SEARCH THIS BLOG:

Ocean: महासागर से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी। Amazing Facts about the Ocean in Hindi

 महासागर से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी। Amazing Facts about the Ocean in Hindi 

Information about oceans in Hindi

महासागर इस पृथ्वी की एक विशालकाय और रहस्यमई जगह है जिसके बारे में अभी भी बहुत सारी बातों को जानने की आवश्यकता है। दुनिया में लोग महासागर के बारे में अभी भी कई आश्चर्यजनक तथ्यों को नहीं जानते है।  

महासागर हमारे ग्रह का अनिवार्य हिस्सा है और हमारे अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। मुख्य रूप से पांच महासागर (महासागर के नाम) है - 

  • आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)
  • अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
  • प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) 
  • हिन्द महासागर (Indian Ocean)
  • अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean or Southern Ocean)

इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही महासागर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी (Information about Oceans in Hindi) मिलेगी। 


महासागर के बारे में जानकारी और तथ्य 


1. महासागर पृथ्वी की सतह का लगभग 71% हिस्सा कवर करता है जो पूरा पैन इसे भरा हुआ है।

2. पुरे पृथ्वी भर में जितना पानी है उससे कई अधिक 97% से भी ज्यादा पानी महासागर में पाया जाता है। 

3. अगर महासागरों का सारा पानी पृथ्वी की सतह पर सामान रूप से फैला दिया जाए तो यह लगभग 4.5 फ़ीट गहरी होगी। 

4. महासागर 20 लाख से अधिक समुद्री जीवो की प्रजाति और पौधों की विभिन्न प्रजातियों का घर है। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि लाखों प्रजातियां और भी हो सकती हैं जिन्हें हमने अभी तक नहीं खोजा है।

5. हमें सांस लेने के लिए जरुरी ऑक्सीजन का आधे से ज्यादा हिस्सा समुद्र पैदा करता है। फाइटोप्लांकटन नामक छोटे समुद्री पौधे कार्बन डाइऑक्साइड और पानी को ऑक्सीजन में परिवर्तित करने के लिए सूर्य के प्रकाश का उपयोग करते हैं।      

6. महासागरों की औसत गहराई 12,100 फीट है, और क्योंकि प्रकाश तरंगे (Light Waves) केवल 330 फीट पानी में प्रवेश कर सकती हैं, उस बिंदु के नीचे सब कुछ अंधेरा है।

7. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है जो लगभग 165 मिलियन sq. Km एरिया को कवर करता है।

8. महासागर खनिजों और अन्य संसाधनों का एक प्रमुख स्रोत है। महासागर में तेल, गैस और अन्य खनिज हैं जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।

9. महासागर इतना विशाल है कि आपको प्रशांत महासागर के एक किनारे से दूसरे किनारे तक तैरने में 2,000 साल से अधिक लग जाएंगे।

10. महासागर इंसान के भोजन का एक प्रमुख स्रोत है। मछली, शंख और अन्य समुद्री जानवर दुनिया भर के लोगों का मुख्य और पसंदीदा भोजन हैं।   

11. पृथ्वी पर सबसे गहरा बिंदु मारियाना ट्रेंच (Mariana Trench) है, जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह 36,000 फीट से अधिक गहरा है।

12. यह महासागर दुनिया की सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क का घर है। व्हेल शार्क 40 फीट तक लंबी हो सकती हैं और उनका वजन 40 टन तक हो सकता है।

13. एक अध्ययन के मुताबिक समुद्र के पानी में सोना (Gold in Ocean Water) पाया गया है और ये सुंदरी जल में इस तरह घुला हुआ है की इसे निकलना असंभव है। 

14. महासागरों का जल निरंतर गतिशील रहता है और ये गति लहरों, हवा, ज्वार, धारा आदि के आकार के परिणामस्वरूप होती है। 

15. एक अनुमान के अनुसार इन महासागर या समुद्र की सतह पर लगभग 3 मिलियन से भी अधिक जहाजों के टुकड़े है। अभी तक सिर्फ 1% से कम ही इन जहाजों के मलबे का पता लगाया जा सका है। 

16. महासागर और समुद्रो के भीतर बड़े केबल के जाल के कारण वैश्विक संचार (Global Communication) संभव हो पाया है। इंटरनेट इन्ही केबलों पर निर्भर करता है। 

17.  दुनिया में 80% ज्वालामुखीय गतिविधियाँ (Volcanic Activities) समुद्र के अंदर होती है। दक्षिण प्रशांत महासागर का क्षेत्र सक्रीय ज्वालामुखियों प्रसिद्ध है।

18. गहरे सागर में रहनेवाले 75% जीव जैसे की मछली, जेलिफ़िश, ऑक्टोपस अपना खुद का प्रकाश उत्सर्जित कर सकती है। 

19. हर साल लाखों टन प्लास्टिक का कचरा समुद्र में दाल जाता है, इस कारण प्लास्टिक प्रदुषण पर्यावरण और महासागरों के लिए एक बड़ी समस्या है। 

20. पृथ्वी पर पहाड़ों की सबसे लंबी श्रृंखला, मिड-ओशन रिज, लगभग पूरी तरह से समुद्र के नीचे है, जो 65,000 किलोमीटर की दूरी तक फैली हुई है। 




हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।      

No comments:

Post a Comment