SEARCH THIS BLOG:

Tomato: टमाटर के बारे दिलचस्प तथ्य और जानकारी । Fun Facts about Tomatoes in Hindi

Tomato: टमाटर जो ज्यादातर खाने में उपयोग किया जाता है, जानिए टमाटर के बारे दिलचस्प जानकारी और तथ्य।   
Amazing Facts about Tomatoes in Hindi

टमाटर एक ऐसी बहुमुखी चीज़ है, जो हर घर में किसी न किसी व्यंजन, सब्जी या सलाद में रोजाना उपयोग में लायी जाती है। टमाटर लोगों की पसंदीदा चीज़ है और कई संस्कृतियों में भोजन का मुख्य घटक है। विटामिन और पोटैशियम से भरपूर होने के कारन शरीर के बेहद लाभदायक भी है। 

इस आर्टिकल में आपको टमाटर के बारे में मजेदार और रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी (Tomato Facts in Hindi) प्राप्त होगी। 

टमाटर में पाए जानेवाले पोषक तत्व। Tomato Nutrition Facts

अगर १०० ग्राम टमाटर लिया जाए तो इसमें पाए जानेवाले पोषक तत्व इस प्रकार है :

कैलोरी : 18  
सोडियम : 5mg 
कार्बोहाइड्रेट्स : 3.9 g 
प्रोटीन : 1g 
विटामिन C : 9 g 
पोटैशियम : 237 mg
कैल्शियम : 10 mg 
   

टमाटर के बारे में दिलचस्प तथ्य। Amazing  Facts about Tomato in Hindi 

1. आमतौर पर टमाटर को सब्जी माना जाता है, लेकिन इसके विपरीत टमाटर को फल की श्रेणी में ही वर्गीकृत किया जाता है। क्योंकि टमाटर एक फूल वाले पौधे से विकसित होते है जिनमे बीज पाए जाते है। 

2. टमाटर 'Solanaceae' परिवार से सम्बंधित है और इसे आमतौर पर 'Nightshade Family' कहते है। इस परिवार में आलू, मिर्ची और बैगन जैसे अन्य सदस्य शामिल है। 

3. टमाटर पूरी दुनिया में उगाए जाते हैं लेकिन टमाटर मूलतः दक्षिण अमेरिका और मेक्सिको के मूल निवासी है। 

4. दुनिया भर में टमाटर की 10000 से ज्यादा किस्में उपलब्ध है। टमाटर की किस्में इसके आकार, साइज और रंग के हिसाब से अलग-अलग स्वाद से भरपूर होती है। 

5. जब 16वीं शताब्दी में पहली बार टमाटर को यूरोप में लाया गया था, तो वहां के लोग इसे एक जहरीले फल के रूप में देखते थे। क्योंकि टमाटर जिस नाईटशेड फैमिली से आता है उस फैमिली में मैंड्रेक, बेलाडोना जैसे बहुत जहरीले पौधे भी शामिल है। 

6. टमाटर में विटामिन ए और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और इसमें कैलोरी भी कम होती है। इसलिए इसे स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा हुआ एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। 

7. टमाटर में 95% पानी होता है। गर्मी के महीनों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। 

8. टमाटर चाहे गमले में उगाया जाए या खेतों में, यह दुनिया भर के किसानों और बागबानों की प्रिय फसल है। टमाटर सबसे व्यापक रूप से उगाई जाने वाली सब्जी है। 

9. अमेरिका के मिनेसोटा में सबसे बड़ा और भारी टमाटर उगाया गया, जिसका वजन 5.284 किलोग्राम था। 

10. टमाटर सिर्फ लाल रंग के ही नहीं होते है, टमाटर की  पीले, हरे, बैंगनी, नारंगी, गुलाबी रंग जैसी किस्में पाई जाती है। 

11. स्पेन में टमाटर से सम्बंधित एक त्यौहार मनाया जाता है, जिसका नाम ला टोमाटीना है। इस त्यौहार में लोग हजारों टन टमाटर एक दूसरे पर फेकते है साथ ही टमाटर फाइटिंग होती है और टोमॅटो की थीम पर आधारित प्रदर्शनी भी होती है। 

12. चीन दुनिया का सबसे बड़ा टमाटर की पैदावार करनेवाला देश है। टमाटर उगाने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। 

13. टमाटर को 16 वीं सदी में पोर्तुगीजों द्वारा भारत में लाया गया था। उसके बाद से आज तक हर भारतीय खाने में टमाटर एक मुख्य वस्तु है, इसके बिना भोजन अधूरा लगता है। 

14. माइक्रो टॉम दुनिया की सबसे छोटे टमाटर के पौधे की किस्म है। इसकी ऊंचाई छह से आठ इंच की होती है और यह गहरे लाल रंग का होता है। 

15. आँध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली शहर में थोक भाव से टमाटर खरीदने के लिए एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। 

16. हर साल 6 अप्रैल को "Fresh Tomato Day" मनाया जाता है। इस दिन को ताज़ा टमाटरों की सुंदरता की सराहना करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। 

17. अमेरिका में जितने में टमाटर उगाये जाते है, उनमें से 80% टमाटर को उगने में अकेले कैलिफ़ोर्निया स्टेट का  योगदान है। 

18. रोमा टमाटर जो जिसकी खेती मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में की जाती है, ऐसी टमाटर की किस्म है, जिसका आकार अंडे समान होता है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 

No comments:

Post a Comment