SEARCH THIS BLOG:

भारत में सबसे बड़ी और सबसे लंबी चीज़े | Longest and Largest things in India 2023

 भारत में सबसे बड़ी और सबसे लंबी चीज़े कौन सी है?

Longest and Largest things in India in Hindi

यह आर्टिकल भारत में सबसे लंबी और बड़ी बातें कौन सी है ??  (Longest and Largest things in India) इस बारे में है। हम सब जानते हैं भारत विविधता से भरा हुआ देश है। क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। हर एक राज्य की अपनी अपनी विशेषता है। 

तो आइए हम भारत में सबसे बड़ी चीज़े कौनसी है और क्या है (Longest in India in Hindi) इस बारे में देखते हैं। 


List of Largest In India:
भारत में सबसे बड़ी बातो की जानकारी :


1. भारत का सबसे बड़ा शहर (Largest City Of India) : दिल्ली (जनसँख्या के आधार पर) 
  जनसँख्या के आधार पर दिल्ली भारत का सबसे बड़ा शहर है जिसकी जनसँख्या लगभग ३० मिलियन है।

2. भारत का सबसे बड़ा राज्य (Largest State Of India) : राजस्थान (क्षेत्रफल के आधार पर)
  भारत के उत्तर में स्थित राज्य राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342239 Square Km है।

3. भारत का सबसे बड़ा नदी का द्वीप (Largest River Island in India) : मजुली 
  भारत के आसाम में ब्रम्हपुत्र नदी पर मजुली सबसे बड़ा नदी का द्वीप है। यह भारत का पहला द्वीप जिला (Island District) है। 

4. भारत का सबसे लम्बी नदी (Largest River in India) : गंगा नदी
  गंगोत्री ग्लेशियर से निकलने वाली 
2525 किमी की लंबाई वाली गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है क्योंकि यह पूरी तरह से मुख्य भूमि से होकर बहती है।

5. भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान (Largest State Of India) : थार रेगिस्तान, राजस्थान 
  भारत के राजस्थान स्थित थार मरुस्थल 
लगभग 77,000 वर्ग मील के क्षेत्र में फैला हुआ है।

6. भारत का सबसे बड़ी मानव निर्मित झील (Largest man-made lake  in India) : गोबिंद बल्लभ पंत सागर 
  भारत के उत्तरप्रदेश में स्थित सोनभद्र जिले में गोबिंद बल्लभ पंत सागर झील है जिसे रिहन्द डैम भी कहा जाता है। 
 

7. भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील (Largest Freshwater Lake in India) : कोलेरु झील 
  आंध्रपदेश के एलुरु ज़िले में स्थित कोलेरु झील मीठे पानी की सबसे बड़ी ज़िल है जिसका क्षेत्रफल 245 वर्ग किलोमीटर है।
 

8. भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील (Largest Saltwater Lake in India) : चिलिका झील  
  भारत के ओडिशा राज्य में स्थित चिलिका झील खारे पानी की सबसे बड़ी झील है जिसका क्षेत्रफल 1100 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक है। 

9. भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय (Largest Museum in India) : इंडियन म्यूजियम, कोलकाता 
  भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित कोलकाता में सबसे बड़ा संग्रहालय है जिसका नाम इंडियन म्यूजियम है जो साल १९१४ में बना था। 

10. भारत का सबसे प्राणी उद्यान (Largest Zoological Park in India)अरिगनार अन्ना जूलॉजिकल पार्क
  भारत के चेन्नई में स्थित 
अरिगनार अन्ना जूलॉजिकल पार्क भारत का सबसे बड़ा प्राणी उद्यान है, जिसमें 1,265 एकड़ में वनस्पतियों और जीवों की 2,553 प्रजातियां हैं।

11. भारत का सबसे बड़ा गुंबद (Largest Dome in India) : गोल गुम्बज  
  
कर्नाटक के बीजापुर जिले में स्थित गोल गुम्बज भारत का सबसे बड़ा गुंबद है। गोल गुंबज का व्यास 124 फीट है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गुंबद है। 

12. भारत का सबसे बड़ा मंदिर (Largest Temple in India) : श्रीरंगम मंदिर 
  तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित श्री रंगनाथस्वामी टेम्पल १५६ एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।  
 

13. भारत की सबसे बड़ी मस्जिद (Largest Mosque in India) : ताज-उल-मस्जिद  
  भारत के भोपाल में स्थित ताज-उल-मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है
 

14. भारत में सबसे बड़ा मठ (Largest Monastery in India) : तवांग मठ (Tawang Monastery)
  तवांग मोनेस्ट्री या तवान्ग मठ भारत में सबसे बड़ा और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मठ है जो अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग शहर में है। यह ३००० मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर पहाड़ पर स्थित है।   

15. भारत का सबसे बड़ा चर्च (Largest church in India) : संत कैथेड्रल चर्च 
  भारत के गोवा राज्य में संत कैथेड्रल चर्च सबसे पुराना और सबसे बड़ा चर्च है।  
 

16. भारत का सबसे बड़ा गुरुद्वारा (Largest Gurudwara in India) : गोल्डन टेम्पल 
  भारत के पंजाब राज्य में स्थित अमृतसर शहर में गोल्डन टेम्पल गुरुद्वारा है जिसे हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है। 

17. भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा (Largest Airport in India) : राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 
  भारत के हैदराबाद शहर में स्थित राजीव गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे बड़ा हवाई अड्डा है जो 594५ एकड़ में फैला है। 

18. भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह (Largest Port in India) : जवाहरलाल नेहरू पोर्ट 
  भारत के मुंबई में स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह जिसे न्हावा शेवा भी कहते है। आकर और शिपिंग ट्रैफिक के हिसाब से मुंबई पोर्ट भारत का सबसे बड़ा पोर्ट है। हालांकि गुजरात का मुंद्रा पोर्ट भारत का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह है। 

१९. भारत का सबसे बड़ी सार्वजनिक बैंक (Largest Public Sector Bank in India) : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 
  साल १९५५ में स्थापित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक है। स्टेट   बैंक ऑफ़ इंडिया का मुख्यालय मुंबई में है। 

20. भारत का सबसे अधिक ऊंचाई वाला डाकघर (Highest Altitude Post Office in India) : Hikkim Post Office
  भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य का हिक्किम पोस्ट ऑफिस भारत और दुनिया सबसे अधिक ऊंचाई पर  स्थित डाकघर है। हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी के इस गांव हिक्किम में डाकघर समद्र तल से ४४४० मीटर (14567 फ़ीट) ऊंचाई पर है।

21. भारत का सबसे बड़ा तारामंडल (Largest Planetarium in India) : बिरला तारामंडल 
  कोलकाता शहर में स्थित बिरला प्लैनेटेरियम भारत में ही नहीं बल्कि एशिया में सबसे बड़ा तारामंडल है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है।  

22 भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम (Largest Cricket Stadium in India) : नरेन्द्र मोदी स्टेडियम 
  गुजरात राज्य में स्थित अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम भारत का और दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। 

LIST OF LONGEST THINGS IN INDIA 


23. भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग (Longest National Highway in India) : NH 44 
  NH 44 जो पहले NH 7 के नाम से जाना जाता था। श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जानेवाला यह राष्ट्रीय महामार्ग 
लगभग 4112 किलोमीटर लम्बा है। 

24. भारत का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म (Longest Railway Platform in India) : हुब्बली जंक्शन 
  भारत के कर्णाटक राज्य में स्थित हुबली रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। हुबली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म १ की कुल लम्बाई 1505 मीटर है।  

25. भारत का सबसे लम्बी सुरंग (Longest Road Highway Tunnel in India) : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग
  भारत के जम्मू-कश्मीर में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग जिसे चेनानी-नासरी टनल भी कहते है, सबसे लम्बी रोड सुरंग है। इस टनल की लम्बाई 9.028 KM है।  

26. भारत का सबसे लम्बा बांध (Longest River Dam in India) : हीराकुंड बांध 
  ओडिशा राज्य के सम्बलपुर में महानंदी नदी पर हीराकुंड बांध बना है। हीराकुंड डैम की कुल लम्बाई २५.8 KM है।  

27. भारत का सबसे लम्बी रेल सेवा (Longest Train Service in India) : डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस 
  विवेक एक्सप्रेस आसाम के डिब्रूगढ़ को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जोड़नेवाली सबसे लम्बी ट्रैन सेवा है। यह साप्ताहिक रेल ४२३४ KM की यात्रा 79 घंटो में तय करती है और 57 स्टेशनो पर रूकती है।  

28. भारत का सबसे लम्बा पुल (Longest Bridge in India) : डॉ. भूपेन हज़ारिका ब्रिज 
  डॉ. भूपेन हज़ारिका ब्रिज जिसे ढोला सदिया पुल भी कहते है, आसाम राज्य में ब्रम्हपुत्रा नदी पर बसा हुआ है। इस 
डॉ. भूपेन हज़ारिका पुल की कुल लम्बाई ९.१५ Km है। 

29. भारत का सबसे लम्बा समुद्र तट (Longest Beach in India) : मरीना बीच 
  चेन्नई शहर में स्थित बंगाल की खाड़ी से लगकर मरीना बीच भारत का सबसे बड़ा समुद्र तट है। मरीना बीच की लम्बाई लगभग १२ Km है।  

30. भारत की सबसे लम्बी नहर (Longest Canal in India) : इंदिरा गाँधी नहर 
  राजस्थान में स्थित इंदिरा गाँधी नहर भारत की सबसे बड़ी नहर है , इसकी कुल लम्बाई ६५०Km है। 



largest in india, Largest of india, india biggest, india's largest, longest in india, largest union territory of india 

हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 

No comments:

Post a Comment