SEARCH THIS BLOG:

Makhana : मखाना खाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद । Makhana Health Benefits in Hindi

 Makhana : मखाना खाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद । 

Makhana Health Benefits in Hindi 

Makhana khane ke fayde


मखाना दुनियाभर में और खासकर भारत में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है।  मखाना में प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स, और मिनरल्स से लेकर कई सारे औषधीय गुण पाए जाते है। इसलिए इसे रोज खाली पेट खाने पर ज्यादा ज़ोर दिया जाता है। 
मखाना सेहत के लिहाज से बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरीज बहोत ही कम होती है इसलिए (makhana in hindi) मखाना कई लोगो का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। 

यह आर्टिकल मखाना के फायदे (Health benefits of Makhana in hindi) और मखाना की जानकारी (Makhana information in Hindi) इस बारे में है।   


मखाना के बारे में जानकारी : 

 Information about Makhana in Hindi

मखाना वैसे दुनिया भर में कई सारे नामो से जाना जाता है। भारत में कुछ जगहों पर इसे 'लावा' भी कहा जाता है। (Makhana in English )मखाना को अंग्रेजी में Fox nuts, Lotus Seeds या Popped Water Lily Seeds भी कहते है। 

मखाना बनाने की प्रक्रिया में ढेर सारी मेहनत लगती है।  एक बीज को मखाना बनाने के लिए कई सारी प्रक्रियाओ से गुजरना पड़ता है।  जैसे की मखाना एक बीज है, यह कमल का बीज या फिर वाटर लिली के बीज से निकाला जाता है।  यह बीज तालाब या झीलों में उगता है जिसे एकत्रित किया जाता है और उसकी पूरी गन्दगी निकाल के साफ़ सफाई की जाती है। उसके बाद इसे धुप में सूखने के लिए रख दिया जाता है ताकि इनमे से मॉइस्चर पूरी तरह से निकल जाए। बड़ी कढ़ाईयों में इसे फिर तेज़ आंच पर भुना जाता है।  भुनने के बाद इसे पटक कर मारते है ताकि काले गोले टूटकर इसमें से सफ़ेद पफ बाहर निकल आये। इसे ही मखाना कहते है जो भारत के कुछ हिस्सों में शुभ माना जाता है।  
 
बिहार में खासकर मखाना का सबसे ज्यादा उत्पाद होता है और मखाना के कुल उत्पादन के ९०% मखाना सिर्फ बिहार में होता है। दुनिया के बाकी हिस्सों में जैसे जापान , कोरिया और रूस में भी इसका उत्पादन किया जाता है। 

 मखाना में पाए जानेवाले पोषक तत्व  :  Makhana Nutritional Value


अगर हम एक (लगभग 100 gm) मखाना की बात करे तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व (Makhana nutrients) कुछ इस प्रकार के है। 

makhana nutrition facts
  • Calories : 347 
  • Proteins : 9.7  grams
  • Calcium : 60 mg
  • Iron : 1.4 mg
  • Carbohydrates : 76.9 grams
  • Fat : 0.1 grams 
  • Fiber: 14.5 grams
    इसके अलावा मखाने में विटामिन B6 और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।  

Makhana Benefits in Hindi :

मखाना खाने के फ़ायदे

makhana  ke fayde

1 . वजन कम करने के लिए   

    
मखाना का सेवन करना वजन कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, क्योकि मखना में बहोत ही कम कैलोरीज होती है। साथ ही मखाना प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है जिस वजह से ज्यादा समय तक आपको भूख नहीं लगती है। 

2 . ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल होती है  

    
मखाना का सेवन करना डायबिटीज के रोगियों के लिए असरदार माना गया है। यह खून में कम गति से ग्लूकोज रिलीज़ करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहती है। 

3 . दिल के स्वास्थ के लिए 

    
मखाना में पाया जानेवाले पोटैशियम और मैग्नीशियम दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते है। साथ मखाना में उच्च मात्रा में फोलेट (विटामिन) होता है जो हृदय स्वास्थ को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है। 

4 . हड्डियों की के लिए  

    
मखाना में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और हड्डियों का अच्छे से विकास करता है। मखाना खाने से दांतो की मजबूती के साथ मसूड़ों की भी समस्या दूर होती है।   

5 . एंटी एजिंग बेनिफिट्स 

   
मखाना में उच्च मात्रा में एमिनो एसिड्स जैसे की ग्लुटामिन, सिस्टीन और आर्जिनिन पाए जाते है जो अपने एंटी एजिंग प्रभावों के लिए जाने जाते है। इन एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों के कारण त्वचा की समस्या जैसे की झुर्रिया और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। 

6 . पाचनक्रिया में सुधार  

    
मखाना में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पेट संबधी समस्या में निजात दिलाता है और पाचनक्रिया में भी सुधार होता है।  

7 . बालों  और त्वचा के लिए 
   
मखाना में जो एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो बालो और त्वचा के लिए फायदेमन्द साबित होते है। यह बाल झड़ने और समय से पहले बाल सफ़ेद होने को भी कम करता है। साथ ही झुर्रियों को कम करने और बढ़ती उम्र की प्रकिया को धीमी करने में भी मदद करता है। 

8 . किडनी के लिए फायदेमंद   

    
मखाना का सेवन करना किडनी से जुडी बीमारियों में निजात दिलाता है और साथ ही इसके औषधीय गुण किडनी को सही ढंग से कार्य करने के फायदेमंद साबित होते है।



References:

हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment