SEARCH THIS BLOG:

तेंदुआ के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य। Leopard facts and information in hindi

 तेंदुआ के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य। 

Leopard information in Hindi

Leopard facts and information in hindi


इस आर्टिकल में आपको तेंदुआ के बारे में रोचक तथ्य (Leopard Facts in Hindi) और तेंदुआ के बारे में जानकारी (Information about Leopard in Hindi) इन सारी बातो की जानकारी मिलेगी। 

तेंदुआ यह एक बिल्लियों के परिवार (Cat Family) से संबंध रखनेवाला जानवर है जो दिखने में बेहद खूबसूरत होता है।  इस  में भी जगुआर, पैंथर, चीता जैसी प्रजातियां (Leopard Family) शामिल है। पैंथर गहरे काले रंग के होते है और ये तेंदुए से आकर में बड़े होते है। भारत में तेंदुआ (Tendua in Hindi) आम तौर पर सभी जंगलो में पाया जाता है।  यह एक शिकारी बिल्ली है जो शिकार की खोज़ में अक्सर वन परिक्षेत्र छोड़ शहरी इलाको में आ जाता है। 

तो आइये हम ऐसे ही तेंदुआ के बारे हैरान कर देनेवाले रोचक तथ्य (Amazing Facts about Leopard in Hindi) जानते है। 

तेंदुए के बारे में तथ्य। Interesting Facts about Leopards in Hindi : 


1. ज्यादातर तेंदुए हलके रंग के होते है जिनके फर पर काले धब्बे होते है। इन धब्बो को "रोसेट" (Rosettes) कहा जाता है। 

2. तेंदुआ बड़ी बिल्लियों की परिवार (Cat Family) की सबसे छोटे आकार की प्रजाति है। तेंदुआ चौथी सबसे बड़ी बिल्ली है। 
 
3. तेंदुआ दुनिया में सभी जगह पाया जाता है। ज्यादातर उत्तरपूर्वी अफ्रीका, मध्य अफ्रीका, भारत और चीन में पाया जाता है। 

4. तेंदुआ (Leopard animal in Hindi) औसतन १२ से १५ साल जीवित रहता है। 

5. तेंदुआ 'जीनस पेंथेरा' (Genus Panthera) बिल्ली की प्रजाति की मौजूदा पांच प्रजातियों में से एक है। तेंदुए की लगभग 27 उप-प्रजातियां (Sub Species) है।  

6. तेंदुए 58 km प्रति घंटा की रफ़्तार से भाग सकते है और 6 मीटर (20 फ़ीट) तक ऊँची छलांग मार सकते है और १० फ़ीट तक हवा में कूद सकते है। 

7. तेंदुए अपना अधिकांश समय अकेले बिताते है। उनमें से प्रत्येक का अपना क्षेत्र होता है। पेड़ो पर खरोंच या मूत्र के गंध के निशान से वे दूसरे तेंदुओं को दूर रहने की चेतावनी देते है। 

8. तेंदुए की आँखे हरे या नीले रंग की होती है।  इनकी आँखे इतनी तेज होती है की वे अँधेरे में भी इंसान की तुलना में 7 गुना ज्यादा बेहतर तरीके से देख सकती है।   

9. तेंदुए के कान इंसानी कान से 5 गुना ज्यादा आवाज़े सुन सकते है। 

10. तेंदुए अच्छे तैराक होने के साथ पेड़ो पर आसानी से चढ़ जाते है। वे ५० फ़ीट ऊँचे पेड़ो पर भी आसानी से चढ़ सकते है।  

11. तेंदुए अपने शिकार का घात लगाकर बैठते है और बेहद चुपके से अपने शिकार को धीरे से दबोच लेते है।

12. तेंदुए के फर का पैटर्न अनोखा और अलग अलग होता है।

13. तेंदुए को जीवित रहने के लिए ज्यादा पानी पिने की जरुरत नहीं होती। तेंदुए हर दो से तीन दिन में पानी पीते है।

14. "Arabian Leopard" तेंदुए की सबसे छोटी उप-प्रजाति है। 

15. "Amur Leopard" (अमूर तेंदुआ) तेंदुए की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। 

16. ज्यादातर तेंदुए इंसानो पर हमला नहीं करते है पर साल 1910 में एक तेंदुए ने भारत के उत्तरी इलाके में 400 लोगो पर हमला कर उनकी जानें ली थी।




हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment