दक्षिण पूर्वी एशिया का छोटासा देश सिंगापुर है सबसे अमीर देशों में से एक और दिलचस्प तथ्यों से भरा हुआ।
सिंगापुर भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एक देश है। सिंगापूर को आधिकारिक तौर पर सिंगापूर गणराज्य (Republic of Singapore) कहा जाता है।
सिंगापुर कई चीजों के लिए जाना जाता है जैसे की नवीनतम
वास्तुकला, अत्यधिक गगनचुंबी इमारतें, शांतिपूर्ण तरीके से रहने
वाले बहु सांस्कृतिक नागरिक, तरह तरह के
व्यंजन और स्वच्छता। आपको यह जानकर हैरानी होगी की
सिंगापुर कई मजेदार चीजों के लिए भी जाना जाता है और यह देश दिलचस्प और विचित्र
तथ्यों से भरा हुआ है।
इस आर्टिकल में आपको सिंगापुर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी प्राप्त होगी। इसमें यह लेख पूरा पढ़िए और हमारे साथ बने रहिए।
सिंगापुर देश की जानकारी: Information about Singapore
सिंगापुर की राजभाषा : मलय
सिंगापुर की मुद्रा : सिंगापुर डॉलर (The Singapore Doller)
सिंगापुर का क्षेत्रफल : 734. 3 sq. Km
सिंगापुर की जनसंख्या : लगभग 60 लाख (2023 में)
सिंगापुर का राष्ट्रीय दिन : 9 अगस्त, 1965
सिंगापुर बारे में 40 मजेदार तथ्य : Amazing Facts on Singapore in Hindi
1. सिंगापुर दुनिया के 20 सबसे छोटा देशों में से एक है। सिंगापूर के क्षेत्र में एक मुख्य द्वीप, 63 उपद्वीप और टापू शामिल है।
2. 9 अगस्त 1965 को सिंगापूर मलेशिया से विभाजित होकर एक अलग राष्ट्र बना। इन दोनों के बीच आर्थिक मतभेद और सांप्रदायिक तनाव के कारण सिंगापूर को मलेशिया से अलग कर दिया गया।
3. 14 वीं सदी में पालेमबांग के सांग नीला उतामा नामक एक राजकुमार जब शिकार पर निकले थे तो उनको एक शेर (सिंह) जैसा रहस्यमयी जानवर दिखाई दिया। उन्होंने इसे सौभाग्य का संकेत मानते हुए उस जगह का नाम सिंगापूर रख दिया। हालांकि उस समय सिंगापुर में कोई भी शेर नहीं थे।
4. टेमासेक को 14वीं सदी में बदलकर सिंगापुरा कर दिया था, जो वर्तमान समय में सिंगापुर का मलय नाम है। सिंगापूर का मतलब शेर शहर (Lion City) है और वह संस्कृत शब्द 'सिम्हा ' या शेर, और 'पूरा' या शहर से लिया गया है।
5. मेरलायन सिंगापुर का आधिकारिक शुभंकर या प्रतिक है। इसे एक शेर के सिर और मछली के शरीर वाले पौराणिक प्राणी के रूप में दर्शाया गया है।
6. सिंगापुर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश और एशिया का पहला सबसे अमीर देश है। सिंगापूर की संपत्ति का श्रेय सरकारी भ्रष्टाचार पर रोक और व्यापार-अनुकूल अर्थव्यवस्था को जाता है।
7. सिंगापूर में अपराध दर कम, सख्त और प्रभावी कानून प्रवर्तन के कारण ये दुनिया के सबसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण देशों में से एक है।
8. सिंगापुर के संविधान के हिसाब से इसकी राष्ट्रीय भाषा मलय है। सिंगापुर में चार आधिकारिक भाषाएं भी बोली जाती है जिसमें अंग्रेजी, चीनी, तमिल और मलय भाषा शामिल है।
9. सिंगापुर वासी अक्सर आपस में सिंग्लिश बोलते हैं।सिंग्लिश वास्तव में स्थानीय लोगों की भाषा है, जो इंग्लिश का अनौपचारिक, बोलचाल का रूप है जिसका सिंगापुर में उपयोग किया जाता है।
10. ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी जो अंग्रेजी भाषा के शब्दों का सबसे पुराना शब्दकोष है। इसमें सिंग्लिश भाषा के कुल 27 शब्दों ने जगह बनाई है।
11. सिंगापुर की आबादी के 74% लोग चीनी, 13% मलय, 9% भारतीय और बाकि अन्य है। सिंगापूर में सबसे अधिक पालन किये जानेवाला धर्म बौद्ध धर्म है, इस धर्म को माननेवाले बड़ी संख्या में चीनी है।
12. साल 1905 के बाद से सिंगापुर ने अपना टाइम जोन (समय क्षेत्र) 6 बार बदला है। वर्तमान समय में इसका टाइम जोन GMT+8.00 है, जो जनवरी 1982 से सिंगापुर स्टैंडर्ड टाइम लागू है।
13. सिंगापुर का झंडा सफेद और लाल रंग का है। सफ़ेद रंग सद्गुण और पवित्रता का रंग है, जबकि लाल रंग वैश्विक स्तर पर मानवीय समानता और भाईचारे का प्रतीक है। पाँच सितारे लोकतंत्र, समानता, शांति, प्रगति और न्याय के प्रतीक हैं।
14. सिंगापुर तीन शहर-राज्यों में से एक है। मतलब "सिंगापुर" का तात्पर्य देश और शहर से है। अन्य दो शहर देश मोनाको और वेटिकन सिटी हैं।
15. हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के उद्देश्य से, सिंगापुर में बड़ी बिल्डिंग की ऊंचाई पर भी नियंत्रित किया जाता है। सिंगापुर में ऊंची इमारत की अधिकतम सीमा 280 मीटर तय है।
सिंगापुर शहर के बारे में तथ्य। Interesting Facts about Singapore
16. सिंगापुर में 100 से ज्यादा गगनचुंबी इमारतें हैं, जिसमें वर्तमान समय में गुओको टावर सिंगापुर की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस 283.7 मीटर ऊंची इमारत को ऊंचाई प्रतिबंध से छूट दी गई है।
![]() |
Vanda Mis Joaquim |
18. सिंगापुर का राष्ट्र गान मलय भाषा में है। सम्पूर्ण राष्ट्र गान सिंगापूर के 1000 डॉलर के नोट के पीछे की और माइक्रो-टेक्स्ट में भी मुद्रित किया गया है।
19. सिंगापुर के 1000 डॉलर का नोट वर्तमान समय में अमेरिका के लगभग $750 के बराबर और भारत के लगभग ₹62,500 रुपयों के बराबर है। (1 SGD = ₹ 62.50)
20. सिंगापूर के 5 डॉलर के नोट पर टेम्बूसू नाम के पेड़ का चित्र छापा हुआ है। यह पेड़ वास्तव में 200 साल पुराना जीवित पेड़ है जो अभी भी सिंगापुर के वनस्पति उद्यान में खड़ा है। यह इस देश के लिए बहुत गर्व का विषय है।
21. सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा बंदरगाह और दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है।
22. सिंगापूर का चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत हवाई अड्डों में से एक है। यहाँ पर विशाल इनडोर वाटरफॉल, वर्टीकल गार्डन, रेस्तरां की सुविधा मौजूद है। इस एयरपोर्ट पर दिन के 24 घंटे मुफ्त में फिल्में देखने के लिए मूवी थिएटर भी है।
![]() |
Changi international Airport Singapore |
23. सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट दुनियाभर के 100 से भी ज्यादा देशों के लगभग 380 शहरों के लिए उड़ान भरने वाली 100 से भी अधिक एयरलाइनों को सेवा प्रदान करता है।
24. सिंगापूर के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना जाता है। क्योंकि सिंगापुरवासी बिना किसी वीज़ा के दुनियाभर के 192 देशों (यात्रा स्थल) का आनंद ले सकते है। विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में दूसरे स्थान पर स्पेन, जर्मनी और इटली है।
25. सिंगापुर एक ऐसा तेज़-तर्रार और जिवंत शहर है , जिसके नाम वर्तमान समय में दुनिया के सबसे तेज़ चलनेवाले या सड़कों पर पैदल चलनेवाला का किताब है। सिंगापुर के लोग औसतन 6.15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते है।
26. सिंगापुर ने महासागरों, झीलों और नदियों से नै भूमि का निर्माण कर अपने भूमि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार किया है। सिंगापूर ने अपने कुल भूमि आकार में प्रभावशाली 23% तक वृद्धि की है।
सिंगापुर के अजीब कानून के बारे में तथ्य। Weird Facts about Singapore
