SEARCH THIS BLOG:

Flower: फूलों के बारे में रोचक और अनोखे तथ्य। Amazing Facts about Flowers in Hindi

फूलों के बारे में जानकारी 
facts about flowers in hindi

दुनियाभर में खूबसूरत फूल देखे जा सकते है, जो प्रकृति में मौजूद सबसे अद्भुत चीज़ों में से एक है। इन फूलों का एक समृद्ध इतिहास रहा है। प्रत्येक फूल अपने तरीके से सुन्दर है।  

मानव सभ्यता की शुरुआत से ही, फूल इंसान के अस्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे है। फूल हमेशा से ही धर्म, अनुष्ठान और संस्कृति का हिस्सा रहे है, साथ ही ही ये दवा, भोजन, सुगंध और सजावट के रूप में भी काम में आते है। 

अपने प्रियजनों को फूल भेजना एक अद्भुत भाव है, जो इसके प्राप्तकर्ता को प्यार और विशेष महसूस कराता है। आइए आज आप फूलों के बारे में अनूठे और रोचक तथ्य के बारे में जान पाएंगे।   

फूलों से जुड़े रोचक और अनोखे तथ्य।  Interesting Flower Facts in Hindi  

1. एक फूल की अनूठी सुगंध होती है। इसका मतलब ये है की कोई भी दो फूलों की सुगंध एक जैसी नहीं होती है।  

2. आपको जानकर हैरानी होगी की गुलाब सेब, रसभरी, नाशपाती और बादाम से सम्बंधित है। यह एक ही परिवार (Rosaceae - Rose Family) से संबंध रखते है, इसलिए इनके फूल गुलाब के फूलों जैसे ही होते है। 

3. दुनियाभर में गुलाब की लगभग 150 जंगली प्रजातियां मौजूद है और इसमें हजारों खेतीयोग्य किस्मे हाइब्रिड तरीके से उगाई गई है।   

4. 16 वीं सदी में पुरे यूरोप में ट्यूलिप अपने गहन पंखुड़ी रंग के कारण बेहद प्रसिद्ध था। उस समय हॉलैंड में ट्यूलिप बल्ब्स सोने से भी अधिक मूलयवान थे। 

Tulip Bulbs

5. सबसे महंगा मसाला केसर (Saffron) एक प्रकार के क्रोकस फूल (Crocus Flower) से आता है। 

6. दुनिया का सबसे बड़ा फूल जिसे अमोफोफैलस टाइटेनम या टाइटन अरुम कहते है, सुमात्रा के वर्षावनों में पाया जाता है। यह फूल जमीन से लगभग 10 फ़ीट ऊँचा और 3 फ़ीट चौड़ा है। 

Titan Arum Flower

7. टाइटन अरुम इंडोनेशिया के सुमात्रा में पाया जानेवाला पौधा हर 7 से 10 साल में केवल एक बार पूर्ण रूप से खिलता है। इस पौधे की गंध एक शव जैसी, सड़ी मछली या बदबूदार पैरों जैसी आती है। 

8. दुनियाभर की ताज़े पानी की झीलों में दुनिया का सबसे छोटा फूल पाया जाता है, जिसका नाम वाटर मील है। यह फूल का व्यास सिर्फ 0.01 मिमी है। 

9. दुनिया का सबसे महंगा फूल जूलिएट रोज है, जो की एक गुलाब का फूल है। इस फूल को उगाने में 15 साल की कड़ी मेहनत लगी थी, तब इस फूल की कीमत लगभग $15.8 मिलियन (130 करोड़ रूपये) थी। 

Juliet Rose

10. श्रीलंका में पाया जानेवाला कदुपुल नाम का फूल सबसे अनमोल माना जाता है, क्योंकि इसका जीवनकाल सबसे छोटा है और ये बेहद दुर्लभ फूल है। इसलिए इसे बेचा नहीं जा सकता है। 

kadupul Flower

11. हांगकांग एक ऐसा देश है, जिसके झंडेपर एक फूल का प्रतिक है। यह एक सफ़ेद पांच पंखुड़ियों वाला आर्किड (Bauhinia Blakeana) का फूल है 

12. एक खोज के अनुसार,  फूल हमेशा से पृथ्वी पर मौजूद नहीं थे। जीवाश्म रिकार्ड्स के अनुसार फूल लगभग 140 मिलियन वर्ष पहले दिखाई दिए होंगे। 

13. एक अनुमान के अनुसार दुनियाभर में लगभग 250000 से 400000 फूलों की प्रजातियां खोजी गयी है। अभी भी बहोत साड़ी प्रजातियां खोजी जानी बाकी है। 

14. फ़्लोरिओग्राफी एक प्रकार की गुप्त (Cryptic) फूलों की भाषा है, जिसमे फूलों का उपयोग संचार के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है की हर फूल का एक अलग अर्थ होता है, फूल की विविधता और फूल के रंग पर निर्भर करता है। 

15. दुनियाभर में लोग अपनी बच्चियों का नाम फूलों के नाम पर रखते है। जिसमें लिली, जैस्मिन , डेज़ी और अन्य कुछ सबसे लोकप्रिय नाम है। 

16. शुरू से ही ग्रीक और रोमन सभ्यताओं में फूल विवाह समारोहों का हिस्सा रहे है। इसके बाद से विवाह समारोह में फूलों का विशेष महत्व है, चाहे वो फूलों का गुलदस्ता हो या फिर फूलों की सजावट। 

17. दुनिया भर में ऑर्किड फूलों की कुल 28000 किस्में पाई जाती हैं। जिसमें अकेले दक्षिण अमेरिका के कोलम्बिया और इक्वाडोर में 4000 से अधिक ऑर्किड प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो दुनिया के किसी भी अन्य देश से अधिक हैं।

18. अमेरिका में लगभग 80% ताजे कटे फूल अकेले सिर्फ कैलिफ़ोर्निया राज्य में उगाये जाते है।

19. दुनिया में ऐसे भी फूल है जो इंसानों के लिए जहरीले और घातक हो सकते है। जिसमे नेरियम ओलियंडर नाम का एक सूंदर पौधा है, जो अपने नाजुक सफ़ेद और गुलाबी फूलों के लिए प्रसिद्ध है। ये दुनिया के सबसे जहरीले फूलों में से एक है। यदि निगल लिया जाए, तो उल्टी, दस्त, कोमा यहाँ तक की मृत्यु का कारण भी बन सकता है। 

Nerium Oleander

20. दुनिया में कुछ पौधें माँसाहारी पौधों के रूप में जाने जाते है। जिसमे से वीनस फ्लाई ट्रैप एक फूल वाला पौधा है, जो अपने मांसाहारी खाने के लिए जाना जाता है। ये ज्यादातर चींटिया, मक्खिया और कीड़े खाता है। 

Venus Flytrap

21. कमल का फूल हिन्दू और बौद्ध धर्म दोनों के लिए एक पवित्र फूल के रूप में जाना जाता है। यह फूल आध्यात्मिक जाग्रति और ज्ञानोदय के मार्ग का प्रतिनिधित्व करता है। 

22. प्रकृति में चंद्र फूल या मून फ्लावर पाए जाते है , जो केवल रात में ही खिलते है और दिन में बंद हो जाते है।

23. बाम्बू या बांस फूल देनेवाला पौधा है। बाम्बू के फूल अपने जीवनकाल में  40 से 50 साल बाद ही खिलते है।  

24. घोस्ट फ्लावर नामक एक फूल होता है जिसमें कोई क्लोरोफिल नहीं होता है, इसलिए यह दिखने में भूतिया सफेद होता है। 

25. प्रकृति में कुछ ऐसे फूल हैं जो उमस भरी रातों में गैस पैदा करते हैं, आप लाइटर से भी गैस जला सकते हैं। 



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।      

No comments:

Post a Comment