SEARCH THIS BLOG:

Israel: इजरायल के बारे में 32 रोचक तथ्य और जानकारी । Interesting facts about Israel in Hindi

इजरायल के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Interesting Facts about Israel in Hindi
Israel facts in Hindi

दुनिया भर में इजरायल को होली लैंड (Holy Land) के रूप में जाना जाता है। इजरायल की भूमि को यहूदी (Jewish People) लोगों का जन्म स्थल भी कहा जाता है। इजराइल की भूमि (Israel famous for) ऐसी धरती कहा गया है जहा से (Land of Milk and Honey) दूध और शहद की धाराए बहती है। इजराइल एकमात्र यहूदी देश है जो हर तरफ से मुस्लिम अरब देशों से घिरा हुआ है। 

इजराइल मध्य पूर्व एशिया का एक छोटासा देश है लेकिन विविधतापूर्ण देश है। इस देश में कई समुद्र तट, ऐतिहासिक, पुरातात्विक और बाइबल स्थल है, जो पर्यटन के लिए मुख्य आकर्षण है। 

इस आर्टिकल में आपको इजराइल के बारे में तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Israel Facts in Hindi) प्राप्त होगी।

इजराइल देश की जानकारी: Information about Israel 


इजराइल की राजधानी :  यरूशलेम ( Jerusalem - Capital of Israel)
इजराइल की राजभाषा : हिब्रू 
इजराइल की मुद्रा : नई इस्राएली शेकेल (New Israeli Shekel)  
इजराइल का क्षेत्रफल :  22,145 sq. Km 
इजराइल की जनसंख्या : लगभग 92 लाख (2023 में) 
इजराइल का राष्ट्रीय दिन : 14 मई, 1948

इजराइल बारे में रोचक तथ्य : Amazing Facts on Israel


1. इजरायल दुनिया का एकमात्र यहूदी राष्ट्र है जिसकी स्थापना 14 मई , 1948 में हुई थी। 

2. इजरायल की स्वतंत्र देश के रूप में स्थापना होने से पहले यह फिलिस्तीन का हिस्सा था और एक लंबे संघर्ष के बाद यहूदियों को फिलिस्तीन के कब्जे से आजादी मिली। 

3. इजरायल की आबादी में भाषाई और सांस्कृतिक रूप से विविधता है। हिब्रू देश की आधिकारिक भाषा है और पूरे देश भर में इसे प्रवीणता से बोला जाता है।

4. हिब्रू भाषा जो सबसे पुरानी भाषा मानी जाती है इसका अस्तित्व लगभग मिट चुका था लेकिन इजरायल की स्थापना होने के बाद हिब्रू भाषा (Language of Israel) बोलने वालों में तेजी आ गई। 

5. इजरायली जनसंख्या का लगभग पांचवा हिस्सा अरब अल्पसंख्यक है और अरबी का उपयोग इजराइल में इन अरब अल्पसंख्यक को के द्वारा किया जाता है। 

6. इजराइल पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु का घर है। मृत सागर (Dead Sea) समुद्र तल से 1315 फ़ीट नीचे स्थित है। 

7. इजराइल दुनिया का एकलौता ऐसा देश है जो अपनी डाक टिकटों के लिए कोषेर गोंद (Kosher Glue) का इस्तेमाल करता है। 

8. इजरायल की प्राचीन भूमि में हजारों-हजारों ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल है। उन में 2000 से ज्यादा अकेले यरूशलेम में है। 

9. दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में इजराइल में प्रति व्यक्ति सबसे अधिक संग्रहालय (Museums) है। 

10. इजराइल का बंदरगाह शहर इलियट शुल्क मुक्त है और इसे मुक्त व्यापार क्षेत्र (Free Trade Zone) घोषित किया गया है। 

11. इजराइल में इलियट शहर (Eilat) की ओर जाते समय इन हतज़ेवा (Ein Hatzeva) में सबसे पुराना एक बेर  का पेड़ (Jujube Tree) है। यह पेड़ 1500 से 2000 साल पुराना माना जाता है। 

12. इजरायली वैज्ञानिकों ने अलग-अलग पुरातत्व स्थल से पाए गए हैं 2000 साल पुराने प्राचीन बीजों से ताजा खजूर उगाने में कामयाबी हासिल की है। 

