SEARCH THIS BLOG:

Orange Facts : संतरा खाने के फ़ायदे और उसके गुणधर्म

 Orange Facts : संतरा एक ऐसा फल जो है विटामिन से भरपूर 


संतरा एक ऐसा फल है जिसे कइ स्वास्थ  लाभों के लिए जाना जाता है और यह दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय फलों  में से एक है। जब आप कभी संतरे के स्वास्थ लाभ के बारे में सोचते है तो सबसे पहले दिमाग में जो बात आती है वो है विटामिन C . यह एक खट्टा फल है जो विटामिन C  के साथ अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करता है। 

आइये हम जानते है संतरे  में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में 

संतरे के पोषक तत्व (Orange Nutrition Facts) :

अगर हम एक  मध्यम आकार के संतरे (लगभग 150 gm) की बात करे तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कुछ इस प्रकार के है। 

  • Calories :72.8
  • Water : 86%
  • Proteins : 1.27 grams
  • Carbs : 16.50 grams
  • Sodium : 12.6 mg
  • Fiber : 2.80 grams
  • Fat : <1 grams
विटामिन्स की अगर बात की जाए तो संतरे में बहोत सारी मात्रा में विटामिन C (80 %) , विटामिन A (4 %)  और कैलशियम पाया जाता है। 

यह भी पढ़े : Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट के दिलचस्प तथ्य | Dragon Fruit Health Benefits in Hindi


संतरा खाने के फ़ायदे (Health benefits of eating Oranges) :

1. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है   

    संतरे में पाए जानेवाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा प्रभावी तरीके से कम  करता है।  ऐसा माना जाता है की संतरे का यह गुण दवाओं से भी ज्यादा असर करता है।  

2. किडनी संबधी बिमारी से बचाव  

    सुबह सुबह अगर एक ग्लास नाश्ते में संतरे का जूस खाली पेट पिया जाए तो इससे किडनी संबधी बीमारी से बचा जा सकता है।  संतरा किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

3. त्वचा की देखभाल 

   संतरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा को होनेवाले नुकसान से बचाव करते है और बढ़ती उम्र के साथ पैदा होनेवाले त्वचा से संबधित लक्षणों को रोकने में मदद होती है। 


4. ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है 

    संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन B6 पाया जाता है जो खून में पाए जानेवाले हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।  इससे ब्लड प्रेशर नार्मल रहने में काफी मदद मिलती है।  रोज एक संतरा खाने से बीपी की समस्या से काफी हद छुटकारा पा सकते है। 


5. इम्यून सिस्टम की मजबूत करता है 

   ज्यादातर ऐसा पाया गया है की जैसे ही ठण्ड का मौसम शुरू होता है वैसे ही लोगो को सर्दी खांसी और ज़ुकाम की शिकायत रहती है।  इससे निजात पाने के लिए संतरा लाभदायक होता है क्योकि इसमें पाए जानेवाले तत्व और विटामिन C शरीर को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होते है। 



6. कैंसर के खतरे को कम करता है 

   संतरे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जिससे लंग कैंसर, स्किन कैंसर से बचा जा सकता है। संतरे में मौजूद विटामिन C  और एंटी ऑक्सीडेंट्स से कैंसर से लढ़ने में मदद मिलती है। 


 7. आँखों की देखभाल 

 संतरा Carotenoid  का अच्छा स्त्रोत है इनमे मौजूद विटामिन A  आँखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते है। 


8. गठिया में लाभकारी 

संतरा गठिया रोगियों के दर्द, सूजन जैसी समस्याओ से राहत मिलने में सहायता करता है। संतरा शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को कम कर गठिया मरीजों तथा सूजन कम करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़े : बाइबल के बारे में रोचक तथ्य | 40 Interesting Bible Facts in Hindi



हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।   

No comments:

Post a Comment