SEARCH THIS BLOG:

Africa: अफ्रीका के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Interesting Facts about Africa in Hindi

 Africa: अफ्रीका के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Information and facts about Africa in Hindi

Africa information in Hindi

अफ्रीका की जानकारी। Information about Africa 

अफ्रीका एशिया महाद्वीप के बाद में दूसरा सबसे बड़ा महद्वीप है। अफ्रीका पूरी दुनिया के भूमि क्षेत्र का 1/5 हिस्सा कवर करता है। अफ्रीका महाद्वीप का एक समृद्ध इतिहास रहा है। इसके साथ ही अफ्रीका की संस्कृति भी विवधतापूर्ण है, जिसमें विभिन्न जनजातियों वाले देशो का मिश्रण शामिल है। 

अफ्रीका महाद्वीप की अपनी अनूठी पहचान और विशेषता है। अफ्रीका दुनिया की कुछ पुरानी सभ्यताओं का घर है, जिसमे कुछ प्राचीन मिस्रवासी और इथिओपियाई शामिल है। 

इस आर्टिकल में आपको अफ्रीका से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी (Africa Facts in Hindi) प्राप्त होगी।  

अफ्रीका के बारे में तथ्य। Facts about Africa in Hindi 

1.  विश्व के 1.4 अरब लोगों की आबादी अफ्रीका में रहती है। 

2. अफ्रीका महाद्वीप में 54 देश आते है और यहाँ पर विभिन्न देशों में 2000 से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती है। 

3. अफ्रीका एक बड़ा महाद्वीप है जो पांच उप-खंडों में विभाजित किया गया है; उत्तरी अफ्रीका, मध्य अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका और पश्चिमी अफ्रीका। 

4. अफ्रीका दुनिया का दूसरा बड़ा महाद्वीप है, जो लगभग 30 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला है। 

5. अफ्रीका महाद्वीप में अरबी सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषा है। अफ्रीका में स्वाहिली और अंग्रेजी भी बड़े पैमाने पर बोली जाती है। 

6. अफ्रीका की जलवायु बहुत गर्म है और इसे वास्तव में दुनिया का सबसे गर्म महाद्वीप माना जाता है। 

7. अफ्रीका में इस्लाम धर्म को माननेवाले लोग सबसे ज्यादा है। इसके बाद ईसाई धर्म के लोग दूसरे नंबर आते है। 

8. दुनिया के सबसे बड़े और ऊँचे जमीनी जानवर जिराफ और अफ्रीकी हाथी अफ्रीका से आते है। 

9. अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग से बहनेवाली नील नदी (Nile River) को दुनिया की सबसे लम्बी नदी के रूप में जाना जाता है। 

10. सहारा रेगिस्तान अफ्रीका का सबसे बड़ा और गर्म रेगिस्तान है जो 9.2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 


Amazing Facts About Africa in Hindi

11. नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वाँ बच्चे यही पैदा होते है। 

12. उत्तरी अफ्रीका का देश अल्जीरिया अफ्रीका महाद्वीप का जमीनी क्षेत्र के आधार पर सबसे बड़ा देश है। 

13. अफ्रीका महाद्वीप में माली दुनिया का सबसे ज्यादा गर्म देश है। 

14. ज़िम्बाब्वे और ज़ाम्बिया की बॉर्डर पर स्थित विक्टोरिया फाल्स सबसे बड़ा झरना है। 

15. अफ्रीका के देश अंगोला में पुर्तगाल की तुलना में सबसे ज्यादा पुर्तगाली भाषा बोली जाती है, जो पुर्तगाल की मूल भाषा है। 

16. दुनिया में फ्रेंच भाषा बोलनेवाले 50% से भी अधिक लोग अफ्रीका में रहते है। 

17. अफ्रीका महाद्वीप में ४०% से भी ज्यादा निरक्षरता है, जिसकी वजह से बहोत बड़ी आबादी गरीब है। इथिओपिआ, चाड, गैम्बिया, सेनेगल में सबसे ज्यादा निरक्षरता है। 

