SEARCH THIS BLOG:

Banana Facts: केला जो आपके शरीर के लिए होता है जबरदस्त फायदेमंद

 Banana Facts: केला जो आपके शरीर के लिए होता है जबरदस्त फायदेमंद



वैसे देखा जाए तो भारत में और बाहरी देशों में सभी जगह केला पाया जाता है।  ऐसा शायद ही कोई होगा जिसने केले का स्वाद न लिया हो।  केला हम सब स्वास्थ लाभ के लिए खजाने से कम  नहीं हैं। हम में से कई लोग ऐसे है जो केला रोजाना कहते है चाहे वो सुबह के नाशे में हो या दोपहर के लंच में या फिर स्नैक्स में।  
एक स्वस्थ शरीर के लिए जो पोषक तत्व आवश्यक होते है वो सभी केले में भरपूर मात्रा में पाए जाते है।  आइये हम जानते है केले में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में। 

 केले के पोषक तत्व (Banana Nutrition Facts) :

अगर हम एक  मध्यम आकार के केले की बात करे तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कुछ इस प्रकार के है। 

  • Calories :89
  • Water : 75%
  • Proteins : 1.1 grams
  • Carbs : 22.8 grams
  • Sugar : 12.2 grams
  • Fiber : 2.6 grams
  • Fat : 0.3 grams
विटामिन्स की अगर बात की जाए तो केले में बहोत सारी मात्रा में विटामिन C , विटामिन B6 और पोटैशियम पाया जाता है। 

यह भी पढ़े : Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट के दिलचस्प तथ्य | Dragon Fruit Health Benefits in Hindi


 केला खाने के फ़ायदे (Health benefits of eating Banana) :

1. पेट के लिए होता है लाभदायक 

    केले में पाए जानेवाला पेक्टिन जो की एक घुलनशील फाइबर होता है ये पेट की आंत को स्वस्थ रखने में कारगर होता है। 

2. कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं 
   केले में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर आंत में वसा से बांधता है, जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित रखता है।

3. पाचनक्रिया सही करता  हैं 
    केला घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घुलनशील फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। केले में भरपूर मात्रा में जो डाइट्री फाइबर पाए जाते है जो की पाचनक्रिया को सही तरह से कार्य करने के लिए मददगार साबित होते हैं। 

4.  तनाव को दूर करता है 
     केले में पाए जानेवाला पेक्टिन जो शरीर में सेरेटोनिन बनता है  ये तनाव को दूर करने में मददगार साबित होता है। 

5.  हमारे दिल के लिए 
    केला हमारे दिल की सेहत के लिए जरूरी है। यह पोटेशियम, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर  है जो हमारे हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। केले में उच्च पोटेशियम और कम सोडियम सामग्री होती है। इसलिए, यह हमारे हृदय प्रणाली को उच्च रक्तचाप से बचाने में भी मदद कर सकता है। 

6. हड्डियों को स्वस्थ रखता है  
    केला जो मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है ये हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही हड्डियों संबधी सभी समस्याओ को दूर करता है।   

7. वजन कम करने के लिए 
    केला एक ऐसा फल है जिसमे काफी मात्रा में फाइबर और साथ में स्टार्च भी पाया जाता है।  रोजाना सुबह एक केला खाने से बहोत देर तक भूक नहीं लगती है। यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है जिससे वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है।  

8. एनेमिया से लड़ने में मदद करता है  
    केले में उच्च मात्रा में आयरन और फोलेट होतो है जो एनेमिया से पीड़ित लोगो के लिए लाभदायक होता है।  रोजाना केले का सेवन करने से एनेमिया से होनेवाली थकान और पीलापन दूर हो सकता है।  

9. शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए 
    जो लोग अपने शरीर में कमजोरी या अशक्त महसूस करते है उनको अक्सर केले का सेवन करना चाहिए।  केले में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भरपूर होती है इससे शरीर में होनेवाली कमजोरी से आराम मिलने के साथ साथ शरीर की ताकद बढ़ाने में भी मदद  मिलती है। 

10.  आँखों के लिए  
     केला विटामिन ए, विटामिन ई, ल्यूटिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी दृष्टि को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।   

No comments:

Post a Comment