SEARCH THIS BLOG:

Eyes: आँखों के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी। Interesting Facts about Eye in Hindi

 

Eyes: आँखों के बारे में दिलचस्प तथ्य और जानकारी। Facts about Eyes in Hindi

facts about eyes in hindi


आँखो को इंसान या किसी भी जानवर का अभिन्न अंग माना जाता है। इसलिए किसी भी उम्र में आँखों की देखभाल करना जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। 

आँखे अविश्वसनीय रूप से एक ऐसा शक्तिशाली अंग और बहुत कुछ है जिसके बारे में शायद हम और आप ज्यादा नहीं जानते है। 

इसलिए इस आर्टिकल में आपको आँखों के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी (Amazing facts about Eyes in Hindi) प्राप्त होगी जिसके बारे में आपने शायद ही पहले कभी पढ़ा या जाना होगा।


Facts and Information about Eyes in Hindi :


१. दुनिया में लोगों की आँखों का सबसे आम रंग भूरा (Brown) है।  8-10 % लोगों की आँखों का रंग नीला है, जबकि सिर्फ 2% लोगों की आँख का रंग हरा होता है।   

२. मनुष्य की आँखे (Human Eye) किसी भी अन्य रंग की तुलना में हरे रंग के अधिक रंगों (Shades) को देख सकती है।

३. नवजात शिशु में सिमित रंग दृष्टी (Color Vision) होती है। जन्म के ठीक बाद, बच्चा केवल काले और सफेद रंग में देखता है। कुछ महीनों बाद वे धीरे धीरे अपनी रंग दृष्टी विकसित करना शुरू करते है।

४. एक सर्वेक्षण के अनुसार नीली आँख वाले लोग शराब का सेवन ज्यादा करते है और वे रौशनी के प्रति अधिक संवेदनशील होते है।  

blue Eyes

5. आँखे शरीर की सबसे तेज़ और मजबूत मांसपेशिया है। 

६. आँखों की तुलना अगर डिजिटल कैमरा से कर दी जाए तो मानव आँख का रिज़ॉल्यूशन 576 मेगा पिक्सेल (Human Eye Resolution) होगा। 

7. नवजात शिशु जन्म होने के बाद रोते जरूर है, लेकिन आँखों से आंसू नहीं बहा सकते है। जब तक की वे कम से कम 6 सप्ताह के न हो जाए। 

8. गिरगिट अपनी आँखों को एक साथ दो दिशाओं में घुमा सकते हैं। 

9. उल्लू अपनी आँखों को हिलाने में असमर्थ होते हैं क्योंकि उनके पास नेत्रगोलक (Eyeballs) ही नहीं होते हैं। 

10. इंसानों की तुलना में डॉल्फ़िन के सोने का तरीका बहुत अलग होता है। डॉल्फ़िन एक आँख खुली कर के आधा जागते हुए सोते है। 

११. कुत्ते लाल और हरे रंग में फर्क नहीं कर पाते हैं। एक नए शोध के मुताबिक कुत्तों को लाल और हरा रंग बिल्कुल एक जैसा दिखाई देता है।

12. शार्क कॉर्निया लगभग मानव कॉर्निया (Cornea) के समान होता है। इसलिए शार्क कॉर्निया का इस्तेमाल मानव आँखों की सर्जरी (Cornea Transplantation) में किया जा सकता है। 

१३. मनुष्य की आंखें हर सेकंड 50 अलग-अलग चीजों पर फोकस करती हैं। 

१४. इंसान की आंखों में लगभग 10.7 करोड़ संवेदनशील कोशिकाएं होती हैं। 

१५. मनुष्य की आंखें 1.7 मील दूर मोमबत्ती की लौ का पता लगा सकती हैं। 

16. आँखे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा शक्तिशाली अंग है जो दिमाग का 65% हिस्सा इस्तेमाल करती है। ये एक घंटे में लगभग 36,000 बिट्स की जानकारी विकसित कर सकती है। 

17. दुनिया में कुछ जीव ऐसे भी है जिनकी दो से ज्यादा आँखे होती है। इनमें से एक मधुमक्खी है जिसकी 5 आँखे होती है।

18. शुतुरमुर्ग (Ostrich) के पास किसी भी जानवर की तुलना में सबसे बड़ी आँखे है। शुतुरमुर्ग की आँखे इनके दिमाग से भी बड़ी होती है। 

Ostrich Eyes

19. इंसान की आँखे लाखों रंगो की पहचान कर सकती है लेकिन ऐसे भी कुछ रंग होते है जिसे मानव की आँख के लिए देख पाना असंभव है। 

20. कुछ लोगों के दोनों आँखों का रंग एक समान नहीं होता है, इसे Heterochromia कहा जाता है। 

Heterochromia

           


 


,हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment