SEARCH THIS BLOG:

चाँद पर पहला कदम रखने के बारे में रोचक तथ्य। Amazing Facts About First Moon Landing By NASA in Hindi

 चन्द्रमा पर पहला कदम रखने के बारे में रोचक तथ्य
Amazing Facts About First Moon Landing By NASA

Amazing Facts About First Moon Landing By NASA in Hindi

हम सब जानते है की अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा करीब 50 साल बाद फिरसे चन्द्रमा पर इंसान को भेजने का प्रयास कर रही है। इस साल नवंबर २०२२ में अपने तीसरे प्रयास में इस मिशन को नासा द्वारा सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। नासा ने आर्टेमिस 1 राकेट (Artemis) के साथ यह मून मिशन लांच किया। तकनिकी खामियों और मौसम के वजह से इससे पहले दो बार इस मिशन को रोका गया था। 

इस आर्टिकल में चन्द्रमा पर इंसान का पहला कदम रखने के बारे में जानकारी को देखेंगे (Interesting facts about First moon landing by NASA in Hindi) और पहली मून लैंडिंग के वक्त क्या बाते हुई थी इसकी भी जानकारी और रोचक तथ्य आप को यहाँ देखने को मिलेंगे। 

Information about First Moon Landing BY NASA  
नासा द्वारा चन्द्रमा पर पहला कदम रखे जाने के बारे दिलचस्प जानकारी :


यहाँ पर चाँद पर मनुष्य का पहला कदम (NASA first Moon Landing Facts in Hindi) इस बारे में कुछ रोचक और दिलचस्प जानकारी दी गयी है। 

1. चन्द्रमा पर पहली बार इंसान ने 20 जुलाई , १९६९ को कदम रखे थे। नासा द्वारा भेजे गए अंतरिक्ष यान अपोलो 11 (Apollo) की पहली बार चन्द्रमा पर इंसान के साथ लैंडिंग (Lunar Landing) हुई थी। 

2. अपोलो 11 कैनेडी स्पेस सेण्टर से लॉन्च किया गया था और इस अंतरिक्ष यान की उड़ान में नील आर्मस्ट्रांग, Buzz  एल्ड्रिन और माइकल कॉलिंस  (Neil Armstrong, Buzz Aldrin, Michael Collins) यह तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। 

3. चाँद पर पहुंचने की इस यात्रा में करीब 4 दिन, ६ घंटे और ४५ मिनिट लगे। आखिरकार २० जुलाई १९६९ को अंतरिक्ष यान (Moon Lander) चाँद की सतह पर उतर गया। 

4. चन्द्रमा पर उतरने की यात्रा पूरी तरह आसान नहीं थी चन्द्रमा पर उतरने से ठीक कुछ समय पहले कुछ संदेशो (Alarming Messages) की आवाज़े सुनाई दी जो तकनिकी खराबी की वजह से आ रही थी उसको ठीक करने के बाद ही अंतरिक्ष यान को चाँद पर सुरक्षित उतारा गया।  

5. चन्द्रमा की ग्रेविटी की वजह से ज्यादा स्पीड के साथ अंतरिक्ष यान को उतारा गया इस वजह जिस निश्चित जगह पर यान को उतारना था उससे अंतरिक्ष यान चार मिल दूर उतरा।  

6. यद्यपि तीन अंतरिक्ष यात्री इस यान पर सवार थे लेकिन केवल दो लोग ही चाँद की सतह पर उतरे थे। पहला कदम नील आर्मस्ट्रांग ने रखा था और दूसरे अंतरिक्ष यात्री Buzz Aldrin थे। 

7. सिर्फ ५% ही ईंधन बाकी रहने की वजह से मिशन रद्द हो सकता था और सिर्फ ६० सेकण्ड्स के अंदर ही अंतरिक्ष यान को उतरना था।

8. राइट बंधुओ द्वारा बनाये गए हवाई जहाज़ के लकड़ी का टुकड़ा नील आर्मस्ट्रांग अपने साथ अंतरिक्ष यान में ले गए थे।    

9. अपोलो ११ मिशन विफल होने का जोखिम सबसे ज्यादा था और चाँद पर यदि पहुँच भी गए तो पृथ्वी पर सही सलामत वापिस लौटना भी बड़ा जोखिम था क्योकि इससे पहले चाँद पर कोई भी नहीं उतरा था। इसलिए मिशन विफल होने की अधिक संभावना रहने की वजह से उस समय अमेरिकी राष्ट्रपती रिचर्ड निक्सन ने इस विषय में भाषण पहले ही तैयार किया था जिसका मौका कभी नहीं आया।

10. चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने के बाद इन अंतरिक्ष यात्रियों ने चाँद की सतह पर कई वस्तुओ को छोड़ दिया जिसमे इंसानो की तस्वीरें और अलग अलग भाषाओ की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है।  

11. २४ जुलाई १९६९ को सैटर्न V चन्द्रमा की कक्षा से निकलने के ४४ घंटे बाद प्रशांत महासागर में गिर गया। सूक्ष्म जीवो के संदूषण के जोखिम के कारण, रिकवरी के हर चरण में सावधानी बरती गई और अंतरिक्ष यात्रियों को 21 दिनों के लिए अलग रखा गया।

12. चन्द्रमा की सतह पर इंसान का उतरना एक महत्वपूर्ण बात थी, दुनियाभर में करीब 650 मिलियन लोगो ने इसको टीवी पर देखा था और सभी लोग (First Man on the Moon) नील आर्मस्ट्रांग को इंसानियत का पहला कदम उठाते देख रहे थे। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।   

No comments:

Post a Comment