27. सिंगापूर के कानून के अनुसार सभी स्वस्थ और सक्षम पुरुषों को 18 वर्ष की आयु होनेपर दो साल की राष्ट्रिय सेवा के लिए सेना में भर्ती होना अनिवार्य है। ऐसा न करना या इनकार करना एक अपराध माना जाता है। परिणाम स्वरुप 3 साल की जेल की सजा या 10,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।
28. सिंगापुर में च्युइंग गम प्रतिबंधित है। सिंगापुर के कानून के मुताबिक यहां पर च्युइंग गम की खरीद बिक्री या व्यक्तिगत उपयोग करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। अगर कोई ऐसा करता है तो यहां पर इसके लिए मोटे तौर पर जुर्माना देना पड़ता है।
29. सिंगापुर में गंदगी फैलाना है या कचरा फेंकना भी एक अपराध की श्रेणी में आता है। यहां पहली बार अपराध के लिए 300 सिंगापुरियन डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है। सिंगापुर में छोटी वस्तुएं जैसे सिगरेट के टुकड़े, रबर बैंड, कागज कूड़े के रूप में कहीं पर भी फेक नहीं सकते है।
![]() |
Singapore - The Fine City |
30. सिंगापूर में कार खरीदना बेहद मुश्किल प्रक्रिया है। सिंगापूर कार खरीदने के लिए पात्रता का प्रमाणपत्र (Certificate of Entitlement) होना अनिवार्य है। करों और आयत शुल्कों के साथ इस प्रणाली के कारण सिंगापूर कार खरीदने के लिए दुनिया का सबसे महँगा देश है।
31. सिंगापुर में लगभग हर जगह धूम्रपान वर्जित है। सिंगापुर में धूम्रपान करने का एकमात्र सुरक्षित जगह घर और धूम्रपान कक्ष है।
32. यदि आप सिंगापूर में बिना अनुमति के किसी भी असुरक्षित बिना पासवर्ड वाले वाय फाय से कनेक्ट करते हो तो इसे हैकिंग माना जाता है और परिणामस्वरूप आपको दंड भी देना पड़ सकता है।
33. वन्यजीव अधिनियम के तहत पक्षियों को दाना खिलाना सिंगापुर में गैरकानूनी है क्योंकि लिखित मंजूरी के बिना वन्यजीवों को खाना खिलाना अपराध है।
34. सिंगापुर के कानून के मुताबिक स्टेशनों, ट्रेनों, बसों या किसी सार्वजानिक परिवहन प्रणाली में कुछ खाना और पीना गैरकानूनी है। इसके लिए आपको 500 सिंगापोरियन डॉलर तक जुर्माना देना पड़ सकता है।
सिंगापुर से जुड़े मजेदार तथ्य। Singapore Facts in Hindi
35. सिंगापुर स्लिंग सिंगापुर का एक पॉपुलर और नेशनल ड्रिंक है इसे पहली बार 1915 में प्रतिष्ठित रैफल्स होटल में बनाया गया था। जिन आधारित इस कॉकटेल का सबसे पहले 'Ngiam Tong Boon' नाम के बारटेंडर ने इसका आविष्कार किया था।
36. सिंगापुर के शॉपिंग मॉल 'Suntec city' में स्थित 'The Fountain of Wealth' को 1998 में गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा फव्वारा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा फव्वारा दुबई फाउंटेन है जो यूएई के दुबई में स्थित है।
![]() |
Fountain of Wealth |
37. सिंगापुर में हर साल ग्रेट सिंगापुर डक रेस होती है, जिसमें रबड़ के छोटे-छोटे बदक सिंगापुर की नदी में छोड़े जाते हैं। चैरिटी के लिए पैसे जमा करने के उद्देश्य से इस रेस का आयोजन 1998 से लेकर 2007 तक लगातार किया गया।
38. सिंगापुर का कैसिनो या जुआ बाज़ार बहोत बड़ा है। अपने कैसिनो से उत्पन्न हुए राजस्व के मामले में सिंगापुर दुनिया के 10 शीर्ष देशों में से एक है।
39. सिंगापुर में उपभोग किये जाने वाले भोजन का केवल 10% सिंगापुर में उत्पादित होता है। शेष 90% भोजन को अपने पड़ोसियों और 170 से ज्यादा देशों से आयात करना पड़ता है।
40. सिंगापूर में विश्व शौचालय संघटन की स्थापना हुई थी और इसका मुख्यालय भी यही पर स्थित है। इसका लक्ष्य दुनिया भर में शौचालय की स्थिति में सुधार करना है। इसकी 2001 में 15 सदस्यों के साथ स्थापना हुई थी और अब 53 देशों में 151 सदस्य संघटन हो गए है।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment