SEARCH THIS BLOG:

मानव शरीर से जुड़े दिलचस्प तथ्य। 25 Interesting Facts about Human Body in Hindi

 मानव शरीर से जुड़े दिलचस्प तथ्य।  25 Interesting Facts about Human Body in  Hindi 

Interesting Facts about Human Body in  Hindi

मनुष्य का शरीर एक ख़ूबसूरत चीज़ है। इंसान के शरीर का गहराई से अध्ययन करने पर हमें पता चलता है की इंसान के शरीर का हर एक अंग बहोत ही दिलचस्प और महत्त्वपूर्ण है।  

मानव शरीर से जुड़े तथ्य (Human Body Facts in Hindi) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 


25 Amazing Facts About Human Body in Hindi 


१. एक व्यक्ति का मुंह प्रतिदिन लगभग एक लीटर लार का उत्पादन करता है। 

२. मनुष्य का दिमाग कभी-कभी सोते समय अधिक सक्रिय होता है।

३. इंसान के दांत शार्क के दांतों की तरह ही मजबूत होते हैं।

४. मानव शरीर का ऑक्सीजन का लगभग 20% हिस्सा सिर्फ दिमाग द्वारा उपयोग में लिया जाता है। 

५. कॉर्निया, आँखों का पारदर्शी अग्रभाग है जो मानव शरीर का एकमात्र ऐसा भाग है जिसमें रक्त की आपूर्ति नहीं होती है; यह सीधे हवा के माध्यम से ऑक्सीजन प्राप्त करता है।

६. मानव शरीर में २०६ हड्डियां होती है, जिसमे आधी हड्डियां हाथ और पैर में होती है। 

७. मनुष्य अपनी आँख की पलकें 1 मिनिट में 20 बार झपकते है, जो एक साल में एक करोड़ बार के बराबर है।
 
८. इंसान की ऊंचाई एक समय बाद बढ़ना बंद हो जाती है, लेकिन मनुष्य के नाक और कान लगातार बढ़ते जाते है। 

९. ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी तरह से बंद होने के बावजूद इंसान का दिमाग 3 से 6 मिनिट तक जीवित रह सकता है। 

१०. जब तक बच्चे कम से कम एक महीने के नहीं हो जाते, तब तक वे आंसू नहीं बहाते।

११. मनुष्य के एक औसत जीवनकाल में मानव हृदय तीन अरब से अधिक बार धड़कता है।

१२. मनुष्य के शरीर में बायां फेफड़ा दायें फेफडे से लगभग 10 प्रतिशत छोटा होता है। 

१३. इंसान के शरीर में खून की मात्रा मानव की उम्र और आकर पे निर्भर करती है। जितना मनुष्य का वजन होता है उसके ७-8 % खून की मात्रा होती है। 

१४. जब आपका शरीर अपर्याप्त नींद या अत्यधिक भुखमरी का अनुभव करता है, तो इस बात की संभावना होती है कि आपका मस्तिष्क खुद को खाना शुरू कर देगा

१५. मनुष्य के पेट में पैदा होने वाला एसिड यानी पेट का एसिड इतना तेज होता है कि वह धातु को भी गला सकता है।

१६. मनुष्यों के पास उंगलियों के निशान की तरह ही जीभ का एक अनोखा प्रिंट होता है।

१७. जैसे ही इंसान की उम्र 60 पार करती है, उसके आधे से ज्यादा स्वाद ग्रंथि खो देने के कारन जीभ का स्वाद कम हो जाता है। 

१८. मानव शरीर कई सारे तत्वों से बना हुआ है, जिसमे ऑक्सीजन ऐसा तत्व है जो प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

१९. मानव शरीर में लोह (Iron) खून बनने की प्रकिया में सबसे महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है। 

२०. 70 किलोग्राम वजन के इंसान के शरीर में 0.2 mg सोना (Gold) पाया जाता है, लेकिन इस सोने को इंसानी शरीर से निकाला नहीं जा सकता। 

२१. इंसान खाना निगलना और सांस लेना एक साथ नहीं कर सकते है, लेकिन नवजात शिशु इसके लिए अपवाद होते है। नवजात शिशु ७-8 महीनों तक श्वास लेना और निगलना एक साथ कर सकते है। 

२२. आँख शरीर का एक ऐसा अंग है, जिसका आकर जन्म से लेकर बुढ़ापे तक एक समान रहता है।

23. इंसान के शरीर में ६०% हिस्सा पानी होता है।  

२४. मनुष्य के हाथ के नाखून पैरो के नाखूनों की तुलना में 4 गुना तेज़ी से बढ़ते है। 

२५. मनुष्य की आंखें लगभग 10 मिलियन विभिन्न रंग देख सकती हैं।       

human body facts in hindi,facts about human body in hindi,मानव शरीर से जुड़े तथ्य,human facts in hindi,facts on human body,sharir ke bare mein,facts, human body in hindi,human facts in hindi,amazing facts in hindi about human body, about human body in hindi

हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 

No comments:

Post a Comment