SEARCH THIS BLOG:

Saudi Arabia: सऊदी अरब के बारे में रोचक तथ्य । Facts About Saudi Arabia in Hindi

सऊदी अरब के बारे में रोचक तथ्य। Facts About Saudi Arab in Hindi

saudi arabia Facts in hindi

हम सब जानते है सऊदी अरब एक इस्लामिक राष्ट्र है और ऐसा माना जाता है की सऊदी अरब इस्लाम का जन्मस्थान है। सऊदी अरब देश का आधिकारिक नाम "Kingdom of Saudi Arabia" है जो की पश्चिमी एशिया में स्थित है। 

सऊदी अरब दुनिया के सबसे अमीर अरब देशों में से एक है, लेकिन देश में इसके अलावा भी बहुत कुछ है। इसका एक लंबा इतिहास है, क्योंकि यह दुनिया भर के मुसलमानों का धार्मिक केंद्र है। सऊदी अरब कच्चे तेल के उत्पादन (Saudi Arabia oil production) और अपने कड़े कानून के लिए भी मशहूर है।

सऊदी अरब को समझने का सबसे अच्छा तरीका सऊदी अरब के तथ्य और जानकारी (Saudi Arabia Facts Hindi) प्राप्त करना है जो इस आर्टिकल में आप जान सकते है। 


सऊदी अरब देश की जानकारी: Information about Saudi Arabia in Hindi


सऊदी अरब की राजधानी : रियाध  
सऊदी अरब की राजभाषा : अरबी 
सऊदी अरब की मुद्रा : सऊदी रियाल 
सऊदी अरब का क्षेत्रफल : 2,150,000 sq. Km 
सऊदी अरब की जनसंख्या : लगभग 3.6 करोड़ (2022 में ) 
सऊदी अरब का राष्ट्रिय दिन : 23 सितम्बर  

सऊदी अरब के बारे में तथ्य : Interesting Saudi Arabia Facts in Hindi


1. सऊदी अरब क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है और अरब देशो में दूसरा सबसे बड़ा देश है। 

२. सऊदी अरब में 90 % से ज्यादा लोग इस्लाम धर्म का अनुसरण करते है। इसमें से 85% सुन्नी मुस्लिम और 15 % शिया मुस्लिम है।  

३. सऊदी अरब का 95 प्रतिशत हिस्सा रेगिस्तान है। अरब प्रायद्वीप में सबसे बड़ा रेगिस्तान और दुनिया के सबसे बड़े रेत रेगिस्तानों में से एक, रब अल खली (Rub Al Khali), दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित है।

4. सऊदी अरब देश अपना कोई भी संविधान नहीं है, इस देश में कुरान को ही संविधान माना जाता है और शरीयत के कानून के हिसाब से ही चलता है। 

५. सऊदी अरब की आधी जनसँख्या युवा है। इस देश में हर तीसरा व्यक्ति 35 साल की उम्र से कम है। 

6.  इस्लाम के मुताबिक सबसे पवित्र शहर मक्का और मदीना सऊदी अरब में स्थित है। हर साल पूरी दुनिया से लाखों तीर्थयात्री यहाँ हज करने के लिए आते है। 

७. सऊदी अरब में महिलाओं को 2011 के बाद वोट डालने की आज़ादी मिली। 

८. सऊदी अरब में एक भी नदी नहीं है और दूसरा कोई भी पानी का स्त्रोत नहीं है। इसकारण यहाँ समुद्र के पानी को पिने योग्य बनाकर इस्तेमाल में लाया जाता है। सऊदी में पानी तेल से महंगा है।  

९. सऊदी अरब के पास कच्चे तेल का भंडार (saudi arabia oil) होने के साथ दुनिया का छठा सबसे बड़ा गैस भंडार है। 

१०. सऊदी अरब दुनिया का एकमात्र देश है जहां कभी महिलाओं को गाड़ी चलाने की मनाही थी। लेकिन यह पाबंदी अब पूरी तरह से हटा ली गई है।

11. सऊदी अरब में गैर मुस्लिम लोगो को नागरिकता नहीं दी जाती है। साथ ही यहाँ पर गैर मुस्लिम लोगों को सार्वजनिक स्थलोंपर धार्मिक गतिविधिया करने पर मनाही है। 

१२. मध्य सऊदी अरब में बुरैदाह शहर दुनिया के सबसे बड़े ऊंट बाजार का घर है। यहां रोजाना सुबह 5-6 बजे हजारों ऊंटों की खरीद-बिक्री होती है।  

13. पूरी दुनिया में सऊदी अरब मृत्यु दंड की सजा देने में चौथे स्थानपर है। यहां पर इंसान की गर्दन काटकर मौत की सजा दी जाती है। 

14. सऊदी अरब में अकेली महिला को चाहे देसी हो या विदेशी किसी भी अनजान शख्स के साथ घूमने पर पाबंदी है। 

15. सऊदी अरब के लोग बेबी ऊंट का मांस खाना ज्यादा पसंद करते है, साथ ऊंट का मांस अन्य देशों में भी निर्यात किया जाता है। 

16. सऊदी अरब में शराब के निर्माण, बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध है। सऊदी अरब में किसी भी इंसान के शराब की बिक्री करते या शराब पीते समय पकड़े जाने पर कठोर सज़ा दी जाती है। 

17. सऊदी अरब में कोई भी व्यक्तिगत इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है।

18. सऊदी अरब में सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना पूरी तरह से बैन है। वह प्रतिबन्ध साल 2012 में लगाया गया है। 

19. सऊदी अरब में लगभग 1.5 % भूमि कृषि योग्य है। सऊदी अरब दुनिया भर के बाजारों में गेहूं, खजूर, डेयरी उत्पाद, अंडे, मछली, पोल्ट्री, फल, सब्जियां और फूल निर्यात करता है। 

20. सऊदी अरब के दम्मम में स्थित किंग फहद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे दम्मम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है, वर्तमान में क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। सऊदी अरब में स्थित हवाई अड्डे का क्षेत्रफल 776 वर्ग किमी है।

21. सऊदी अरब में, पुरुषों की पारंपरिक पोशाक को "थोब" के रूप में जाना जाता है और महिलाओं के पारंपरिक कपड़ों को "अबाया" कहा जाता है।

22. सऊदी अरब के नागरिकों को किसी भी स्तर की शिक्षा मुफ्त दी जाती है। पुरुषों में साक्षरता दर 90.4% और महिलाओं में 81.3% है।

23. सऊदी अरब में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 80% कर्मचारी विदेशी हैं। अधिकांश कर्मचारी तेल और गैस क्षेत्र में काम करते हैं।

24. सऊदी अरब में जादू-टोना प्रतिबंधित है। सऊदी अरब में हैरी पॉटर (Harry Potter) की पुस्तकों पर प्रतिबंध है क्योकि ये जादू टोना के बारे में लेखन पर आधारित है। 

25. सऊदी अरब के लोग साइडवॉक स्कीइंग के बहुत ज्यादा शौकीन है। यह एक अलग तरीके का खेल है जिसमें कार को सिर्फ दो पहियों पर चलाया जाता है।

Facts About Saudi Arabia in Hindi,saudi arabia information,saudi arabia facts,saudi arabia,saudi arabia petroleum,saudi arabia oil,oil saudi arabia,saudi riyals,saudi arabian oil,saudi arabia in hindi,facts hindi,saudi arab desh,saudi arab ka,saudi arab ki

,हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment