SEARCH THIS BLOG:

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आलसी जानवर। 10 Laziest Animals in the World in Hindi

 दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आलसी जानवर। 10 Laziest Animals in the World

Lazy Animals in World

दिन में कुछ और काम करने को नहीं है तो सोना या कुछ खा लेना एक बेहतर विकल्प है। इंसानो की तरह जानवर भी ऐसे ही आलसी (lazy animals) है, जिन्हे सिर्फ सोते रहना पसंद है। 

कुछ जानवर ऐसे है जैसे की कुत्ता, खरगोश इनका नाम सुनते ही ऐसा लगता है की ये फुर्तीले और ऊर्जा से भरपूर है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे जानवर है जो आलस से भरपूर दिन भर सोने के लिए मशहूर है। 

आज आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही दुनिया के दस सबसे ज्यादा आलसी जानवर (Lazy animals in the World) के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। 


दुनिया के 10 आलसी जानवरों की सूची 

  1. स्लोथ (Sloth) 
  2. कोआला (Koala)
  3. हिप्पोपोटामस (Hippopotamus)
  4. जायंट पांडा (Giant Panda)
  5. लीमर (Lemur)
  6. आर्माडिलो (Armadillo)
  7. पाइथन (Python)
  8. ओपोसम (Opossum)
  9. सूअर (Pig)
  10. शेर (Lion)


1. स्लॉथ 

Lazy Sloth

स्लॉथ आलस्य के मामले में सबसे आगे हैं, जो दिन में 20 घंटे तक सोते हैं। स्लॉथ मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते है और इनका मुख्य आहार पेड़ो के पत्ते है। वे इतने धीमे होते हैं कि उनके फर अक्सर शैवाल और कवक का घर होते हैं। लेकिन उनकी सुस्ती का एक कारण है: इनकी चयापचय दर बहुत कम होती है, जिसका अर्थ है कि उन्हें अक्सर खाने की ज़रूरत नहीं होती है। वे पेड़ों पर भी रहते हैं, जहाँ वे शिकारियों से अपेक्षाकृत सुरक्षित रहते हैं।

2. कोआला 

Lazy Koala

कोअला ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी है और ये एक प्रकार के आलसी भालू है जो दिन में १८ घंटे सोने में बिताते है। ये जानवर इतने सुस्त होते है की इन्हें खाने में ही लगभग 2 से 6 घंटे लग जाते है। कोआला यूकेलिप्टस नामक पेड़ पर रहते है और इस पेड़ की पत्तिया इनका मुख्य आहार है। सिल्वर, ग्रे और भूरे रंग में पाए जानेवाले कोआला का जीवनकाल 20 वर्ष तक का होता है। 

3. हिप्पोपोटामस 

Lazy Hippo

हिप्पो झुण्ड में रहते है और इनके झुण्ड में 10 से 20 हिप्पो होते है। हिप्पो ज्यादातर पूर्वी अफ्रीका में पाए जाते है। आलसी जानवरों की सूचि में हिप्पो सबसे बड़े जानवर है, जो दिन में 16 घंटे सोने में बिताते है। हिप्पो की औसत लम्बाई 14 फ़ीट तक होती है और इनका वजन ३५०० किलो से भी ज्यादा होता है। हिप्पो का मुख्य आहार घास है और ये दिन में 30 से 40 किलो घास खा लेते है।    

4. जायंट पांडा

Lazy Panda

जायंट पांडा काले और सफेद रंग का छोटा भालू है जो चीन के बंबू के जंगलों में पाया जाता है। वह दिन में 10 से भी ज्यादा घंटे नींद लेते हैं और लगभग 12 घंटे खाना खाने में बिताते हैं। पांडा भोजन में अधिकतर बांस की छड़े पसंद करते हैं, इसके अलावा में फल सब्जियां और मछली भी खाते है।  इस जानवर की अच्छे से देखभाल की जाए तो यह लगभग 35 साल तक जिंदा रह सकते हैं। 

5. लीमर
Lazy Lemur

बंदर जैसी दिखने वाले यह जानवर जिनको लीमर कहा जाता है, यह सिर्फ अफ्रीका भी के मेडागास्कर में पाए जाते हैं। यह आकार में बंदरों से बहुत छोटे होते हैं और उनकी लंबाई लगभग 39 से 46 सेंटीमीटर होती है।

लीमर दिन में लगभग 16 घंटे सोते हैं। यह रात में अपना भोजन ढूंढते हैं फल, पत्ते, पौधे और कीड़े शामिल होते हैं। लीमर अक्सर झुंड में पाए जाते हैं और भले ही या आलसी जानवर हो फिर भी छलांग लगाने के मामले में यह बहुत ही फुर्तीले होते है। लीमर जंगल में लगभग 15 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं। 

6. आर्माडिलो
Lazy Armadillo

आर्माडिलो एक सा स्तनधारी जानवर है जो अमेरिकी महाद्वीप में पाया जाता है। अमेरिका में आर्माडिलो की लगभग 20 प्रजातियां पाई जाती है। इनका शरीर कवच से ढका हुआ होता है लेकिन कवच के अंदर का शरीर मुलायम फर सा होता है। यह आलसी जानवर दिन में 18 से 19 घंटे सोकर बिताते हैं। इनकी जीव इतनी लंबी होती है, जिसकी मदद से यह चीटियां, दीमक और छोटे-छोटे कीड़ों को अपना भोजन बनाती है। 

7. पाइथन
Lazy Python

पाइथन का नाम सुनकर ही लोग डर जाते है, लेकिन यह भी आलसी जानवरों की सूचि में शामिल है। पाइथन नाम का यह साप एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। पाइथन  लगभग 18 घंटे सोने में बिताते है और इनकी लम्बाई 30 फ़ीट तक होती है। यह बड़े अजगर सप्ताह में एक बार शिकार करते है और अपने शिकार को पूरा निगल जाते है। इसे पचाने में काफी समय लगता है और सुस्ती बनी रहती है। सोने की बात करे तो वे पुरे सप्ताह भर सो सकते है। 

8. सूअर 

Lazy Pig

कीचड़ और गन्दगी में रहनेवाले सूअर को आलसी और सुस्त जानवर कहा जाता है। ये अपना सारा समय खाने में या सोने में बिताते है। ये दिन में 12 से 14 घंटे सोने में बिताते है और देर तक एक ही जगह पर पड़े रहते है। 

9. ओपोसम  

Lazy Opossum

ओपोसम एक बड़े चूहे की तरह दिखनेवाला जानवर है जो उत्तरी और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। यह दिखने में चूहे जितना फुर्तीला नहीं है और ये दिन के 18 से 20 घंटे सोने में बिता देते है। ये भले ही आलसी है, लेकिन इनकी रोग प्रतिकारक क्षमता अच्छी होती है। 

10. शेर 

Lazy Lion

शेर ज्यदाततर गर्म जगहों पर पाए जाते है और ये भी आलसी जानवरों की सूचि में आते है। शेर दिन के 18 से 20 घंटे सोने में बिताते है। गर्म जगहों पर रहने के कारण शेर को बड़ा शिकार करने के लिए ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती है। शेर अगर भरपूर भोजन करते है तो ये दिन के 24 घंटों तक भी सो सकते है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।       


No comments:

Post a Comment