SEARCH THIS BLOG:

Salmon Fish : सालमन मछली खाने के जबरदस्त फ़ायदे । Benefits of Salmon Fish in Hindi

Salmon Fish:  सालमन मछली खाने के जबरदस्त फ़ायदे । 

Health Benefits of Salmon Fish in Hindi

अगर आप नॉनवेज खाना खाने के शौक़ीन है और अगर आपको मछली खाना पसंद है तो सालमन मछली खाना सबसे बेहरतरीन चुनाव हो सकता है। सालमन मछली दुनिया में सबसे अधिक खायी जानेवाली मछलियों में से एक है। 

सालमन मछली (Salmon in Hindi) खाने में स्वादिष्ट होने के साथ इस फिश को खाने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते है। सालमन मछली का सेवन करना कई स्वास्थ संबंधित समस्याओ को कम करने में लाभकारी साबित होता है। 
  

Health Benefits of Salmon Fish in Hindi

यह लेख सालमन मछली के बारे में है। सालमन फिश खाने के फायदे (Salmon fish benefits in Hindi) और सालमन मछली की जानकारी (Salmon Fish Information Hindi) आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।   

सालमन मछली की जानकारी : Information about Salmon Fish in Hindi


मछलियों के साल्मोनिडे परिवार (Salmonidae family) से यह मछली है जिसका सामान्य नाम सैल्मोन फिश है। इसी परिवार से अन्य मछलिया जैसे ट्रॉउट, चार और वाइट फिश भी है। ये खारे पानी की मछली है या फिर ताज़े पानी की इस पर अभी भी अलग अलग राय बनी हुई है। 

क्योंकि जब यह मछली अंडे देती है तो उन्हें नदियों के ताजे पानी में देती है। फिर महासागर या समुद्र की तरफ चली जाती है और फिर प्रजनन के लिए वापस नदियों में लौट आती है। 

Salmon fish Hindi


सालमन मछली की बाहरी सतह चांदी के रंग की दिखाई देती है और अंदर से त्वचा हल्का गुलाबी या नारंगी रंग की होती है।  उत्तरी अटलांटिक और प्रशांत महादसागर की मूल निवासी यह मछली बड़ी आसानी से मिल जाती है। भारत में इसे Indian Salmon Fish या Rawas Fish (रावस मछली) के नाम से भी जाना जाता है।  

सालमन मछली में पाए जानेवाले पोषक तत्व  : Salmon Fish Nutrition Facts


अगर हम एक (लगभग 100 gm) सुरमई मछली की बात करे तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कुछ इस प्रकार के है। 

  • Calories : 208
  • Proteins : 21.62 grams
  • Calcium : 40 mg
  • Iron : 1.28 mg
  • Magnesium : 27 mg
  • Fat : 5.93 grams 
  • Phosphorus : 215 mg
  • Potassium : 363 mg
  • Sodium : 59 mg
 प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होने के साथ ओमेगा ३ फैटी एसिड, विटामिन बी १२, विटामिन डी भी प्रचार मात्रा में सालमन  फिश में पाया जाता है। 

Salmon Fish Health Benefits in Hindi :

सालमन मछली खाने के फ़ायदे

salmon fish ke fayde

1 . त्वचा की देखभाल   

    सालमन मछली में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन D त्वचा की कोशिकाओं के विकास और सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो त्वचा संबधित सभी समस्याओ में फायदेमंद है। 

2 . ब्लड प्रेशर सामान्य 

    सालमन मछली में पाया जानेवाला ओमेगा ३ फैटी एसिड और सेलेनियम ब्लड प्रेशर को कम रखने में मदद करते है । इसके साथ ही ख़राब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में फायदेमंद है। 

3 . वजन घटाने में मददगार 

    सालमन मछली में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है और साथ में फैट्स भी पाए जाते है जो भूख को नियंत्रित रखते है। इस कारण वजन भी कम होता है, सालमन मछली वजन कम करने वाले खाने के रूप में बेहतरीन विकल्प है।  

4 . इम्युनिटी बढ़ने के लिए  

    सालमन मछली में मौजूद ओमेगा ३ फैटी एसिड हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को सुचारु रूप से कार्य करने के लिए मददगार होता है। यह इम्युनिटी को बढ़ता है और साथ ही सूजन को करता है। सालमान फिश के सेवन से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।  

5 . दिमाग के लिए 

    सालमन मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा ३ फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग के फायदेमंद है। ओमेगा ३ फैटी एसिड दिमाग तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुँचता है। जिससे दिमाग की सेहत और संतुलन बने रहते है और साथ ही याददाश्त भी अच्छी रहती है।

6 . हड्डियों की मजबूती के लिए 

    प्रचुर मात्रा में फैटी एसिड और मिनरल्स से भरपूर सालमन मछली हड्डियों की मजबूती के लिए लाभकारी है। यह जोड़ो को चिकनाई प्रदान करते है और जोड़ो के दर्द से भी निजात दिलाते है।  

7 . बालों के लिए 

    सालमन मछली में मौजूद विटामिन D3 बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बालो को मजबूती प्रदान करता है।   

See Also: Google Web-Story - Amazing Health benefits of Salmon Fish




हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 

No comments:

Post a Comment