SEARCH THIS BLOG:

Fish Facts: मछलियों से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य। Amazing Facts about Fishes in Hindi

 Fish Facts: मछलियों से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य। Amazing Facts about Fish in Hindi

आज हम इस आर्टिकल में मछलियों से जुड़े अनोखे और रोचक तथ्य (Fish Facts in Hindi) के बारे में बात करेंगे। हम सभी जानते है पृथ्वी  का 71% हिस्सा जो है वो पानी से भरा हुआ है। इसमें भी विशालकाय महासागर को पृथ्वी के सभी जल का लगभग  96.5%  हिस्सा है। मछली इसी महासागर, समुद्र, नदियों, झीलों और तालाबों में रहनेवाला जलीय जीव है। 
Fish Facts: मछलियों से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य।

समुन्दर में पायी जानेवाली मछली को खारे पानी की मछली कहा जाता है और नदी-तालाब में पायी जानेवाली मछली को (FreshWater Fish) मीठे पानी की मछली कहा जाता है। दुनियाभर में मछलियों की 30000 से भी ज़्यादा प्रजातियां पायी जाती है। मछलियाँ ऐसी जिव है जिनके पास बहोत सारी विशेषता और अद्भुत क्षमता है, जिसके बारे हम ज़्यादातर लोग नहीं जानते।  

तो आइये आगे आपको अलग अलग प्रकार की मछली के बारे में दिलचस्प और हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य तथा जानकारी  (Fish Information in Hindi) प्राप्त होगी। 

Interesting Facts about Fish in Hindi :


मछली के बारे में रोचक जानकारी : 


1. 'इन्फेंट फिश' (Infant Fish) इस दुनिया में पायी जानेवाली सबसे छोटी मछली है जिसकी लंबाई सिर्फ 8 मिमी है। 

2. दुनिया की सबसे बड़ी मछली 'व्हेल शार्क' (Whale Shark) है जिसकी लंबाई १६ मीटर होती है। 

3. मछलियों की लगभग ४५० प्रजातियां ऐसी है जो ज़रूरत पड़नेपर अपना लिंग बदल सकती है। 

4. गोल्डफिश (GoldFish) के बारे में ऐसा कहा जाता है इसे केवल ३ सेकंद तक ही कुछ भी याद होता है,लेकिन एक मिथक है। गोल्डफिश को चेहरे और रंग भी अच्छे से याद रहते है और वह पांच महीने तक सबकुछ याद रख सकती है। 

5. कैटफ़िश (CatFish) में 27000 से अधिक टेस्ट बड्स होते है, इंसान के पास केवल 9000 है। 

6. मछली भी डूब सकती है, अगर पानी में पर्याप्त मात्रा ऑक्सीजन नहीं है। 

7. पैरेट फिश (Parrot Fish) खतरा महसूस होते ही एक प्रकार का बलगम तैयार करती है जिससे वह अपनी सुरक्षा के लिए खुदको ढक देती है।  

8. कुछ शार्क मछलिया ऐसी है जो अपने पुरे जीवनकाल में 30000 दांत खो देती है। 

9. दुनिया का सबसे ज़हरीला समुद्री जीव बॉक्स जेली फिश (Box Jelly Fish) नामक मछली है जिसे मात्र छुनेसे ही किसी भी इंसान की मौत हो सकती है। 

10. डॉलफिन (Dolphin) मछली को गहरे पानी के अंदर २४ किलोमीटर दूर तक सुनाई देता है।  

यह भी पढ़े : सुरमई मछली खाने से मिलने वाले जबरदस्त फ़ायदे और इससे जुड़े रोचक तथ्य

AMAZING FACTS IN HINDI

11. गंगा नदी में पायी जानेवाली डॉलफिन (Dolphin) मछली जिसे 'सुसू' भी कहा जाता है, भारत (India) की राष्ट्रीय मछली (जलीय जीव) है। 

12. लंगफिश (Lung Fish) कई सालों तक पानी के बाहर जिन्दा रह सकती है। 

13. ब्लू व्हेल (Blue Whale) मछली बिना खाये ६ महीने तक जीवित रह सकती है। 

14. कुछ मछलियाँ जैसे की ग्रेट व्हाइट शार्क (Great White Shark) अपने शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है जिस वजह से वह ठन्डे पानी में भी रह सकती है। 

15. सेल फिश (Sail Fish) की रफ़्तार ११० Km/hr है। 'इंडो-पैसिफिक सेलफिश' दुनिया की सबसे तेज मछली है।

16. ज़्यादातर मछलिया अंडे देती है, लेकिन कुछ मछलिया जैसे की व्हाइट शार्क सीधे बच्चों को जन्म देती है। 

17. इलेक्ट्रिक ईल (Electric Eel) मछली करंट मारती है, यह ६०० वोल्ट तक का इलेक्ट्रिक करंट उत्पन्न कर सकती है। 

18. शार्क एकलौती मछली है जिसकी आँखों की पलके होती है। 

19. अधिकांश ब्रांड की लिपस्टिक मछली के शल्क (Fish Scales) से बनाई जाती है। 

20. ज्यादातर मछलिया उलटी दिशा में तैर नहीं सकती, लेकिन ट्रिगर फिश (Trigger Fish) उलटी और सीधी दोनों दिशा में तैर सकती है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment