कंगारू के बारे में दिलचस्प तथ्य ।
Interesting Facts about Kangaroos in Hindi
 |
Red Kangaroo |
कंगारू ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया में पाया जानेवाला स्तनधारी पशु
है और कंगारू को ऑस्ट्रेलिया देश का राष्ट्रीय पशु के रूप में दर्जा हासिल
है।
कंगारू एक ऐसा जिव है जिसके पेट के निचले हिस्से एक थैली होती है। इस
थैली में कंगारू अपने बच्चे को जन्म देने के बाद कई दिनों तक रखता है। साथ ही
यह जानवर अपने दो पैरो पर ही चलता है और उछलता है। यही अनोखी बाते और खासियत इस
कंगारू (Kangaroo in Hindi) की दूसरे पशुओ से अलग बनाती है।
आज इस आर्टिकल में आप ऑस्ट्रेलिया के इस सुन्दर जानवर कंगारू की जानकारी
(Information about Kangaroos) और कंगारू के बारे में रोचक तथ्य (Kangaroo
Facts in Hindi) जानने को मिलेंगे।
कंगारू के बारे में जानकारी :
Kangaroo Information in Hindi
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में ख़ास तौर पर देखा जानेवाला कंगारू एक मार्सुपियल
(Marsupial) वर्ग का जानवर है जिसका मैक्रोपोडिडे (macropodidae) परिवार से
संबंध है । कंगारू के चार पैर होते है, जिनमे ऊपरी हिस्से में दो छोटे पैर और
निचे के हिस्से में सबसे मजबूत और बड़े पैर होते है। इन्ही दो पैरो पर
कंगारू उछलते, कूदते और चलते है। कंगारू शाकाहारी प्राणी है और फूल,
घास-फुस, झाडिया और पौधे इनका मुख्य आहार है।
मार्सुपियल श्रेणी के इस पशु के पेट निचले हिस्से में एक थैली होती है, कंगारू
अपने बच्चे को इसी थैली में रखता है। मार्सुपियल वर्ग में पाए जाने वाले अन्य
जानवर ऑपोसुम्स (opossums), कोआला (Koala), वोमबॅट्स (wombats), (wallabies) वॉलबीज़ है। कंगारू (kangaru janwar) मार्सुपियल वर्ग का सबसे बड़ा और
शक्तिशाली जानवर है।
कंगारू से जुड़े रोचक तथ्य :
Facts about Kangaroo in Hindi
1. कंगारू पेड़ पर नहीं चढ़ सकते लेकिन कंगारू की एक ऐसी भी प्रजाति पायी जाती
है जो पेड़ पर भी चढ़ सकती है जिनको ट्री कंगारू (Tree Kangaroos) कहा जाता
है।
2. ऑस्ट्रेलिया में इंसान की जनसँख्या से भी ज्यादा कंगारू की जनसंख्या है।
यहाँ पर कंगारुओं की जनसंख्या 45 मिलियन से भी ज्यादा है।
३. कम फैट और प्रोटीन से भरपूर कंगारू का मांस पुरे ऑस्ट्रेलिया भर में बड़े
चाव से खाया जाता और पसंद किया जाता है।
4. कंगारूओं की संख्या ज्यादा होने के कारण यह ऑस्ट्रेलिया में हर गली में और
सड़को पर घूमते नजर आ जाते है। कार से टकराकर सड़क दुर्घटना का शिकार होनेवाले
८०% जानवर कंगारू ही होते है।
5. कंगारू का औसत जीवनकाल जंगल में ८ वर्ष का और चिड़ियाघर में मनुष्यो की
निगरानी में औसतन २० से २५ वर्ष का होता है।
6. कंगारू को पसीना नहीं आता है क्योकि इनके पास पसीने की ग्रंथिया नहीं होती
है। ज्यादा गर्मी महसूस होने पर वे छाँव वाले ठिकानो पर बैठकर आराम करते
है।
7. वयस्क नर कंगारू को आम तौर पर बक, बूमर, जैक और ओल्ड मेन (Buck, Boomer,
Jack, Old Men) कहा जाता है।
८. इसके अलावा वयस्क मादा कंगारूओं के भी नाम कुछ इस प्रकार है - डो, फ्लायर्स
और जिल (Doe, Flyers, Jill) और कंगारू के बच्चो को जोए (Joey) कहा जाता
है।
9. कंगारू ऑस्ट्रेलिया के आलावा तस्मानिया और पापुआ न्यू गिनी में भी
पाये जाते है। पापुआ न्यू गिनी में पाए जानेवाले कंगारू की प्रजाति का
नाम ट्री कंगारू है।
10. कंगारू बेहद कम पानी पीते है, उन्हें जीवित रहने के लिए ज्यादा पानी की
आवश्यकता नहीं होती है। इस कारण कंगारू कई महीनो तक बिना पानी पिए रहने में
सक्षम होते है।
११. कंगारू की बड़ी और मोटी पूँछ होती है जिसकी मदद से वे उछलते वक्त खुदको संभाल पाते है। इसके साथ ही कंगारूओं को अच्छा तैराक भी कहा जाता
है।
12. कंगारू पीछे की ओर नहीं चल पाते है, वे हमेशा आगे की तरफ ही चलते है इसलिए
ऑस्ट्रेलिया में, आगे बढ़ने वाले राष्ट्र के प्रतिक के रूप में कंगारू और
एमु को चुना गया है।
१३. पुरे दुनिया भर में कंगारू की चार मुख्य प्रजातियां है - १) रेड कंगारू २)
ईस्टर्न ग्रे कंगारू ३) वेस्टर्न ग्रे कंगारू ४) अंतिलोपाईन कंगारू
14. कंगारू की ऊंचाई प्रजाति के हिसाब से 3 से 8 फिट की होती है। और उनका वजन
22 से ६५ किलोग्राम तक हो सकता है।
१५. रेड कंगारू की ऊंचाई सबसे ज्यादा होती है और ईस्टर्न ग्रे कंगारू का वजन
सबसे ज्यादा होता है।
१६. कंगारू ६ फ़ीट ऊँची छलांग लगा सकते है और एक ही छलांग में ये लगभग औसतन २५
से ३० फ़ीट तक की दुरी तय कर सकते है। रेड कंगारू ७० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है।
17. कंगारुओं में सबसे छोटी प्रजाति मस्की रैट कंगारू (Musky Rat
Kangaroo) होती है और इनमे सबसे बड़ी प्रजाति रेड कंगारू (Red Kangaroo)
है।
१८. कंगारू की आंखो की दृष्टी अच्छी होती है, लेकिन वे सिर्फ चलती हुई वस्तुओ
पर ही प्रतिक्रया करते है।
19. कंगारू के पंजो में अंगूठे नहीं होते है, उन्हें निचले पैरो के पंजे में
चार उंगलिया होती है।
२०. वोनडीवोई ट्री कंगारू (Wondiwoi Tree Kangaroo) कंगारूओं की दुर्लभ और
विलुप्त प्रजाति है।
हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment