SEARCH THIS BLOG:

Owl: उल्लू के बारे में रोचक तथ्य। Interesting Facts about Owls in Hindi

 जानिये उल्लू से जुड़े दिलचस्प तथ्य जो है एक रहस्यमयी शिकारी पक्षी। 

Owl Bird Facts in Hindi

उल्लू एक ऐसा पक्षी है, जो रेगिस्तान से लेकर घने जंगलो तक दुनिया के हर वातावरण में पाए जाते है। उल्लू सदियों से इंसानी सभ्यता, संस्कृति और पौराणिक कथाओं का हिस्सा रहे है। प्राचीन काल से ही उल्लुओं को मृत्यु, बुराई और अंधविश्वासों से जोड़ा जाता रहा है। 

अंटार्कटिका को छोड़कर हर एक महाद्वीप पर पाये जानेवाले उल्लू एक अनोखे पक्षी है। उल्लू के बारे में जानने के लिए बहोत कुछ है और ऐसी ही चीज़े इस पक्षी को इतना ख़ास बनाती है। 

इस आर्टिकल में आपको उल्लू से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी (Owl Bird Facts in Hindi) प्राप्त होगी। 


उल्लू के बारे में दिलचस्प तथ्य।  Amazing Facts about Owls in Hindi 


1. दुनिया भर में 200 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है। 

2. उल्लू मुख्य रूप से दो परिवार में विभाजित है जिसमे एक है Strigidae (True Owl Family) और दूसरा है Tytonidae (Barn Owl Family)

3. उल्लू निशाचर पक्षी होते है। अक्सर ये अपना शिकार रात में करते है और इनकी बड़ी आँखे कम रौशनी में भी देखने में मदद करती है।  

4. एल्फ आउल को दुनिया में सबसे छोटा उल्लू माना जाता है जिसकी ऊंचाई लगभग 5 से 6 इंच ही है। 

5. ब्लैकिस्टन फिश आउल उल्लू की सबसे बड़ी जीवित प्रजाति है जिसका वजन करीब 3.6 से 4.6 किलो है। 

6. जंगल में उल्लू दिखाई देना ही बहोत बड़ी बात है, लेकिन उल्लू बहोत कम समूह में दिखाई देते  है। उल्लू के समूह को पार्लियामेंट (Parliament) कहा जाता है। 

7. उल्लू की आँखे एक ट्यूब के आकर के जैसी होती है और इनका ध्यान पूरी तरह से अपने शिकार की और केंद्रित होता है। 

8. उल्लू अपनी गर्दन को लगभग 270 डिग्री तक मोड़ सकते है और इनकी गर्दन बेहद लचीली होती है। उल्लू के गर्दन 14 कशेरुकाएँ (Vertebrae) होती है जबकि मनुष्यों में केवल 7 होती है।   

9. उल्लू पूरी तरह से मांसाहारी है और वे चूहे, गिलहरी, मेंढक और अन्य पक्षियों का शिकार कर इन्हे खाते है। 

10. सभी उल्लू चिल्लाकर शोर (hoot) नहीं मचाते है, कुछ फुसफुसाहट की आवाज़ निकालते है और कुछ घोड़ों की तरह फुँफकारते है।

11. उल्लू जब उड़ते है तो दूसरे पक्षियों की तरह किसी प्रकार का शोर नहीं करते है और इनके पास विशेष पंख होते है जिस कारण उड़ते समय किसी भी प्रकार का आवाज़ नहीं होता है। 

12. उल्लू बेहद कम घोंसला बनाते है और ज्यादातर दूसरे पक्षियों के बनाये गए घोसलों में रहते है। 

13. उल्लू के पास पैरों पर विशेष रूप से चार पंजे होते है और ये पंजे इतने शक्तिशाली होते है की इनका उपयोग उल्लू शिकार को पकड़ने के लिए करते है। 

14. चीनी परंपरा में उल्लू को बुराई और दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता था। इसके विपरीत जापान में उल्लू को भाग्यशाली और शुभ माना जाता है।  

15. अफ्रीकन संस्कृति में केन्या के एक जनजाति में उल्लू को मौत का अग्रदूत माना जाता है। अगर उल्लू को कोई देख ले या इनकी आवाज़ सुन ले तो किसी की मृत्यु होने वाली है ऐसा इन लोगों का मानना है। 

16. पर्यावरण को खतरा और अवैध शिकार इन सब वजहों से उल्लू की कुछ प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है। 

17. बाकी दूसरे पक्षियों की तुलना में उल्लुओं को शांत माना जाता है। लेकिन कई ऐसे मामले सामने आये है, जहा उल्लू इंसानो पर हमला करते पाए गए है। 

18. उल्लू का औसतन जीवनकाल जंगल में 4 से 5 साल का होता है। लेकिन बार्न आउल के नाम पर 15 साल तक जीवित रहने का रिकॉर्ड है।

 

हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।          

No comments:

Post a Comment