SEARCH THIS BLOG:

नील नदी के बारे में रोचक जानकारी और तथ्य। Information and Facts about Nile River in Hindi

 नील नदी के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी । Nile River Information in Hindi 

Facts about Nile River in hindi

नील नदी दुनिया की सबसे प्राचीनतम नदियों में से एक है। जब से इंसानी बस्ती और सभ्यता का विकास हुआ है तबसे नील नदी का उल्लेख मिलता है। हज़ारों सालों से यह नदी शुष्क क्षेत्र को हरी-भरी कृषि भूमि में बदलने के लिए एक उत्तम सिंचाई का स्त्रोत प्रदान करती है। वर्तमान समय में, सिंचाई के स्त्रोत के साथ-साथ महत्वपूर्ण परिवहन और व्यापार मार्ग के लिए नील नदी का उपयोग किया जाता है। 

जब भी नील नदी का जिक्र होता है तो कोई भी तुरंत इसे प्राचीन मिस्त्र (Ancient Egypt) से जोड़ देगा। नील नदी का एक ऐतिहासिक महत्त्व और संस्कृति है जिसके बारे में कई रोमांचक विशेषताएँ है। इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही नील नदी (Nile in Hindi) के बारे में रोमांचक बातें और जानकारी प्राप्त होगी। 


नील नदी की जानकारी 

1. नील नदी दुनिया की सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई लगभग 6,650 km (4,132 मील) है। नील नदी दक्षिण से उत्तर की और बहती है।    

2. नील नदी 11 विभिन्न देशों से होकर बहती है, जिसमें तंज़ानिया, यूगांडा, रवांडा, बुरुंडी, कांगो, केन्या, इथियोपिया, इरीट्रिया, सूडान, दक्षिण सूडान और इजिप्त शामिल है।     

3. मिस्त्र के विकास में इस नदी का अत्यधिक महत्व है लेकिन इसका उगम मिस्त्र से नहीं होता है। इजिप्त में प्रवेश करने से पहले ये नदी नौ अलग-अलग देशों को कवर करती है और अंत में भूमध्य सागर में मिल जाती है।

4. नील नदी की दो प्रमुख सहायक नदियाँ है: सफ़ेद नील (White Nile) और नीली नील (Blue Nile)  

5. सफ़ेद नील नदी सबसे लंबी सहायक नदी है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील से शुरू होती है। दूसरी सबसे लम्बी सहायक नदी ब्लू नील का उगम इथियोपिया से होता है। 


नील नदी से जुड़े रोचक तथ्य 

6. नील नदी का नाम ग्रीक शब्द 'Neilos' (नीलोस) से पड़ा है। प्राचीन मिस्त्र सभ्यता के दौरान इस नदी को 'Ar' या 'Aur' कहा जाता था। इन शब्दों का अर्थ होता है 'काला' (Black)      

7. नील नदी दरियाई घोड़े, मगरमच्छ, मछलियां जैसे विभिन्न वन्यजीवों का घर है। नील नदी में अफ्रीका के सबसे मगरमच्छ पाए जाते है।  

8. प्राचीन मिस्रवासियों ने नील नदी के किनारे अपनी सभ्यता का निर्माण किया और नील नदी का  उनकी संस्कृति और धर्म में अहम योगदान था।  

9. 1960 के दशक में नील नदी असवान बाँध (Aswan Dam) का निर्माण किया गया। ताकि नील नदी का प्रवाह नियंत्रित किया जा सके, आनेवाली बाढ़ से बचा जा सके और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य था।     

10. इजिप्त को 'नील नदी का उपहार' (Gift of the Nile) का कहा जाता है। यह नदी मिस्त्र की जीवनदाहिनी (Lifeline of Egypt) है। नील नदी के बगैर इजिप्त सिर्फ एक रेगिस्तान रह जाता।  

11. नील नदी कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं का स्थल रही है, जिसमें 1898 में ओमडुरमैन की लड़ाई और 1956 में स्वेज संकट शामिल है।  

12. नील नदी का उल्लेख बाइबिल और क़ुरान में भी मिलता है। 

13. नील नदी प्रदुषण, जलवायु परिवर्तन और अत्यधिक जनसंख्या सहित कई सारे खतरों का सामना कर रही है। इसके बावजूद ये अफ्रीका लाखो लोगों के लिए महत्वपूर्ण जीवनरेखा बानी हुई है।

14. नील नदी के आसपास का क्षेत्र बहुत उपजाऊ है, इस क्षेत्र में गेहूं, कपास और कागज़ का पौधा (Papyrus) की मुख्य फसलें उगाई जाती है। 

 

 

हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।      

No comments:

Post a Comment