SEARCH THIS BLOG:

Earth: पृथ्वी के बारे में 30 रोचक तथ्य । 30 Amazing Facts about Earth in Hindi

 जानिये हमारी धरती पृथ्वी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और जानकारी 

Facts about earth in hindi

Interesting Facts about Planet Earth in Hindi

1. पृथ्वी हमारी सूर्यमाला का एक ऐसा एकलौता ग्रह है जिसका नाम ग्रीक या रोमन पौराणिक कथाओं से नहीं मिलता है। 

2. अर्थ Earth शब्द की उत्पत्ति पुराने अंग्रेज़ी शब्द 'eorþe' से हुई है। एक शब्द का अर्थ है " जमीन, मिट्टी या सुखी भूमि"

3. पृथ्वी मिल्की वे आकाशगंगा में है, जो हमारे सौरमंडल में सूर्य से तीसरा ग्रह है। 

4. वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पहुंचने के लिए लगभग 8 मिनट लगते हैं। 

5. पृथ्वी के आंतरिक कोर का तापमान सूर्य की सतह के समान ही गरम है। यह कोर पृथ्वी की सतह के 6500 किलोमीटर नीचे पृथ्वी के मध्य में है और इसका तापमान लगभग 600 °C है। 


6. पृथ्वी 40 टेरा वैट जितनी उष्मा उत्पन्न करती है, जिसका आधे से ज्यादा हिस्सा धरती की आंतरिक कोर से आने वाले रेडियोधर्मी क्षय से आता है। 

7. जैसा कि हमें बताया जाता है कि पृथ्वी चपटी नहीं बल्कि गोल है पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पूरी तरह से गोलाकार भी नहीं है। 

8. पृथ्वी को चट्टानी ग्रह या स्थलीय ग्रह भी कहा जाता है। स्थलीय ग्रह एक ऐसे ग्रह होते हैं जो सिलीकेट चट्टानों और धातुओं से बने हुए होते हैं। सौर मंडल के अन्य स्थलीय ग्रहों में बुध मंगल और शुक्र शामिल है। 

9. पृथ्वी 1000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से घूमती है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप पृथ्वी पर कहां खड़े हैं। 

10. पृथ्वी की 71% सतह जल से घिरी हुई है, जिसका 97% पानी समुद्र से आता है। समुद्र का पानी खारा और पीने लायक नहीं है, पृथ्वी भर में सिर्फ 3% ही जल पीने योग्य है। 

11. पृथ्वी पर पीने योग्य जो 3% जल है, उसमें से अधिकांश जल जमा हुआ है और बर्फ से ढका हुआ है। 

12. 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया गया और यह हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। 

13. पृथ्वी सात महाद्वीपों में विभाजित है, जिसमें एशिया महाद्वीप सबसे बड़ा है। दुनिया की 60% जनसंख्या सिर्फ एशिया महाद्वीप में रहती है। 

14. पृथ्वी का 40% हिस्सा भारत, चीन, रशिया, अमेरिका, कनाडा और ब्राजील कवर करता है। 

15. चिली के अटाकामा रेगिस्तान को दुनिया के सबसे शुष्क रेगिस्तान के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे बड़े जल के भंडार प्रशांत महासागर के बगल में है इसके बावजूद यह रेगिस्तान शुष्क माना जाता है।

Earth Info in Hindi  

16. जैसा कि हम जानते हैं पृथ्वी पर एक दिन 24 घंटों का होता है, लेकिन 4.5 अरब साल पहले दिन सिर्फ 6 घंटों का था और हर 100 साल में दिन 1.7 मिली सेकंड से बढ़ता है। 

17. पृथ्वी के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग टाइम जोन है। पृथ्वी पर अगर एक जगह दिन होता है तो दूसरी जगह रात होती है। पृथ्वी पर कुल मिलाकर 24 टाइम ज़ोन है। 

18. पृथ्वी के पास चंद्रमा नामक सिर्फ एक ही प्राकृतिक उपग्रह है, जबकि गुरु ग्रह के पास 37 उपग्रह है। 

19. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में उतार-चढ़ाव के कारण पृथ्वी पर विभिन्न स्थानों पर एक व्यक्ति का वजन अलग-अलग हो सकता है। 

20. पृथ्वी पर अलग-अलग स्थानों में लगभग 6000 बिजली प्रति मिनिट गिरती है और हर साल लगभग 2,40,000 लोग बिजली गिरने से घायल होते हैं। 

Prithvi ke baare me Jaankaari 

21. पृथ्वी सूर्य से औसतन 150 मिलियन किलोमीटर दूर है और पृथ्वी से चंद्रमा तक की दूरी औसतन 3,84,400 किलोमीटर है। 

22. पृथ्वी के वातावरण में हवा में 78% नाइट्रोजन है, जबकि 21% ऑक्सीजन मौजूद है। हवा में बहुत ही कम मात्रा में अन्य गैस जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, नियॉन पाए जाते हैं। 

23. पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है, जिसमें जीवन है। दूसरे ग्रहों पर जीवन के बारे में खोज अभी भी वैज्ञानिकों द्वारा शुरू है लेकिन अभी तक इसका कोई भी कोई भी चिन्ह नहीं दिखाई दिया है। 

24. जितनी हमें अंतरिक्ष के बारे में जानकारी है उससे भी कम हम महासागरों के बारे में जानते हैं। महासागरों का सिर्फ 20% ही भाग अभी तक खोजा गया है। 

25. पृथ्वी पर हर साल भूकंप आते रहते हैं। सन 1960 में चिली में जो भूकंप आया था उसका मेग्नीट्यूड 9.5 रिक्टर स्केल नापा गया था और यह अब तक दर्ज सबसे बड़ा भूकंप था। 

26. संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक ज्वालामुखी है, जबकि इंडोनेशिया में सक्रिय ज्वालामुखियों की संख्या सबसे अधिक है। 

27. लीबिया देश में स्थित अल अजीजिया पृथ्वी की सबसे गर्म जगह है और अंटार्कटिका में स्थित पूर्वी अंटार्कटिका पठार सबसे ठंडी जगह है। 

28. पृथ्वी पर लगभग 38% कृषि भूमि क्षेत्र है, जिसमें पशुधन चराने के लिए घास के मैदान और चारगाह शामिल है। इस कृषि भूमि क्षेत्र में से सिर्फ एक तिहाई हिस्सा खाद्य उत्पादन और खेती के लिए किया जाता है। 

29. पृथ्वी की उत्पत्ति के बाद से पृथ्वी पर पाए जाने वाली जीवों की प्रजातियों में से 99% अब विलुप्त हो चुकी है। 

30. पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन की परत पाई जाती है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों को पृथ्वी पर पहुंचने से बचाती है।  


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment