SEARCH THIS BLOG:

Qatar: सबसे अमीर देश क़तर के बारे में रोचक तथ्य। Interesting Facts about Qatar in Hindi

दुनिया के सबसे अमीर देश क़तर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी 

Interesting Facts about Qatar in Hindi 

Interesting Facts about Qatar in Hindi


क़तर को दुनिया का सबसे अमीर देश माना जाता है। एशिया के मध्य पूर्व में स्थित क़तर कभी पहले अरब देशो के सबसे गरीब देशो में से एक था। लेकिन १९५० के दशक में जब क़तर की धरती पर तेल और गैस के भंडार पाए गए, इस वजह से क़तर देश (Qatar Living) की पूरी तरह से किस्मत बदल गयी। अपने इस तेल निर्यात के कारण क़तर दुनिया का सबसे समृद्ध और अमीर देश बन गया। क़तर देश में रहनेवाला हर तीसरा आदमी करोड़पति है और बाकी सभी अरब देशो की तुलना में सबसे ज्यादा अमीर लोग यही रहते है। 

इस आर्टिकल में आपको क़तर देश के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी (Qatar Interesting Facts) मिलेगी।  

क़तर देश की जानकारी: Information about Qatar


क़तर की राजधानी : दोहा 
क़तर की राजभाषा : अरबी 
क़तर की मुद्रा : रियाल 
क़तर का क्षेत्रफल : 11581 sq. Km 
क़तर की जनसंख्या : लगभग 30 लाख (2022 में ) 
क़तर का राष्ट्रिय दिन : 18 दिसंबर 

क़तर के बारे में तथ्य : Qatar Facts in Hindi


1.  क़तर के पास रूस और ईरान के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सिद्ध प्राकृतिक गैस भंडार है।

२. क़तर प्राकृतिक गैस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। 70% से अधिक सरकारी राजस्व प्राकृतिक गैस और तेल के निर्यात से आता है। 

३. क़तर पर 1825 से लगभग 200 वर्षों तक अल-थानी परिवार का शासन रहा है।

4. क़तर के मूल निवासी १५% से भी कम  है। क़तर में ज्यादातर बाहर देशो के लोग रहते है। इनमे भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेश, श्रीलंकन, नेपाली लोगो की जनसंख्या ज्यादा है। 

५. क़तर में लगभग २५% भारतीय लोग रहते है। 

६. कतर दुनिया का दूसरा सबसे समतल देश है। मालदीव्स देश पहले स्थान पर है। 

7. क़तर का हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट है। हमाद एयरपोर्ट में दुनिया छठा सबसे लम्बा रन वे है। 

८. क़तर में लोगो के वेतन, मजदूरी या भत्तों पर किसी भी प्रकार का इनकम टैक्स नहीं लगता है। चाहे आप मूल निवासी हो या प्रवासी हो, किसी भी टैक्स नहीं देना पड़ता है। 

9. कतर एक बहुत अमीर देश है इसलिए कतर में कोई गरीब नहीं है। सड़क पर सोने वाले और भोजन और पैसे के लिए भीख मांगने वाले लोग क़तर में नहीं दिखाई देंगे। 

10. क़तर में ज्यादातर लोग काम करते है, इसलिए यहाँ पर बेरोजगारी दर १% से भी कम है। 

11. क़तर में पारम्परिक कपडे पहनने पर जोर दिया जाता है। पुरुष आम तौर पर सार्वजनिक रूप से लंबी पैंट और शर्ट पहनते हैं। सार्वजनिक रूप से महिलाओं की पोशाक कंधों, ऊपरी बांहों और घुटनों को ढकने वाली होनी चाहिए।

१२. क़तर का मुख्य धर्म इस्लाम है। जबकि अधिकांश क़तर सुन्नी हैं, शिया मुसलमान स्वतंत्र रूप से अपने विश्वास का पालन करते हैं। 

१३. क़तर पहला अरब देश है जो फीफा वर्ल्ड कप २०२२ की मेजबानी कर रहा है। 

१४. दुनिया के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में से एक अल-जजीरा का मुख्यालय दोहा, क़तर में स्थित है।

15. कतर में 6 से 16 साल के बच्चों के लिए शिक्षा मुफ्त है, लेकिन अनिवार्य नहीं है। कतर में शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड होता है।

16. क़तर में पर्ल नाम का मानव निर्मित द्वीप है, जो 30,000 निवासियों का घर है। 

17. करीब 0.50 डॉलर प्रति लीटर की दर से कतर में दुनिया की सबसे सस्ती गैस है।

18. क़तर दुनिया में तीसरा सबसे सुरक्षित देशो में से एक है। 

19. क़तर में रेगिस्तान होने की वजह से यहाँ पर कोई भी खेती नहीं की जाती है, जिस कारण खाने पिने की सभी चीजे बाहर देशो से आती है और मॅहगी मिलती है।  

20. क़तर मुस्लिम देश होने के बावजूद यहाँ पर सभी धर्मो के लोगो का आदर किया जाता है। इसलिए अगर किसी भी धर्म की निंदा की जानेपर ७ साल की सजा का सुनाई जाती है।  


qatar desh,qatar desh ki jankari,qatar desh in hindi,qatar ke bare mein jankari
हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 
 

2 comments:

  1. तीस लाख की आबादी वाला कतर देश इतना अमीर है तो फिर भी खाने पीने की चीजें बाहर से कयो मानी पड रही है.

    ReplyDelete
  2. कतर में केवल 2.5% भूमि कृषि योग्य या चारागाह के रूप में उपयोग के लिए उपयुक्त है। कतर में अत्यधिक उच्च तापमान, रेगिस्तानी जलवायु, बारिश/पानी की गंभीर कमी और उपजाऊ मिट्टी की सीमित उपलब्धता के कारण खाद्य फसलों की खेती एक कठिन कार्य है। यही कारण है कि वे अपनी बढ़ती खपत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर हैं। कतर द्वारा आयात किये जाने वाले कुछ उत्पादों में अनाज, डेयरी, मांस, फल और सब्जियाँ शामिल हैं।

    ReplyDelete