18. दुनिया में जितने भी मलेरिया के मामले सामने आये है, इनमे से 90% मामले अफ्रिका ही से होते है। 

19. लेक विक्टोरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है, जिसका क्षेत्र तीन देशो में विभाजित है : केन्या, यूगांडा और तंज़ानिया। 

20. दुनिया भर में इजिप्त को पिरामिड्स के लिए जाना जाता है, लेकिन सूडान देश में इजिप्त से दोगुना ज्यादा पिरामिड्स पाए जाते है। 


Africa Mahadweep ke baare me Tathya

21. अफ्रीका महाद्वीप में बुरुंडी को दुनिया का सबसे गरीब देश कहा जाता है।

22. अफ्रीका महाद्वीप के तंज़ानिया में स्थित माउंट किलिमंजारो अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी है, जिसकी ऊंचाई समुद्र स्थल से लगभग 19,340 फ़ीट है। 

23. मेडागास्कर देश हिन्द महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप (Island) है, जो क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड है। 

24. अफ्रीका महाद्वीप के कैमरून नामक देश में सबसे ज्यादा बारिश होती है। 

25. अफ्रीका महाद्वीप में नाइजीरिया का लागोस शहर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। 

26. मोरक्को के फ़ेज़ में स्थित अल क़ुराओइयिन विश्वविद्यालय (The University Of Al Quaraouiyine) न केवल अफ्रीका बल्कि पूरे विश्व का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।      

27. अफ्रीका के ट्यूनीशिया देश में कुछ घर मछलियों के हड्डियों से बनाये जाते है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि, स्थानिक लोगो का मानना है की मछलियों में अलौकिक शक्तियां होती है जो बुरी आत्माओं से उनकी रक्षा करती है। 

28. सेनेगल में गुलाबी झील है जिसे लेक रोज (Lake Rose) कहा जाता है। झील का गुलाबी रंग एक प्रकार के बैक्टीरिया के कारण  हुआ है, लेकिन झील पूरी तरीके के तैरने के लिए सुरक्षित है। 

29. इथियोपिया अफ्रीका का एकमात्र देश है जिसकी अपनी वर्णमाला, अक्षर और संख्याएँ है। 

30. दुनिया का सबसे बड़े मेंढक की प्रजाति अफ्रीका के कैमरून में पायी जाती है। इस मेंढक को "गोलियथ फ्रॉग" के नाम से जाना जाता है, जिसकी लम्बाई 13 इंच से भी अधिक होती है। 


Interesting Facts about Africa Continent

31. दुनिया में जितनी पक्षियों की प्रजाति है, उनमें से 25% प्रजातियां अफ्रीका में पायी जाती है। अफ्रीका के विभिन्न देशों में 2500 से भी ज्यादा तरह तरह के पक्षी पाए जाते है। 

32. अफ्रीका महाद्वीप में सबसे खतरनाक जानवर दरियाई घोडा (Hippopotamus) है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा इंसानो की मौत हुई है। 

33. अफ्रीका के मोरोक्को में प्यार का प्रतिक (Symbol of Love) कुछ अलग है, इस देश में दिल को प्यार का प्रतिक ना मानकर जिगर (Liver) को मानते है। 

34. अफ्रीका खंड में 3000 से अधिक स्थानीय जनजातियां (Ethnic Tribes) है। जिसमे कुछ प्रसिद्ध जैसे ज़ुलु, मसाई जैसी जनजाति शामिल है। 

35. अफ्रीका प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। सभी प्लैटिनम धातुओं का ९०% खनन अफ्रीका में ही किया जाता है, और दुनिया का ४०% से भी अधिक सोना यही से आता है। 

36. अफ्रीका में केवल 10% भूमि खेती के लिए उपयुक्त है। इसके बावजूद अफ़्रीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि पर बहुत अधिक निर्भर है। 



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।      

No comments:

Post a Comment