी पाए जाते है। इस सबसे बड़ी बिल्ली के बारे में बहोत कुछ जानने के लिए है। इस आर्टिकल में आपको बाघ से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी हासिल होगी। 

बाघ के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी।  Amazing Facts about Tiger in Hindi

1. बाघ की लगभग 9 प्रजातियां है जिसमे से 3 प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है। 

  1.  साइबेरियन बाघ (Siberian Tiger)
  1. बंगाल बाघ (Bengal Tiger)
  1. साउथ चीनी बाघ (South China Tiger)
  1.  सुमात्रा बाघ (Sumatran Tiger)
  1. इंडो चीनी बाघ (Indo China Tiger)
  1. मलायन बाघ (Malayan Tiger)
  1. कास्पियन बाघ (Caspian Tiger)
  1. जावा बाघ (Javan Tiger)
  1. बाली बाघ (Bali Tiger)

2. बाघ को दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली के रूप में जाना जाता है, जिसकी लंबाई लगभग 6 फीट तक होती है।  

3. एक वयस्क बाघ का वजन लगभग 100 से 250 किलो के आसपास होता है। इनकी ऊंचाई 3 से 3.5 फीट तक होती है।

4. बाघ के पीछे के पैर आगे के पैरों से थोड़े लंबे होते है, जिस कारण वे आसानी से उछल सकते है और भाग भी सकते है। 

5. बाघ पेड़ों पर चढ़ने में माहिर होते है और वे एक छलांग में 15 से 20 तक की ऊंचाई छू सकते है। 

6. बाघ के शरीर पर 100 से भी ज्यादा काली पट्टियों जैसी धारियों का पैटर्न बना होता है। उंगलियों के निशान की तरह किसी भी दो बाघों का पैटर्न एक जैसा नहीं होता है। 

7. बाघ के ऊपर के दांत जो अपने शिकार को पकड़ने के काम में आते है, 3.5 इंच तक लंबे होते है। 

8. बाघ मांसाहारी जानवर है, जो हफ्ते में सिर्फ एक बार ही शिकार करते है। बाघ अपने वजन के 1/5 भाग खाना एक बार में खाते है। 

9. बाघ की दहाड़ बेहद शक्तिशाली होती है, लेकिन शेर जितनी शक्तिशाली नहीं। शेर की दहाड़ 2 मील दूर तक सुनाई देती है। 

10. बाघ अपने पंजो से शिकार पर झपट्टा मारते है और इनके पंजे 10 cm तक लंबे होते है। बाघ के पंजे और खाल की तस्करी करना और अवैध शिकार करना कई देशों में गैरकानूनी है।

11. बाघ का जीवनकाल चिड़ियाघर में 20 साल तक का होता है और जंगल में बाघ 10 से 15 वर्षों तक जीवित रहता है। 

12. बाघ बेहद फुर्तीले जानवर होते है, लेकिन अपने शिकार को खाने के बाद काफी सुस्त हो जाते है और दिन के 16 घंटे सिर्फ सोने में बिताते है। 

13. बाघ स्वाभाविक रूप से अकेले रहनेवाला जानवर है, लेकिन कभी कभी वे परिवार के साथ भी दिखाई देते है और इनके झुण्ड को Ambush या Streak कहते है। 

14. बाघ की याददाश्त बेहद तेज़ होती है और इनकी अल्पकालिक याददाश्त मनुष्यों 30 गुना बेहतर होती है।

15. बाघ बहुत तेज़ जानवर है और वे 50 से 65 किमी/घंटा के रफ़्तार से दौड़ सकते है। इसके साथ ही बाघ अच्छे तैराक भी होते है।   

16. बाघ के बच्चे जन्म के समय पूरी तरह से अंधे होते है और जन्म के समय कुछ भी नहीं देख पाते है। वे सुनकर और सूंघकर अपनी माँ का अहसास पाते है। 

17. लगभग सभी बाघों की आँखों का रंग पीला होता है, लेकिन सफ़ेद बाघ की आँखों का रंग नीला होता है। 

18. बाघ को शिकार करना पसंद है, ये तो हम सब जानते है, लेकिन बाघ अपने शिकार के 20 में से सिर्फ 1 या 2 ही बार सफल हो पाते है। 

19. सफ़ेद बाघ किसी कारण से जंगल में बहुत दुर्लभ है और इनके जन्म लेने की संभावना 10000 में से सिर्फ 1 है। 

20. मनुष्य और बाघ सौहार्दपूर्ण ढंग से रह सके इसलिए हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का फैसला 2010 में रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में लिया गया था। 

21. भारत और बांग्लादेश इन दोनों देशों में बाघ को राष्ट्रीय जानवर के रूप में दर्जा प्राप्त है। 

22. साइबेरियन टाइगर्स जिसे अमूर टाइगर्स भी कहा जाता है सबसे बड़ी बाघ की प्रजाति है, जिनका वजन लगभग 300 किलो और उनके नाक से पूँछ के नोक तक की लंबाई 10 फीट तक की होती है। 

23. सुमात्रन बाघ को बाघों की सबसे छोटी प्रजाति माना जाता है, जिनका वजन लगभग 140 किलो होता है। 

24. दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बाघ और बाघ के शरीर के अंगों की अच्छी खासी मांग है। बाघ की आँखे, नाख़ून, बाघ की खाल जैसे अंगों को ग़ैरकानूनी तरीके से हज़ारों डॉलर में बेचे जाते है। बाघ के हर अंग का उपयोग शुरुआत से चीनी पारम्परिक दवाइयों में होता आ रहा है। 

25. 1950 के दशक में 4000 से भी साउथ चाइना टाइगर जंगल में पाए जाते थे लेकिन इनके अवैध शिकार के कारण इनकी आबादी में बेहद कमी आई और जंगल में एक भी बाघ बचा नहीं है। अब वे सिर्फ चिड़ियाघरों में ही है और इनकी संख्या सिर्फ 100 ही है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


No comments:

Post a Comment