13. इजराइल एकमात्र देश है, जहा आज 50 साल पहले की तुलना में सबसे अधिक पेड़ है। 

14. चेरी टोमाटो जिसका सलाद गार्निश और स्नैक्स में उपयोग होता है, इजरायल में ही इसका ईजाद हुआ है। 

15. इजरायल दुनिया के सबसे छोटा देश में से होने के बावजूद भी इसकी गिनती सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में की जाती है। 

16. इजराइल के पास कोई भी लिखित संविधान नहीं है, फिर भी यह भारत के जैसा लोकतान्त्रिक देश है। 

17. इजराइल में बैंक द्वारा जारी किये नोटों पर ब्रेल लिपि का इस्तेमाल किआ जाता है जिस कारन यह नोटों की पहचान दृष्टिहीन आसानी से कर पाते है। 

18. जबसे इजराइल देश की स्थापना हुई है तबसे यहाँ अपनी पढाई पूरी करने के बाद १८ साल के ऊपर के लोगों की कुछ समय के लिए मिलिट्री में शामिल होना अनिवार्य है। 

19. इजराइल उन 9 देशों में शामिल है जिसके पास अपनी खुद की उपग्रह नेविगेशन प्रणाली है। 

20. इसरायली गायें दुनिया की किसी भी गाय के मुकाबले सबसे ज्यादा दूध देती है। 

21. यहूदी विश्वास के अनुसार वेस्टर्न वॉल सबसे पवित्र स्थल है। यह एक पवित्र मंदिर की दीवार है जो 2000 साल पहले बनाया गया था। 

22. हर साल करोड़ों नोट्स (लिखित पर्चे) वेस्टर्न वॉल पर रखे जाते है और उन्हें साल में दो बार फसह के पर्व और रोष हाशानाह के पहले साफ़ किया जाता है। 

23. इजराइल के शहर अश्केलोन में प्राचीन काल का सबसे बड़ा कुत्तों का कब्रिस्तान पाया गया है। 

24. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इजराइल में दुनिया में कहीं की भी तुलना में सबसे ज्यादा कर्मचारी काम करते है। 

25. इजराइल के 90% घरों में गरम पानी के लिए सोलर पावर सिस्टम इस्तेमाल किया जाता है। 

26. बांग्लादेश, ब्रुनेई, ईरान, इराक और पाकिस्तान सहित कुछ देशों के पासपोर्ट इज़राइल की यात्रा के लिए मान्य नहीं हैं।  देशों के पासपोर्ट पर लिखा होता है कि यह पासपोर्ट इजरायल को छोड़कर दुनिया के अन्य सभी देशों में वैध है। 

27. इजराइल एक प्रभावी क्षेत्र है। यहूदी, ईसाई और इस्लाम धर्म की उत्पत्ति इसी क्षेत्र से हुई है। इसलिए तीनो धर्मो के लिए इजराइल एक पवित्र भूमि है और यहाँ कई प्रमुख धार्मिक स्थल है। 

28. इज़राइली ध्वज की उत्पत्ति डेविड वोल्फसोहन द्वारा की गई थी जब उनके मन में यहूदी प्रार्थना शॉल (टालिट) का प्रतिनिधित्व करने वाले इज़राइली ध्वज का विचार आया था, जो नीली धारियों के साथ सफेद था।

29. इज़राइल का झंडा सफेद है जिसमें दो नीली क्षैतिज पट्टियाँ हैं, एक ऊपर और दूसरी झंडे के नीचे। इसके केंद्र में डेविड का नीला सितारा है। 

30. इजराइल कृषि सिंचाई को ध्यान में रखकर अपना 90% गन्दा पानी (Waste Water) का पुन:उपयोग करता है।    

31. इजराइल आधिकारिक तौर पर हिब्रू कैलेंडर को फॉलो करता है और कानून के तहत आधिकारिक दस्तावेजों पर हिब्रू तारीख होना अनिवार्य है। 

32. इजराइल नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार करने में विश्व में अग्रणी है। इसके द्वारा कई चीज़ो का आविष्कार हुआ है जैसे की सेल फ़ोन, वॉइस मेल टेक्नोलॉजी, पहला एंटीवायरस सॉफ्टवेयर, विंडोज NT ऑपरेटिंग सिस्टम, आदि। 



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।      

No comments:

Post a Comment