ये है दुनिया की 8 सबसे ऊंची प्रतिमाएं, भारत की यह मूर्ति है शीर्ष स्थान पर ।
The Top 8 Tallest Statues in the World
दुनिया में ऊंची मूर्तियों का निर्माण करना कोई नयी बात नहीं है। वैसे देखा जाये तो प्राचीन काल से दुनिया के विभिन्न देशों में ऊंची प्रतिमाएं तैयार की जाती है। अपने अपने देशों के पर्यटन की दृष्टी से भी इन सारी मूर्तियों का एक विशेष स्थान पाया जाता है।
दुनिया भर की ये सबसे ऊंची प्रतिमाएं अधिकांश उस देश के महापुरुषों की होती है या फिर इतिहास से संबधित घटनाओं से सम्बंधित होती है। यह मुर्तिया उस देश के शहर का मुख्य आकर्षण होता है।
तो आएये इस आर्टिकल में आपको दुनिया की 8 सबसे ऊंची मूर्तियों के बारे में जानकारी (8 world's tallest statues) प्राप्त होगी।
Top 8 Tallest Statues in the World
दुनिया की 8 सबसे ऊंची मूर्तियां
1. स्टेचू ऑफ़ यूनिटी (Statue Of Unity) - 182 मीटर
स्टेचू ऑफ़ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस मूर्ति की ऊंचाई १८२ मीटर (५९७ फ़ीट) है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत के लौह पुरुष, सरदार वल्लबभाई पटेल की है। यह ऊंची प्रतिमा भारत के गुजरात में नर्मदा जिले के सरदार सरोवर डैम के पार बनाई गयी है। इस दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा के उदघाटन 31 अक्टूबर 2018 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था।
2. स्प्रिंग टेम्पल बुद्धा (Spring Temple Buddha) - 128 मीटर
3. लैक्युन सेकक्या (Laykyun Sekkya) - 116 मीटर
लैक्युन सेकक्या दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है जो म्यांमार देश के सगैंग प्रान्त में स्थित है। यह भव्य मूर्ति वास्तव में 13.5 मीटर ऊँचे सिंहासन पर खड़ी है, जिसकी ऊंचाई 116 मीटर (लगभग ३८० फ़ीट) है। यह सुनहरे रंग में गौतम बुद्धा की भव्य संरचना है, जिसके बगल में 89 मीटर ऊंचाई वाली भगवान बुद्धा की लेती हुई प्रतिमा है। इस प्रतिमा का निर्माण सन 1996 में शुरू किया गया था जिसे बनने में 12 साल का समय लगा।
4. स्टेचू ऑफ़ बिलीफ (Statue of Belief ) - 112 मीटर
स्टेचू ऑफ़ बिलीफ हिन्दू देवता शिव की सबसे भव्य मूर्ति है, जिसे विश्वास स्वरूपम भी कहा जाता है। यह भव्य प्रतिमा भारत के राजस्थान में नाथद्वारा में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 112 मीटर (369 फ़ीट) है। स्टेचू ऑफ़ बिलीफ की निर्माण २०२० में पूरा हुआ और इसका उद्घाटन अक्टूबर २०२२ में किया गया। यह भगवान शिव की अब तक की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।
5 . उशिकु डैबुत्सु (Ushiku Daibutsu) - 100 मीटर
उशिकु डैबुत्सु भगवान बुद्धा की मूर्ति है जिसका निर्माण १९९३ में किया गया था। यह भव्य मूर्ति जापान के उशिकु में स्थित है, जिसको १९९३ से लेकर २००८ तक दुनिया की बड़ी और ऊंची प्रतिमा कहा जाता था। इस प्रतिमा की ऊंचाई १०० मीटर (लगभग ३२८ फ़ीट) है। यह प्रतिमा अमिताभ बुद्धा (Amitabha Buddha) को दर्शाती है और यह मूर्ति कांस्य (Bronze) से बनाई गयी है।
6. सेंदाई दैकान्नोन (Sendai Daikannon) - 100 मीटर
जापान के सेंदाई में स्थित सेंदाई दैकान्नोन जापान की ब्याकुई कन्नोन (Byakue kannon) नामक देवी की सबसे बड़ी मूर्ति है जिसके हाथ में एक मणि है। इस प्रतिमा का निर्माण १९९१ में किया गया था, जिसकी ऊंचाई १०० मीटर है। प्रतिमा में बोधिसत्व कन्नन की अभिव्यक्ति दर्शाया गया है जिसका नाम ब्याकुई कन्नन है। ब्याकुई कन्नन का अर्थ है "श्वेत वस्त्र वाला कन्नन" जिसके हाथ में चिंतामणि रत्न है।
7. गुइशन गुआनयिन (Guishan Guanyin) - 99 मीटर
गुइशन गुआनयिन चीन के हुनान प्रांत के वैशन टाउनशिप (Weishan) में स्थित है जिसकी ऊंचाई ९९ मीटर है। इस मूर्ति का निर्माण २००९ में पूर्ण किया गया था, यह शियामियन कियानशो गुआनिन का एक सुंदर चित्रण है, जिसे "इलेवन-हेडेड थाउज़ेंड-आर्म्ड गुआनिन" के रूप में भी जाना जाता है। यह गिल्ट कांस्य मूर्ति एक बोधिसत्व को दर्शाती है जो सभी बुद्धों की करुणा का प्रतीक है।
8. ग्रेट बुद्धा ऑफ़ थाईलैंड (Great Buddha of Thailand) - 92 मीटर
ग्रेट बुद्धा ऑफ़ थाईलैंड यह थाईलैंड की सबसे भव्य और बड़ी मूर्ति है, जिसकी ऊंचाई ९२ मीटर (लगभग ३०० फ़ीट) है। ग्रेट बुद्धा ऑफ़ थाईलैंड का निर्माण की शुरुआत १९९० में की गयी थी जिसे २००८ पूर्ण किया गया। यह मूर्ति थाईलैंड के अंग थोंग (Ang Thong) प्रान्त के वात मुआंग (Wat Muang) मंदिर में स्थित है। मूर्ति बनाने के कार्य के रूप में विश्वासयोग्य बौद्धों से दान किए गए धन का उपयोग करके प्रतिमा का निर्माण किया गया था।
No comments:
Post a Comment