SEARCH THIS BLOG:

Nepal: नेपाल के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी। Interesting Facts about Nepal in Hindi

नेपाल के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी।  Interesting Facts about Nepal in Hindi

Amazing Facts Hindi

नेपाल राष्ट्र भारत का पडोसी देश होने के साथ एशिया का सबसे पुराना देश है। नेपाल अपने ऊँचे पहाड़ों और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 

हिमालय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नेपाल में है। दुनिया की सबसे ऊँची चोटी, माउंट एवेरेस्ट इस देश का गौरव है। इसके अलावा भी (Nepal tourist places in Hindi) नेपाल में देखने के लिए बहुत कुछ है। पर्वतारोहण (Trekking in Nepal) के साथ-साथ (Adventurous activities) रोमांच की तलाश करनेवाले लोगों के लिए नेपाल एक पसंदीदा गंतव्य है।  

इस आर्टिकल में आपको नेपाल के बारे में तथ्य (Nepal Facts in Hindi) और नेपाल की जानकारी प्राप्त होगी। 


नेपाल देश की जानकारी: Information about Nepal


नेपाल की राजधानी : काठमांडू  (Kathmandu - Capital of Nepal)
नेपाल की राजभाषा : नेपाली  
नेपाल की मुद्रा : नेपाली रूपया (Nepali Rupees)  
नेपाल का क्षेत्रफल :  147,516 sq. Km 
नेपाल की जनसंख्या : लगभग 3 करोड़ (2022 में ) 
नेपाल का राष्ट्रिय दिवस : 20 सितम्बर 

नेपाल के बारे में दिलचस्प तथ्य : Amazing Facts about Nepal in Hindi  

  

1. नेपाल को अक्सर दुनिया की छत (Ceiling of the World) के रूप में जाना जाता है, क्योंकि दुनिया के 10 सबसे ऊँचे पहाड़ों में से 8 पहाड़ नेपाल में पाए जाते है। जिनमें माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से, मकालू, चो ओयो, धौलागिरी आदि शामिल है। 

2. हिमालय दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला है जो 3500 Km से अधिक तक फैली हुई है और उस पर्वत श्रृंखला का सबसे बड़ा हिस्सा नेपाल है। 

3. नेपाल में नेपाली भाषा लगभग 2 करोड़ लोगों के द्वारा बोली जाती है। नेपाली भाषा में हिंदी की तरह देवनागरी लिपि का इस्तेमाल किया जाता है। 

4. नेपाल में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है, क्योंकि ये कभी भी किसी विदेशी ताकतों के कब्जे नहीं रहा। 

5. नेपाल में कुल आबादी के लगभग 80% लोगों का प्रमुख धर्म हिन्दू है, इसके अलावा बौद्ध धर्म नेपाल का दूसरा सब्से बड़ा धर्म है। 

6. नेपाल एकमात्र ऐसा देश जिसका झंडा आयताकार नहीं है। इस देश के झंडे में लाल, सफ़ेद और नीला ऐसे तीन रंग शामिल है। नेपाल के झंडे को सन 1962 में अपनाया गया था। 

7. भारतीय सेना में नेपाली नौजवानो को भर्ती होने का अवसर मिलता है। वर्तमान समय में कई नेपाली भारतीय सेना में सेवारत है। 

8. भारतीय नागरिक बिना किसी वीसा के नेपाल जा सकते है। इसी तरह नेपाली नागरिक भी बिना वीसा के भारत में घूम सकते है। 

9. नेपाल दुनिया के सबसे कम विकसित देशों में से एक है, जिसकी लगभग एक-चौथाई आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है।

10. नेपाल में भारतीय मुद्रा (Indian Currency) रूपया को स्वीकार किया जाता है, लेकिन भारत के 500 रुपये के नोट नेपाल में नहीं चलते है। 

11. नेपाल में सार्वजनिक कार्यालय और अधिकांश निजी व्यवसाय सप्ताह में छह दिन काम करते हैं और केवल शनिवार को ही बंद रहते हैं।

12. नेपाल में १२० से अधिक जनजातीय समूह है, जिसमे छेत्री सबसे बड़ा जनजातीय समूह है। इसके साथ ही नेपाल में 123 से अधिक स्थानीय भाषाएँ बोली जाती है। 

13. नेपाल के ज्यादातर लोगों मुख्य आहार दाल भात है।  इसके साथ ही नेपाल में मोमो (Momo) एक लोकप्रिय पकवान है। 

14. भगवान बुद्धा का जन्म इसा पूर्व 563 को नेपाल के लुम्बिनी हुआ था और हर साल पूरी दुनिया से बौद्ध धर्म के अनुयायी और अन्य लोग यहाँ पर भेंट देने के लिए आते है। 

15. सन 2015 में गाय को नेपाल का राष्ट्रिय पशु (National Animal Of Nepal) का दर्जा दिया गया। यहां पर गौ हत्या करना अवैध है। 

16. नेपाल का समय माउंट एवेरेस्ट के आधार पर तय होता है, इसलिए नेपाल का स्थानीय समय दुनिया के अन्य हिस्सों के मुकाबले 45 मिनट पीछे चलता है। 

17. नेपाली संस्कृति में पैरों से किसी भी चीज़ की छूना अपमानजनक मान जाता है। साथ ही बाएं हाथ से खाना या किसी का सर छूना भी असभ्य माना जाता है। 

18. नेपाल में पर्वतीय क्षेत्र होने कारण यहां के रेलमार्गो की कुल लम्बाई केवल 59 किमी है। 

19. नेपाल में दिवाली मनाई जाती है, पांच दिन चलनेवाले इस त्यौहार को यहाँ पर तिहार कहा जाता है। त्यौहार के दूसरे दिन यहां पर कुत्तों की पूजा की जाती है जिसे कुकुर पूजा कहा जाता है। 

20. नेपाल में पर्यटन उद्योग काफी विशाल है। कुल राजस्व का लगभग 25% पर्यटन से आता है।


 
  
हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।          

No comments:

Post a Comment