ऊँट के बारे 25 दिलचस्प तथ्य और जानकारी
ऊंट की जानकारी। Camel Information
लगभग 3000 साल से ऊँट का पालतू जानवर के रूप में उपयोग किया जाता है। दुनियाभर में कई क्षेत्रों में वे आज भी परिवहन के साधन के रूप में काम करते है। वे घोड़े की तरह तेज़ चलते है और अपने पीठपर लगभग 250 किलो तक वजन उठा सकते है।
ऊँट ऐसा जानवर है जो ज्यादातर रेगिस्तान में ही पाया जाता है। रेगिस्तान के जहाज के रूप में प्रचलित यह जानवर दूध, मांस और परिवहन की दृष्टी से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आइये आज आपको इस आर्टिकल में ऊंट के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Camel Facts in Hindi) प्राप्त होगी।
ऊंट के बारे में 25 तथ्य। Interesting Facts about Camel in Hindi
1. ऊंट या कैमल शब्द अरबी भाषा से आया है जिसका शाब्दिक अनुवाद सौंदर्य होता है।
2. ऊंट को अक्सर रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। क्योंकि
ये रेगिस्तान के रेतीले तपते मैदानों में कई दिनों तक बिना खाए पिए
चल सकते हैं।
3. पूरी दुनिया में 40 मिलियन से भी ज्यादा ऊंट पाए जाते
हैं। इनमें ज्यादातर ऊंट, मध्य पूर्व एशिया, अफ्रीका और
ऑस्ट्रेलिया में देखे जा सकते हैं।
4. दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंट की आबादी अफ्रीका महाद्वीप
के चाड और सोमालिया देश में पाई जाती है।
5. रेगिस्तान में हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है। जिस वजह से
ऊंट एक ही बार में 40 गैलन तक पानी पी सकते हैं।
6. ऊंट कैमेलिडे परिवार से संबधित जानवर है। इस परिवार में अन्य जानवर जैसे की लामा, अल्पाका, विकुना और गुआनाकोस शामिल है।
7. दुनियाभर में ऊंट की तीन जीवित प्रजातियां देखी जा सकती है। जिसमें एक कूबड़ वाला ड्रोमेडरी ऊंट, दो कूबड़ वाला बैक्ट्रियन ऊंट और लुप्तप्राय प्रजाति जंगली बैक्ट्रियन ऊंट।
![]() |
Bactrian Camel |
8. अरेबियन ऊंट के पास सिर्फ एक कूबड़ होता है, लेकिन
एशियाई ऊंट के पास दो कूबड़ होते हैं।ऊंट के कूबड़ में
संग्रहित वसा होता है, जिसे वे भोजन और पानी की कमी होने पर चयापचय कर सकते
हैं।
9. दुनिया में जितने भी ऊँट पाए जाते है उनमें 94% ऊंट एक कूबड़ वाले ड्रोमेडरी ऊंट है और 6% दो कुबड़वाले बैक्ट्रियन ऊँटो की आबादी है।
10. ऊंट बहुत ही मिलनसार होते हैं, वे बेहद शांतचित्त और
धीमे लगते हैं। लेकिन भोजन की तलाश में दूर तक यात्रा करते
हैं।
11. ऊंट का जीवनकाल 40-50 वर्ष का होता है और इनकी ऊंचाई लगभग 10 से 12 फ़ीट तक हो सकती है।
12. ऊंट 65 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकते है और लम्बी दुरी तय करने के लिए इनकी औसतन रफ़्तार 40 किमी/घंटा की होती है।
13. एक मादा ऊंट का गर्भकाल 12 से 14 महीनों का होता है जो लगभग 400 दिनों के बराबर है। ये एक बार में एक या कभी कभार दो नवजात शिशुओं को जन्म देती है।
14. वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए ऊँटो के जीवाश्म रिकॉर्ड से ऐसा पता चलता है की ऊंट की उत्त्पति उत्तर अमेरिका में हुई थी और बाद में वे पूरे एशिया तक फ़ैल गए।
15. ऊँट की भौहे मोटी होती है, जिस कारण ये सूरज की तेज़ धुप और रेगिस्तान में उड़नेवाली रेत आँखों में जाने से रोक पाते है।
16. ऊंट प्रति रात छह घंटा सोते है और ये वास्तव में खड़े होकर भी सो सकते है, जो उन्हें शिकारियों से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
17. ऊँटो में अंडाकार आकार की लाल रक्त कोशिकाएँ होती है। जिस वजह से पानी की कमी होनेपर भी ऊंट का रक्तप्रवाह लगातार बने रहता है।
18. ऊंट को जब खतरा महसूस होता है तो वह अपने मुंह से थूकते हैं। यह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि यह अपनी रक्षा के लिए इसका इस्तेमाल कर सके।
19. ऊँट ने अपने आप को रेगिस्तान में इस तरह से ढाल दिया है की वे अपने मुँह को बिना जख्मी किये कैक्टस और अन्य कंटीले पौधे खाने सक्षम होते है।
20. ऊँटनी के दूध का भी उपयोग बड़े चाव से पिने के लिए किया जाता है। इसके दूध में बड़ी मात्रा में विटामिन और मिनरल पाए जाते है और साथ ही इसके दूध में गाय के दूध की तुलना में कम फैट और कैलोरी होती है।
21. मध्य पूर्वी एशिया के अरब देशों में और अफ्रीका के कुछ देशों में ऊँट का मांस बड़े चाव से खाया जाता है। ऊँट का मांस सदियों से खाया जाता रहा है और ये अरब संस्कृति का एक हिस्सा है।
22. हर साल सर्दियों के दौरान जनवरी महीने में तुर्की में ऊँट की कुश्ती का खेल किया जाता है। यह खेल इस देश में लगभग 2500 साल पुराना माना जाता है।
23. साऊथ अमेरिका में पाया जानेवाला जानवर लामा दिखने में तो ऊँट की तरह होता है लेकिन इनका कोई भी कूबड़ नहीं होता है।
![]() |
Llama |
24. भारत में ज्यादातर ऊँट राजस्थान में पाए जाते है, क्योकि राजस्थान का 60% हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है। भारत के अन्य राज्यों जैसे गुजरात, पंजाब और हरयाणा में भी ऊँट देखे जा सकते है।
25. भारत में ऊँट की 9 किस्म की नस्ले है, जिसमें बीकानेरी, जैसलमेरी, जालोरी, कच्छी, मेवाती, मेवारी, मारवाड़ी और खराई जैसी नस्ले शामिल है।
oont in hindi, facts on camels , facts of camel
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment