SEARCH THIS BLOG:

Amrood : सर्दियों में अमरुद खाने के अद्भुत फायदे और तथ्य। Guava Health Benefits & Facts in Hindi

 (Amrood) सर्दियों में अमरुद खाने के अद्भुत फायदे और अमरुद के बारे में रोचक तथ्य।  

Health Benefits of Guava & Guava Facts in Hindi

हम सभी जानते है की अमरुद ज्यादातर हमें सर्दियों के मौसम में ज्यादा मिलता है।  अमरुद सामान्य रूप से एक उष्णकटिबंधीय फल है। माना जाता है यह मूल रूप से अमरुद मेक्सिको, मध्य अमेरिका, उत्तरी दक्षिण अमेरिका से आया हुआ फल है। लेकिन अभी तक अमरुद की सटीक उत्पत्ति का प्रमाण पता नहीं चल पाया है। आज अमरुद पूरी दुनिया भर में एशिया, अफ्रीका, अमेरिका जैसे क्षेत्रों में जहां उष्णकटिबंधीय मौसम रहता है उगाया जाता है।  
Guava Facts in Hindi


दुनियाभर में लगभग 30 प्रकार के अमरुद पाए जाते है जो की अंदर से सफ़ेद या लाल रंग के होते है। जिनमे 'Strawberry Guava', 'Cherry Guava', 'Miami Red Guava', 'Behat Coconut Guava', and 'Apple Guava' ऐसे कुछ नाम शामिल है।  वैसे देखा जाए तो अमरुद खाने के कई सारे फायदे है इसलिए यह मनुष्य के स्वास्थ के लिए सबसे लाभकारी फल है। 

आज का यह आर्टिकल अमरुद खाने के फायदे (Health benefits of guava in hindi) और अमरुद के बारे में रोचक तथ्य (Amazing Facts about Guava in Hindi) इस बारे में दिया गया है। 
तो आइये हम सबसे पहले जानते है अमरुद के पोषक तत्त्व के बारे में।   

Guava Nutrition Facts in Hindi: अमरुद में पाए जानेवाले पोषक तत्व 


अगर हम १०० Gm पके हुए अमरुद की बात करे इसमें पाए जानेवाले पोषक तत्व कुछ इस प्रकार है। 
  •  Carbohydrate: 14 gm
  •  Water : 80 gm 
  •  Fats : 0.9gm
  •  Proteins : 9 gm
  •  Carbohydrates : 23 gm 
  •  Calories : 112
  •  Fiber: 3 gm
इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम  में पाया जाता है। 
  

जानिये सर्दियों में अमरुद खाने के फायदे । (Health Benefits of eating Guava)



1. अमरुद शरीर में खून में पायी जानेवाली शुगर की मात्रा को कम करता है जिससे डायबिटीज के रोगियों के लिए यह लाभकारी साबित होता है। 

2. अमरुद में भरपूर मात्रा में जो विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो त्वचा की चमक बरक़रार रखते है और मुरझाई हुई त्वचा में सुधार लाते है। 

३.  अमरुद में पाए जाने वाले पोटैशियम से ब्लड प्रेशर को कम और नियंत्रित रखने में आसानी होती है। 

4. अमरुद जो फाइबर पाए जाते है वे पाचनक्रिया को सही करते है। अमरुद खाने से कब्ज की रोकथाम में भी मदद मिलती है। 

5. अमरुद में भरपूर मात्रा विटामिन C होता है शरीर की इम्युनिटी (रोगप्रतिकारक शक्ति) को बढ़ाता है।

6.  अमरुद खाना दिल के स्वास्थ्य लिए अच्छा  है।  माना जाता है की अमरुद में पाए जानेवाला पोटैशियम और फाइबर हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान देते है। 

यह भी पढ़े : Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट के दिलचस्प तथ्य | Dragon Fruit Health Benefits in Hindi


अमरुद के बारे में तथ्य । (Interesting Facts about Guava in Hindi)

अमरुद के बारे में जानकारी 


1. अमरुद आम तौर पर छोटे पेड़ो के रूप में उगता है, इसमें कई अमरुद की किस्मे ऐसी है जो 20 फिट तक की ऊंचाई हासिल करती है। 

2. अमरुद के फल में लगभग 100 से 500 बीज होते है जो खानेलायक होते है। अमरुद कुछ किस्मे ऐसी है जिनमे बीज ही नहीं होता है। 

3. अमरुद के पेड़ की आयु लगभग 40 साल की होती है। 

4. अमरुद में अनानास (Pineapple) की तुलना में 4 गुना ज़्यादा फाइबर पाया जाता है और संतरे (Orange) से ४ गुना ज़्यादा विटामिन C होता है। 

५. अमरुद का वैज्ञानिक नाम 'Psydium Guajava' है। अमरुद का अंदरूनी भाग सफ़ेद,लाल, गुलाबी या पिले रंग का होता है। 

६. भारत में अमरुद की लगभग ३० प्रकार की किस्मे पायी जाती है। इनमे से सफ़ेद और गुलाबी रंग के अमरुद की सबसे ज्यादा खेती की जाती है। 

7. हर साल भारत में करीब २७००० टन गुलाबी अमरुद का खेती से उत्पाद होता है।  भारत में गुलाबी अमरुद की खेती मुख्य रूप से  कर्णाटक, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में की जाती है। 

8. भारत में पायी जानेवाली अमरुद की सबसे लोकप्रिय किस्मे इलाहाबाद सफेदा, सरदार (लखनऊ 49), पंत प्रभात, ललित, धारीदार, चित्तीदार, अर्का मृदुला और खाजा (बंगाल सफेदा) हैं। इलाहाबाद सफेदा भारत की सबसे अच्छी किस्म मानी जाती है। 

९. भारत दुनिया में अमेरिका, UAE, सऊदी अरेबिया समेत कई देशो में अमरुद का निर्यात करता है।  

१०.  अमरुद की पत्तियों में विटामिन C  और आयरन की मात्रा अधिक होती है जो सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में गुणकारी साबित होती है। 

11. 'Purple Guava' जो बैंगनी रंग के होते है, अमरुद की दुर्लभ किस्म है जो सिर्फ दक्षिण अमेरिका के ब्राज़ील में बाहरी हिस्सों में पाया जाता है।   

12. 'El Salvador' में अमरुद के पेड़ की लकड़ी का उपयोग बालो में कंघी करने के लिए किया जाता है। 



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment