SEARCH THIS BLOG:

WEIRD LAWS : दुनिया के इन देशो में है विचित्र और अजीब कानून

 WEIRD LAWS : दुनिया के इन देशो में है विचित्र और अजीब कानून

Countries with the weird laws in Hindi 

दुनिया के अजब गजब कानून वाले देश


दुनिया में २०० के करीब देश है और हर एक देश का अपना अपना कानून है। कुछ देश ऐसे है जिनका बहोत ही सख्त कानून (countries with strict rules) है और कुछ देश ऐसे भी है जहा पर अजीबो गरीब कानून (weird laws in the world)  है।  

इन सभी देश के लोगो को अपने देश के कानून का पालन करना होता है, अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन पर क़ानूनी कारवाई की जाती है। इन्ही अजब गजब कानून से कुछ लोग परेशान भी हो जाते है फिर भी इस कानून का सभी को पालन करना होता है। 

तो आइये हम ऐसे कुछ अनोखे देश और उनके अजीबो गरीब कानून (ajibo garib facts in hindi) के बारे में इस आर्टिकल में देखते है। 


Countries With Strange Laws In The World in Hindi:

दुनिया के अजब गजब कानून वाले देश 

1. दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित सिंगापूर देश में च्युइंग गम चबाना, बेचना या फिर इसका आयत करना सभी चीज़ो पर रोक है।  अगर ऐसा कोई भी करता पाया जाता है तो उससे भारी जुर्माना वसूला जाता है। 

२. सामोआ देश एक आइलैंड देश है जो अपने खूबसूरती और अजीब कानून के लिए जाना जाता है। सामोआ में यह कानून है की आप पत्नी का बर्थडे भूल नहीं सकते, यह एक क्राइम की केटेगरी में आता है। अगर पत्नी इसकी शिकायत करे तो पति को जेल भी जाना पड़ता है।

3. यूरोपीय देश स्विट्ज़रलैंड दुनिया में सबसे पसंदीदा पर्यटन आकर्षणों में से एक है। स्विट्ज़रलैंड में यह कानून है की अगर किसी अपार्टमेंट में या किसी बिल्डिंग में रह रहे है तो आप रात के १० बजे के बाद टॉयलेट फ्लश नहीं कर सकते। अपार्टमेंट रह रहे बाकी लोगो असुविधा न हो इस वजह यह कानून बनाया गया है। 

4. थाईलैंड देश में ज्यादातर गर्म और शुष्क मौसम होता है। थाईलैंड में आप बिना शर्ट पहने गाड़ी नहीं चला सकते, अगर आप खुले बदन गाड़ी चलाते पाए गए तो आपसे भारी जुरमाना वसूला जा सकता है। 

5. इटली के वेनिस में कबूतरों दाना देना अवैध माना जाता है।  अगर कबूतरों को खिलाते हुए पाए गए तो आपको €700 यूरो तक का फाइन देना पड़ सकता है। 

6.  इटली के ही रोम शहर में एक अजीब कानून है जहा पर आप कुत्तो से बुरा बर्ताव नहीं कर सकते और आपको अपने पालतू कुत्ते को दिन में एक बार जरूर बाहर घुमाने लेके जाना पड़ता है। 

7.  कनाडा में कुछ शहर ऐसे है जैसे की ओटावा, टोरंटो इन सभी जगहों पर आप पेड़ो पर नहीं चढ़ सकते है।  खासकर जो पेड़ चौराहो या पार्क में है, ऐसे पेड़ो पर आप अगर चढ़ते है तो ढेर सारा जुर्माना देना पड़ता है। 

8. ग्रीस में अगर आप किसी ऐतिहासिक जगह पर है जैसे पार्थेनन, एथेंस के एक्रोपोलिस में या फिर जहा प्राचीन स्मारक है ऐसी जगह पर आप हाई हील सैंडल्स नहीं पहन सकते। 

9. श्रीलंका में आप बुद्धा की मूर्ति के साथ सेल्फी नहीं खिंच सकते।  बुद्धा की मूर्ति के सामने पीठ करके खड़े रहना और फोटो खींचना गंभीर अपराध माना जाता है। 

10. इंग्लैंड में  आपने salmon फिश अगर गैरकानूनी रूप से पकड़ी गयी है तो आप को फाइन देना पड़ता है या फिर जेल जाना पड़ सकता है। 

Weird Laws in the World in Hindi
दुनिया के देशो के अजीबो गरीब कानून 

11. जॉर्जिया के एक शहर क्विटमैन में अपनी मुर्गियों को सड़क पार करने देना गैरकानूनी है। यह कानून बनाने का यही तात्पर्य है की मालिक हमेशा अपनी मुर्गियों को नियंत्रण में रखे ताकि किसी और को इनकी वजह से तकलीफ ना हो। 

12. जॉर्जिया का एक और शहर है गेन्सविल जहा आप तला हुआ चिकन किसी चम्मच, चाकू या छुरी से नहीं खा सकते।  आपको इसे खाने के लिए सिर्फ आपके हांथो का इस्तेमाल करना होगा, ऐसा यहाँ पर कानून है। 

13. मलेशिया में एक अजीब कानून है यहाँ आप पिले रंग के कपडे नहीं  पहन सकते, अगर आप इन्हे पहनते हो तो सरकार के खिलाफ आप प्रदर्शन कर रहे हो इस धारणा के साथ आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। 

14. भारत के दक्षिण में स्थित आइलैंड देश मालदीव्स एक इस्लाम राष्ट्र है। यहाँ पर इस्लाम से जुडी किताबो को छोड़ अन्य किसी भी धर्म की किताबे पढ़ने पर पाबन्दी है। 

15. अफ्रीकन देश बुरुंडी में जॉगिंग (धीमे दौड़ना) करने पर मनाही है। इस देश में जॉगिंग करना अपराध है, अगर कोई ऐसा करता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। 

16. ईरान में पश्चिमी देशो की हेयर स्टाइल रखने पर पाबन्दी है। कोई भी दुकान जो इस तरह के बाल काटता है उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है साथ ही यहाँ पर टैटू बनाना भी बैन  है।  


No comments:

Post a Comment