E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi... rochak tathya Hindi me: इंडोनेशिया रोचक तथ्य हिंदी, इंडोनेशिया के बारे में जानकारी । Indonesia Amazing Facts in Hindi

SEARCH THIS BLOG:

इंडोनेशिया रोचक तथ्य हिंदी, इंडोनेशिया के बारे में जानकारी । Indonesia Amazing Facts in Hindi

इंडोनेशिया फैक्ट्स – दुनिया के सबसे बड़े द्वीप देश के अनोखे रहस्य

  Facts About Indonesia in Hindi 

Indonesia facts

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह (Archipelago) कौन सा है? यह कोई और नहीं, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित इंडोनेशिया है! इंडोनेशिया एक आकर्षक देश है, जिसमें 17,000 से अधिक द्वीप, सक्रिय ज्वालामुखी, घने जंगल और विविध संस्कृतियाँ बसती हैं। दुनिया भर के यात्रियों और शोधकर्ताओं के लिए इंडोनेशिया हमेशा से एक रहस्यमयी और रोमांचक जगह रही है।   

यदि आप Indonesia facts, facts about Indonesia, या इंडोनेशिया के रोचक तथ्य खोज रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपको इस देश की अनोखी पहचान और आकर्षक रहस्यों के करीब ले जाएगा।


इंडोनेशिया के बारे में जानकारी: Information about Indonesia   

 

इंडोनेशिया की राजधानी :  जकार्ता (Jakarta - Capital of Indonesia)
इंडोनेशिया की राजभाषा :  बहासा इन्डोनेशियन   
इंडोनेशिया की मुद्रा : इंडोनेशियन रुपिया (Indonesian Rupiah)  
इंडोनेशिया का क्षेत्रफल :  19,04,569 Sq. Km 
इंडोनेशिया की जनसंख्या : लगभग 28 करोड़ 66 लाख (2025 में) 
इंडोनेशिया का राष्ट्रीय दिन : 17 अगस्त 1945  


इंडोनेशिया के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Indonesia Amazing Facts in Hindi 

1. दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश

इंडोनेशिया के पास लगभग 17,508 द्वीप हैं, जिनमें से केवल 6,000 आबाद हैं। इतने विशाल द्वीप इसे दुनिया का सबसे बड़ा archipelago देश बनाते हैं।

2. चार बड़े द्वीपों पर आधारित देश 

इंडोनेशिया मुख्यतः चार बड़े द्वीपों पर आधारित है: जावा, सुमात्रा, बोर्नियो (कुछ हिस्सा इंडोनेशिया में) और पापुआ इन द्वीपों पर ही देश की अधिकांश आबादी रहती है।

3. दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश 

28 करोड़ से अधिक जनसंख्या के साथ, इंडोनेशिया चीन, भारत और अमेरिका के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है।

4. जावा – दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला द्वीप 

इंडोनेशिया का जावा द्वीप दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, जहाँ करीब 14 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं। राजधानी जकार्ता भी इसी द्वीप पर स्थित है।  

5. दुनिया के सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी 

इंडोनेशिया "Ring of Fire" का हिस्सा है, इसलिए यहाँ 120 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं। माउंट मेरापी और माउंट ब्रोमो जैसे ज्वालामुखी पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं।कनाडा की कुल आबादी के 20% लोग ऐसे हैं जिनका जन्म कनाडा में नहीं हुआ है। 

6. निली लपटों वाला ज्वालामुखी  

पूर्वी जावा में मौजूद कावा इजेन (Kawah Ijen) ज्वालामुखी दुनिया में अकेला ऐसा ज्वालामुखी है, जिससे नीले रंग की लपटें (Blue Flames) निकलती हैं।

7. कोमोडो ड्रैगन का घर

दुनिया का सबसे बड़ा छिपकली प्रजाति का जीव, कोमोडो ड्रैगन, केवल इंडोनेशिया के कोमोडो द्वीपों पर पाया जाता है। यह इंडोनेशिया का राष्ट्रिय जानवर है और 3 मीटर तक लंबा और बेहद शक्तिशाली होता है।

8.  दुनिया का सबसे बड़ा फूल 

रैफ्लेसिया अर्नोल्डी (Rafflesia arnoldii) दुनिया का सबसे बड़ा फूल है, जिसे "लाश का फूल" भी कहते हैं।  ये बदबूदार फूल सड़े मांस जैसी गंध छोड़ता है। ये फूल विशेषता इंडोनेशिया के वर्षावनों में पाया जाता है।  इसका आकर 3 फुट तक चौड़ा और लगभग 7 किलो तक इसका वजन हो सकता है। 

9.  ऑरंगउटान का घर

इंडोनेशिया के सुमात्रा और बोर्नियो द्वीप पर रहने वाले ऑरंगुटान दुनिया के एकमात्र 'ग्रेट एप्स' हैं जो एशिया में पाए जाते हैं। 

9. 700 से भी ज्यादा भाषाएँ

बहासा इंडोनेशिया की राष्ट्रिय भाषा है, लेकिन इस देश में 700 से भी अधिक मान्यताप्राप्त भाषाएँ बोली जाती है।जावानिज, सूडानी और मलय भाषा भी यहाँ विशेष रूप से बोली जाती है। 

10. जायफल उत्पादन

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा जायफल उत्पादक देश है। जायफल का उत्पादन मूलतः बांदा द्वीपसमूह में ज्यादा होता है।

11. गंभीर ट्रैफिक जाम 

इंडोनेशिया, खासकर इसकी राजधानी जकार्ता में तेज़ी से हो रहे शहरीकरण, ख़राब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, गाड़ियों की ज्यादा संख्या की वजह से गंभीर ट्रैफिक जाम के लिए बदनाम है। 

12. जावा गेंडे की प्रजाति 

जावा राइनो सबसे दुर्लभ राइनो प्रजाति है, जो अभी सिर्फ़ इंडोनेशिया में ही बची हैं। जावा गैंडा धरती पर सबसे ज़्यादा खतरे में पड़े जानवरों में से एक है और दुनिया की बची हुई पाँच गैंडों की प्रजातियों में सबसे दुर्लभ है।

13. सबसे सस्ता सोना  

इंडोनेशिया में बाकी देशों की तुलना में सबसे सस्ता सोना पाया जाता है।  इंडोनेशिया के पापुआ में ग्रासबर्ग खदान, इंडोनेशिया की सबसे बड़ी सोने की खदान है और दुनिया की सबसे बड़ी खदानों में से एक है, जो हर साल लगभग 48 टन सोना पैदा करती है। 

14. मेंढक की टांगों का निर्यातक 

इंडोनेशिया मेंढक की टांगों के दुनिया के सबसे बड़े एक्सपोर्टर्स में से एक है, जो केकड़ा खाने वाले मेंढक और बड़े जावन मेंढक जैसी जंगली प्रजातियों की सप्लाई करता है। 

15. रंग बदलनेवाली झीलें 

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आइलैंड पर माउंट केलीमुतु पहाड़ पर तीन अलग, पवित्र क्रेटर झीलें हैं जो ज्वालामुखी गैसों और मिनरल्स के इंटरेक्शन की वजह से नीले, हरे, काले और लाल रंग में बदलती हैं। 

16. तीसरा सबसे बड़ा हिन्दू धर्म  

दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी इंडोनेशिया में पाई जाती है। इस्लाम धर्म का प्रभुत्व होने के बावजूद इंडोनेशिया के बाली में 90 प्रतिशत हिन्दू आबादी रहती है।

17. नोट पर हिन्दू देवता गणेश की तस्वीर

भारत में नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के 20,000 के नोट पर हिन्दू  भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है। 

18. इंडोनेशिया की अनोखी जनजाति 

मिनांगकाबाउ (या मिनांग) इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा का एक एथनिक ग्रुप है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े मैट्रिलिनियल समाज के तौर पर जाना जाता है, जहाँ प्रॉपर्टी, विरासत और वंश महिलाओं के ज़रिए आगे बढ़ते हैं।

19. इंडोनेशिया का भोजन  

इंडोनेशिया के लोगों उनका मुख्य भोजन चावल है, और यहां की प्रसिद्ध डिश रेंडंग (Rendang) को अक्सर दुनिया के सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक माना जाता है। 

20. सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर 

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश होने के बावजूद, यहां दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर "बोरोबुदुर" (Borobudur) स्थित है।


 हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


No comments:

Post a Comment