दुनिया के पांच देश जहां पर नहीं है एक भी एयरपोर्ट।
5 Countries Without Airports in the World
दुनिया में अगर किसी भी देश में यात्रा करनी है तो ज्यादातर लोग हवाई सफर करते है। लोग फ्लाइट्स बुक करते है उस देश में पहुँच जाते है। एयरपोर्ट को आर्थिक और सामाजिक प्रगति दोनों का प्रतिक माना जाता है।
ज्यादातर लोग अगर विदेश घूमना हो तो हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते है। हवाई जहाज का सफर करना सबसे तेज और आरामदायक साधनों में से एक माना जाता है। दुनिया में देखा जाए तो करीब १९५ देश है, जिसमे ५ राष्ट्र ऐसे जहां एयरपोर्ट नहीं है। इन देशो की भौगोलिक स्थिति यहा एयरपोर्ट ना होने का मुख्य कारण है। इन देशो में पहुंचने के लिए अन्य यातायात सुविधा का सहारा लेना पड़ता है।
इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही पांच देश जहा नहीं है कोई भी एयरपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
1. वैटिकन सिटी (Vatican City)
वैटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है। यह एक खूबसूरत देश है जो सिर्फ ०.44 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इस देश में काम जगह की वजह से यहाँ एयरपोर्ट बनाना मुमकिन नहीं है।
इस देश की आबादी काफी कम है और ये इटली के रोम शहर के मध्य में बसा हुआ है। वैटिकन सिटी जाने के लिए रोम के लिओनार्डो दा विन्ची-फीमीसिनो एयरपोर्ट पर उतरना पड़ता है। उसके बाद वैटिकन सिटी जाने के लिए कैब या टैक्सी से ३० किलोमीटर की दुरी तय करनी पड़ती है।
2. मोनाको (Monaco)
मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा है, जो सिर्फ २.१ वर्ग किमी में फैला हुआ है। अक्सर लोग इंटरनेट पर मोनाको एयरपोर्ट के बारे में खोजते है लेकिन वास्तव में मोनाको में कोई भी एयरपोर्ट नहीं है।
मोनाको तीनो तरफ से फ्रांस से घिरा हुआ है। मोनाको में घूमने जाने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट नाइस कोटे डी'ज़ुर एयरपोर्ट जो की फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में स्थित है। एयरपोर्ट से मोनाको तक की दुरी ३० किमी है।
3. अंडोरा (Andorra)
अंडोरा फ्रांस और स्पेन के बीच में स्थित एक खूबसूरत देश है। अंडोरा 468 वर्ग किमी में फैला हुआ है लेकिन फिर भी यहाँ पर एक भी एयरपोर्ट नहीं है, इस देश बड़े बड़े पहाड़ होना इस समस्या का मुख्य कारण है।
इस देश में पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ता है, जो 12 किमी दूर है।
4 . सान मारिनो (San Marino)
सान मारिनो दुनिया पांचवा सबसे छोटा देश है। यह देश पूरी तरह से इटली से घिरा हुआ है और इसका क्षेत्र कम होने के कारण यहा पर भी कोई एयरपोर्ट नहीं है।
इटली का फेडरिको फेलिनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर्यटकों को इस देश में पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है।
5. लिकटेंस्टाइन (Liechtenstein)
लिकटेंस्टाइन १६० वर्ग किमी में फैला हुआ देश है, जो ऑस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड मध्य में बसा हुआ है।
इस देश भौगोलिक स्थिति के कारण यहां पर एक भी एयरपोर्ट नहीं है।
स्विट्जरलैंड का सेंट गैलेन-अलटेनरहेन एयरपोर्ट इस देश में पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है।
इन छोटे देशों ने दिखाया है कि उनका खुद का एयरपोर्ट होना हमेशा जरूरी नहीं होता है, और वे जानते हैं कि अपने पड़ोसियों के साथ संसाधनों को कैसे साझा किया जाए।
हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment