SEARCH THIS BLOG:

नर्मदा नदी के बारे में जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्य। Narmada river information in Hindi

नर्मदा नदी के बारे में जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्य।  Narmada river information  and Interesting Facts about Narmada River in Hindi  

Narmada nadi ke baare me jaankari

नर्मदा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र नदियों में से एक है। नर्मदा नदी भारत की पांचवी सबसे बड़ी नदी है जो मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर बहती है।

ये मध्यप्रदेश के अमरकंटक पठार से निकलती है और पश्चिम दिशा में बहती है। जिसके बाद ये नदी गुजरात से बहकर अरब सागर के खंबात की खाड़ी में मिल जाती है। 

इस आर्टिकल में आपको नर्मदा नदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी (Information about Narmada in Hindi) हासिल होगी इसलिए इस लेख को पूरा पढ़े। 


नर्मदा नदी की जानकारी (Narmada Nadi Information in Hindi)

  • नर्मदा नदी का उद्गम स्थल एक छोटासा जलाशय है जिसे नर्मदा कुंड के नाम से भी जाना जाता है और ये अमरकंटक पठार से होकर बहती है जो मध्यप्रदेश के शहडोल क्षत्र के अनूपपुर जिले में स्थित है। 
  • नर्मदा नदी की लम्बाई लगभग 1312 किलोमीटर है जो मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर बहती है। 
  • नर्मदा नदी बेसिन का कुल क्षेत्रफल 98,796 sq. KM है। नर्मदा रिवर बेसिन चारों तरफ से पर्वतीय शृंखला से घिरा हुआ है।   '
  • नर्मदा नदी का उद्गम स्थल समुद्र तल से लगभग 3500 फ़ीट की ऊंचाई पर है। 
  • नर्मदा नदी की 41 सहाय्यक नदियाँ है जिसमें कुछ महत्वपूर्ण सहाय्यक नदियाँ कुछ इस प्रकार है - बुरहनेर, हेलोन, हेरान, बंजार, दूधी, शक्कर, तवा, बरना, कोलार, गंजाल, बेदा, गोई और ओरसांग 
  • नर्मदा नदी के किनारे कुछ बड़े शहर बसे है जो इस प्रकार है - जबलपुर, नर्मदापुरम, बरवानी, मांडला, भरुच, वड़ोदरा, हरदा, ओंकारेश्वर, धर्मपुरी आदि। 

नर्मदा नदी बारे में तथ्य (Narmada River Facts in Hindi)

  • नर्मदा नदी को रेवा नाम से भी जाना जाता है, पहले इसे नर्बदा भी कहा जाता था। 
  • नर्मदा नदी को गुजरात और मध्य प्रदेश की जीवनदायनी भी कहा जाता है। 
  • नर्मदा एक बारहमासी नदी है जो पुरे सालभर बहती रहती है। इस नदी का प्रवाह बारिश के मौसम में सबसे अधिक होता है और सर्दियों के मौसम में सबसे कम होता है। 
  • नर्मदा नदी हिन्दू धर्म के मानने वालों के लिए सात सबसे पवित्र नदियों में से एक है। इसके किनारे कई मंदिर और तीर्थस्थल बसे हुए है। 
  • नर्मदा नदी व्हाइटवॉटर राफ्टिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए जानी जाती है। 
  • नर्मदा रिवर बेसिन मछलियां, कछुए, मगरमच्छ, सुंदर पक्षी और अन्य वन्यजीवों का घर है। 
  • नर्मदा नदी के ऊपर बने डैम में सबसे बड़ा डैम "सरदार सरोवर बांध" जो गुजरात के नर्मदा जिले में बन हुआ है। 








हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment