7 देश जिनका होता है सबसे सख़्त कानून
Countries with strictest Laws in the World in Hindi
दुनिया में अगर देखा जाए तो २५० से भी ज्यादा देश है और हर एक देश अपने रूल्स और कानून होते है। इन सभी कानूनों का उस देश के नागरिको को और बाहर देश से आये लोगो को पालन करना जरुरी होता है। इन सभी देशो में कुछ देश ऐसे है जो कानून के मामले में सबसे सख्त माने जाते है।
निम्नलिखित राष्ट्र ऐसे है जो अपने कड़े शासन और कानून के लिए विख्यात है। कुछ देश परंपरा से बंधे होते है, कुछ धर्म से और कुछ देश अपनी नीतियों के कारण सख्त कानून बनाते है इसलिए जब भी इन देशो की यात्रा करनी हो तो इनके कानूनों के बारे में जरूर विचार करना चाहिए।
इस आर्टिकल में आप को ऐसे सख्त कानून वाले देश के बारे में जानकारी मिलेगी।
1. उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया दुनिया का एक ऐसा एकलौता देश है जो पूरी तरह से कम्युनिस्ट है। उत्तर कोरिया में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अलावा किसी भी देश के लोगो को यात्रा करने की इजाजत है।
उत्तर कोरिया में टीवी, रेडियो से लेकर न्यूज़पेपर तक सब कुछ कोरियाई गवर्नमेंट द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इंटरनेट का उपयोग सिर्फ सत्ताधारी लोग और शासन के लोगो को दिया जाता है और उनकी ऑनलाइन गतिविधियो को मॉनिटर किया जाता है।
नार्थ कोरिया में कपडे परिधान करने के कड़े कानून है खासकर महिलाये पतलून नहीं पहन सकती है और मर्दो को हर 15 दिनों में अपने बाल कटवाने होते है।
2. ईरान
ईरान एक मुस्लिम राष्ट्र है और इसका का शासन धर्म पर आधारित है जो शरिया कानून से चलता है।ईरान में सरकार के खिलाफ प्रचार करना या कार्रवाई करने पर पाबन्दी है।
ईरान के पुरुष इस्लाम में निर्धारित हेयर स्टाइल के अलावा कोई और हेयर स्टाइल नहीं रख सकते है। रॉक और रैप जैसे पश्चिमी संगीत पर ईरान में सख्त पाबंदी है।
3. सीरिया
सीरिया में कुछ सालो से सरकार और उपद्रवियों के बीच में संघर्ष बढ़ रहा है। जिसकी वजह से यहाँ पर हर दम तनाव का माहौल बना रहता है।
इस कारण सीरिया में लैंडलाइन, मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट का सिमित इस्तेमाल किया जाता है।सीरिया में विदेशी पत्रकारों के आनेपर पाबन्दी है और अभिव्यक्ति की स्वंतंत्रता को सख्ती से नियंत्रित किया जाता है।
4. इरीट्रिया
इरीट्रिया एक अफ्रीकन देश है और इस देश में मीडिया पर पूरी तरह से सरकार का नियंत्रण है। कोई भी न्यूज़ सरकार की अनुमति के बिना प्रकाशित नहीं की जा सकती है।
इरीट्रिया के नागरिको, दोनों महिलाओ और पुरुषो को जबरन सेना में भर्ती किया जाता है और उनसे जबरन भरपूर काम करवाया जाता है।
इरीट्रिया में किसी को सार्वजनिक स्थल पर अपने धर्म की पूजा और प्रार्थना करने की अनुमति नहीं है।
5. सऊदी अरबिया
सऊदी अरब देश का कानून अपनी परंपरा और धर्म से जुड़ा हुआ है। यहाँ के ज्यादातर कानून महिलाओ पर लागू होते है , जो सख्त है।
सऊदी अरबिया में महिलाये अकेली बाहर नहीं जा सकती है और साथ ही महिलाओ के गाडी चलाने पर भी पाबंदी है।
सऊदी अरब में गैर मुस्लिम लोगो को सार्वजनिक जगहों पर उपासना या प्रार्थना
करनेपर पाबंदी है।
सऊदी अरब एक इस्लामिक राष्ट्र है इस कारण यहाँ पर सूअर का मांस खाने पर
पाबन्दी है।
6. क्यूबा
क्यूबा एक कम्युनिस्ट देश है। क्यूबा में सरकार के खिलाफ बोलनेपर पाबन्दी है। यहाँ पर जो सरकार के खिलाफ बोलते या लिखते है उनको जेल भेज दिया जाता है।
क्यूबा में इंटरनेट की सेवा को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाता है और क्यूबा में किसी भी विदेशी नागरिक को घर पे बुलाना या उनको अपनी कार में बिठाना मना है।
7. चीन
चीन एक विकसित देश होने के साथ एक साम्यवादी देश है। चीन में सरकार के खिलाफ जाना मना है, अगर कोई सरकार के खिलाफ जाने की कोशिश करता है तो उसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर उसे चुप कराया जाता है।
चीन में मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल पूरी तरह से चीनी सरकार नियंत्रित करती है। चीनी युवाओ के मन में पश्चिमी विचार और प्रभाव डालना भी कानूनन अपराध माना जाता है।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment