SEARCH THIS BLOG:

Apple Facts : सेब खाने के अद्भुत फ़ायदे और तथ्य जो आपको अवश्य जानना चाहिये

Apple Facts : सेब खाने के अद्भुत फ़ायदे और तथ्य जो आपको अवश्य जानना चाहिये।



सेब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों मे से एक हैं।  सेब फाइबर, विटामिन सी, और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट में उच्च होते हैं। उनकी कम कैलोरी गिनती को देखते हुए, वे विटामिन से  बहुत भरे हुए होते  हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि रोज सेब खाना आपके स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। हम हमेश से ही सुनते आये है की रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ती है लेकिन यह बात वाकई सच है की रोज सुबह एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियां होने की संभावना एकदम कम हो जाती है।  

सेब के पोषक तत्व (Apple Nutrition Facts) :

अगर हम एक कच्चे , बिना छिले हुए मध्यम आकार के 100gm सेब की बात करे तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कुछ इस प्रकार के है। 

  • Calories :52
  • Water : 86%
  • Proteins : 0.3 grams
  • Carbs : 13.8 grams
  • Sugar : 10.4 grams
  • Fiber : 2.4 grams
  • Fat : 0.2 grams

सेब खाने के फ़ायदे (Benefits of eating Apple) :

1. सफ़ेद और स्वस्थ दांत 

    सफ़ेद और स्वस्थ दांतो के लिए सेब फायदेमंद साबित हो सकता हैं।  सेब चबाकर खाने से आपके मुँह में लार का उत्पादन बढ़ता है। इससे बैक्टीरिया के स्तर और दांतो की सड़न को कम करने में मदद मिलती है।

2. कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं 
    सेब में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर आंत में वसा से बांधता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

3. पाचनक्रिया सही करता  हैं 
    सेब में भरपूर मात्रा में जो डाइट्री फाइबर पाए जाते है जो की पाचनक्रिया को सही तरह से कार्य करने के लिए मददगार साबित होते हैं। 

4.  हड्डियों की मजबूती के लिए 
     एक स्टडी के अनुसार सेब खाने से शरीर में होने वाली कैल्सियम की कमी को रोका जा सकता है और हड्डियों की मजबूती के लिए भी ये कुछ हद तक कारगर साबित हो सकता है। 

5.  हमारे दिल के लिए 
    एक शोध में पाया गया है की रोज सेब खाने वाले लोगो में हृदय रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।  सेब खाना हमारे दिल के लिए बहोत ही अच्छा होता है इससे कब्ज संबधी समस्याएं भी दूर हो जाती है। 

यह भी पढ़े : Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट के दिलचस्प तथ्य | Dragon Fruit Health Benefits in Hindi


6. वजन कम करता है 
    सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन वजन नियंत्रित करने के लिए कारगर साबित  होता है। 

7. मधुमेह से छुटकारा 
    सेब में जो फाइबर पाए जाते है उससे Type 2 डायबिटीज (मधुमेह) का खतरा नियमित सेब के सेवन से कम हो जाता है। 

8. दिमाग के लिए 
    बढ़ती उम्र की वजह से दिमाग पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने के लिए सेब का नियमित सेवन फायदेमंद होता है।

9. शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए 
    जो लोग अपने शरीर में कमजोरी या अशक्त महसूस करते है उनको अक्सर सेब का सेवन करना चाहिए इससे शरीर में होनेवाली कमजोरी से आराम मिलने के साथ साथ शरीर की ताकद बढ़ाने में भी मदद  मिलती है। 

10.  त्वचा की देखभाल 
    नियमत सेब का सेवन त्वचा की समस्याओ जैसे की चेहरे पर दाग - धब्बे , समय से पहले आने वाली झुर्रिया इनको रोकता है और कम  करता है। 
  


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।   

No comments:

Post a Comment