SEARCH THIS BLOG:

Ghana: घाना के बारे में रोचक तथ्य। 15 Facts about Ghana in Hindi

घाना के बारे में रोचक तथ्य। Facts about Ghana in Hindi

ghana facts in hindi


घाना एक ऐसा देश जो अफ्रीका के पश्चिमी तट (Ghana West Africa) पर स्थित है, जो अपनी विविधता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थिर लोकतंत्र के लिए जाना जाता है। घाना पहला उप-सहारा अफ्रीकी देश था जिसने औपनिवेशिक शासन (Colonial Rule) से स्वतंत्रता प्राप्त की।

घाना देश (Ghana Country) का आधिकारिक नाम घाना गणराज्य है और इस देश में एकात्मक सांस्कृतिक संविधान लागू है। घाना देश का पुराना नाम गोल्ड कोस्ट था। आज के समय में घाना एक बहु सांस्कृतिक समाज है, जिसमें 100 से अधिक जातीय समूह और ईसाई और इस्लाम सहित कई धर्म है। आज इस आर्टिकल में आपको घाना देश के बारे में रोचक तथ्य के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

घाना देश की जानकारी: Information about Ghana Africa


घाना की राजधानी : अकरा (Accra - Capital of Ghana)
घाना की राजभाषा : इंग्लिश  
घाना की मुद्रा : घानायन सेडी (Ghanaian Cedi)  
घाना का क्षेत्रफल :  238,533  sq. Km 
घाना की जनसंख्या : लगभग 3.4 करोड़ 
घाना का राष्ट्रिय दिन : 6 मार्च, 1957  


घाना देश के बारे में रोचक तथ्य : Amazing facts about Ghana in Hindi

1. घाना की खोज पहली बार 1470 में पुर्तगाली व्यापारियों द्वारा की गई थी। 

2. घाना का नाम एक प्राचीन साम्राज्य के नाम पर रखा गया था जो महत्वपूर्ण शक्ति, धन और क्षेत्र का दावा करता था। 

3. घाना शब्द का अर्थ मांडे भाषा में होता है वारियर किंग (Warrior King) या योद्धा राजा। मांडे भाषा पश्चिमी अफ्रीका के जनजातियों द्वारा सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। 

4. घाना में सन 1200 से 1600 के बीच मूल रूप से अकन (Akan People) लोगो का कब्ज़ा था। वर्तमान समय में देश का सबसे बड़ा जातीय समूह बने हुए है। 

5. घाना की राजभाषा अंग्रेजी होने के बावजूद यहाँ पर 80 से भी ज्यादा भाषाएँ बोली जाती है। अकन (Akan) दक्षिण घाना में सबसे अधिक बोली जानेवाली भाषा है और दगबानी (Dagbani) उत्तर में सबसे अधिक बोली जाती है। 

6. लेक वोल्टा सतह क्षेत्र के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम जलाशय है, जो घाना के अकोसोम्बो डैम (Akosombo Dam) के पीछे स्थित है और घाना की पर्याप्त मात्रा में बिजली उत्पन्न करता है। 

7. घाना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोको उत्पादक देश है। घाना के कोको से बनाई गई चॉकलेट दुनियाभर में स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। 

8. घाना के झंडे में तीन रंग है : लाल, सुनहरा और हरा। लाल रंग आजादी की लड़ाई में बहाये गए लहू को दर्शाता है, सुनहरा रंग घाना की खनिज सम्पदा के लिए है और हरा रंग घाना के समृद्ध वनों को दर्शाता है। 

9. घाना अपनी उष्ण कटिबंधीय जलवायु के लिए जाना जाता है, इसलिए यहाँ तापमान हमेश 30° C या इसके ऊपर ही रहता है। 

10. घाना सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध है, यहाँ पर हर साल हज़ारों टन सोने का उत्पादन होता है। सोना उत्पादन के मामले में घाना दुनिया में ११ वे नंबर पर है। 

11. लेक बोसुमत्वी (Lake Bosumtwi) घाना की एकमात्र प्राकृतिक झील है। घाना के लोग इसे पवित्र स्थल मानते है। 

12. स्मॉक और केंटे कपड़ा घाना की पारम्परिक और राष्ट्रीय पोशाक है। इसमें विभिन्न पट्टियाँ होती हैं जिन्हें एक साथ सिला जाता है।

13. घाना में बहुविवाह (Polygamy) करना गैरकानूनी है, लेकिन इन प्रतिबंधों को सख़्ती से लागू नहीं किया जाता है। लेकिन परंपरागत कानून के तहत इसे मान्यता मिली है, इसकारण 22% महिलाएं यहाँ पर बहुविवाह करती है। 

14. कोफ़ी अन्नान घाना के एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें 'बेहतर संगठित और अधिक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए काम' के लिए 2001 में शांति पुरस्कार मिला।

15. घाना रंगबिरंगी तितलियों के लिए मशहूर है। घाना के काकुम नेशनल पार्क में 600 से भी अधिक विभिन्न तितलियों की प्रजातियां पाई जाती है। 



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।      

No comments:

Post a Comment