E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi... rochak tathya Hindi me: इथियोपिया: अद्भुत इतिहास, संस्कृति और रोचक तथ्यों से भरा देश — Ethiopia Facts in Hindi

SEARCH THIS BLOG:

इथियोपिया: अद्भुत इतिहास, संस्कृति और रोचक तथ्यों से भरा देश — Ethiopia Facts in Hindi

 

इथियोपिया फैक्ट्स: इतिहास, संस्कृति और रोचक जानकारियाँ

Ethiopia Facts in Hindi

अफ्रीका के हृदय में स्थित इथियोपिया दुनिया के सबसे प्राचीन और रहस्यमय देशों में से एक है। यह अफ्रीका के उत्तरी-पूर्व में स्थित एक देश है, जिसे हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका (Horn Of Africa) भी कहा जाता है। यह वह भूमि है जहाँ मानव सभ्यता की शुरुआत के प्रमाण मिले, जहाँ 13 महीने का अनोखा कैलेंडर आज भी उपयोग किया जाता है। अपनी अनोखी संस्कृति, विविध भाषाओं, ऐतिहासिक चर्चों और प्राकृतिक चमत्कारों के कारण इथियोपिया दुनिया भर के यात्रियों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इस ब्लॉग में हम इथियोपिया के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, पर्यटन और रोचक तथ्यों को विस्तार से जानेंगे।

इस आर्टिकल में आपको इथियोपिया के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी प्राप्त होगी। इसमें यह लेख पूरा पढ़िए और हमारे साथ बने रहिए। 


इथियोपिया देश की जानकारी: Information about Ethiopia 


इथियोपिया की राजधानी :  इथियोपिया (Addis Ababa - Capital of Ethiopia)
इथियोपिया की राजभाषा : अम्हारिक (Amharic)  
इथियोपिया की मुद्रा : इथियोपियन बिर (Ethiopian Birr)  
इथियोपिया का क्षेत्रफल :  11,04,300  sq. Km 
इथियोपिया की जनसंख्या : लगभग 13 करोड़ 54 लाख (2025 में) 
इथियोपिया का राष्ट्रीय दिन : 28 मई  


इथियोपिया बारे में 25  मजेदार तथ्य : Amazing Facts about Ethiopia in Hindi 

1. इथियोपिया अफ्रीका के बहुत कम देशों में से एक है, जो किसी भी विदेशी सत्ता का गुलाम नहीं बना। केवल इटली ने इसे हासिल करने की कोशिश की, लेकिन इथिओपियाई सेना ने उसे हरा दिया।   

2. इथियोपिया में 1974 में सबसे प्रसिद्ध मानव कंकाल खोजा गया था। जिसका नाम लूसी (Lucy) है, जो 32 लाख वर्ष पुराना माना जाता है।   

3. इथियोपिया एकमात्र देश है, जिसका कैलेंडर 13 महीनों का होता है, इसके वर्ष ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 7 साल पीछे होते है।  

4. इथियोपियन नव वर्ष को एन्कूटाटाश (Enkutatash) कहते है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से 11 या 12 सितम्बर को मनाया जाता है। 

5. इथियोपियन कॉफ़ी इसके अनोखे स्वाद और महक के लिए प्रसिद्ध है। इथियोपिया को कॉफ़ी का जन्मस्थल माना जाता है। 

6. इथियोपिया में 80 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है। अम्हारिक (Amharic) सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषा है। इसके अलावा यहाँ ओरोमो, सोमाली, टीग्रीन्या, अफार जैसी कई भाषाएँ भी बोली जाती है।    

7. दुनिया की सबसे लंबी नील रिवर का एक प्रमुख हिस्सा जिसे ब्लू नील (Blue Nile) कहते है, इथियोपिया में मुख्य रूप से ताना झील से निकलती है।   

8. इथियोपिया में ईसाई और इस्लाम प्रमुख धर्म है। यहाँ ईसाई धर्म के लोग अधिक है। इथियोपिया दुनिया के सबसे पुराने ईसाई धर्मों में से एक है। 

9. इथियोपियाई भोजन दुनिया में अनोखा है। इथियोपिया की नेशनल डिश डोरो वाट है, जो एक रिच, स्पाइसी चिकन स्टू है जिसे हार्ड-बॉयल्ड अंडे और इंजेरा नाम की फर्मेंटेड फ्लैटब्रेड के साथ सर्व किया जाता है।

10. इथियोपिया में 12 UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं, जिनमें 10 कल्चरल और 2 नेचुरल साइट्स शामिल हैं। मुख्य कल्चरल साइट्स में लालिबेला के रॉक-हेवन चर्च, अक्सुम और हरार जुगोल के ऐतिहासिक शहर और फासिल घेब्बी पैलेस कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

11. इथियोपिया तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओ में से एक है। कृषि, पशुपालन, खनन और पर्यटन इथियोपियाई अर्थव्यवस्था के मुख्य क्षेत्र है। कॉफ़ी यहाँ का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद है। 

12. साल 980 ईसापूर्व में इथियोपिया राष्ट्र का निर्माण हुआ है। इसे दुनिया के सबसे पुराने देशों में से एक माना जाता है। 

13. इथियोपिया एकलौता ऐसा देश है जो 12 घंटे की घडी वाली टाइम सिस्टम का इस्तेमाल करता है। इसकी 12 घंटे की घडी प्रणाली सुबह से शाम और शाम से सुबह तक की होती है।   

14. इथियोपिया में हर साल टिमकेट (Timket) नाम का एक अनोखा त्योहार मनाया जाता है, जो यहाँ का एक बड़ा उत्सव है। यह जॉर्डन नदी में हुए ईसा मसीह के बपतिस्मा की याद में मनाया जाता है।

15. इथियोपिया का पारंपरिक नृत्य 'Ethiopian Shoulder Dance' दुनियाभर में मशहूर है। यहाँ की अम्हारिक भाषा में इसे एस्किस्ता (Eskista) कहा जाता है। 

16. UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा हासिल सिमीयन माउंटेन अफ़्रिका की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है।  

17. गेलादा बंदर दुनिया के सबसे पुराने बंदरों की प्रजाति में से एक है। यह अनोखी प्रजाति सिर्फ इथिओपियाई हाइलैंड्स में पाई जाती है, जो समुद्र की सतह से 6000-१४००० फ़ीट की ऊंचाई पर रहते है।  

18. डानाकिल डिप्रेशन (Danakil Depression) नामक इथियोपिया में एक इलाका है, जिसे धरती पर सबसे गर्म और सबसे निचली जगहों में से एक माना है। इसकी पहचान ज्वालामुखी और रंगीत एसिड झीलों से है।

19. इथियोपिया में स्थित हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) नामक ज्वालामुखी को दुनिया के सबसे शांत ज्वालामुखी के रूप में जाना जाता है। तक़रीबन 12000 साल बाद नवंबर 2025 में यह ज्वालामुखी फठा।  

20. इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा आबादीवाला देश है। जिसकी जनसँख्या लगभग 13 करोड़ के आसपास है। 

21. इथियोपिया के कुछ पारंपरिक सामाजिक रिवाजों में जुड़वा बच्चों को “मिंगी” या दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। उनका मानना है कि जुड़वाँ बच्चे बुरे माने जाते हैं, या उनमें बुरी आत्माएँ आती हैं।

22. इथियोपिया में फुटबॉल सबसे ज्यादा मशहूर खेल है और लगभग 30% इथियोपियाई लोग फुटबॉल के फैन माने जाते है। 

23. इथियोपिया के झंडे में हरे, पीले और लाल रंग की तीन हॉरिजॉन्टल पट्टियां हैं, जिनके बीच में एक नीला गोला और एक तारा है।   

24. शेर इथियोपिया का राष्ट्रीय जानवर है और देश के सबसे लोकप्रिय जानवरों में से एक होने के नाते यह संस्कृति, लोककथाओं, कला और साहित्य में एक प्रतीक है।  

25. इथियोपिया के अबेबे बिकिला ने रोम में 1960 के ओलंपिक में अफ्रीका के लिए पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। बिकिला को आखिरी मिनट में टीम में शामिल किया गया क्योंकि एक दूसरे एथलीट का पैर टूट गया था।


निष्कर्ष (Conclusion)

इथियोपिया एक ऐसा देश है जहाँ इतिहास, संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और रहस्य सबकुछ है।

यदि आप अफ्रीका को समझना चाहते हैं, तो इथियोपिया एक बेहतरीन शुरुआत है।


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment